Saturday, October 31News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर बड़ा कदम, चम्पावत में पैराग्लाइडिंग परियोजना को मंजूरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर बड़ा कदम, चम्पावत में पैराग्लाइडिंग परियोजना को मंजूरी।

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर बड़ा कदम, चम्पावत में पैराग्लाइडिंग परियोजना को मंजूरी। चम्पावत में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, डाडा ककनई पैराग्लाइडिंग परियोजना हेतु 2.77 करोड़ रुपये की स्वीकृति   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा संख्या-231/2026 के क्रम में जनपद चम्पावत के डाडा ककनई क्षेत्र में साहसिक पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा डाडा ककनई क्षेत्र को पैराग्लाइडिंग हब के रूप में विकसित करने एवं पर्यटन सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने हेतु 277.33 लाख रुपये (रुपये दो करोड़ सतहत्तर लाख तैंतीस हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।   उत्तराखण्ड शासन के पर्यटन अनुभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किश्त के रूप में 11...
देवभूमि में अतिथि देवो भवः की परंपरा कायम रहेगी: धामी

देवभूमि में अतिथि देवो भवः की परंपरा कायम रहेगी: धामी

उत्तराखंड
देवभूमि में अतिथि देवो भवः की परंपरा कायम रहेगी: धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।   मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की कि वे देवभूमि उत्तराखण्ड के शांत वातावरण में अपनी यात्रा का पूर्ण आनंद लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार, प्रशासन एवं पुलि...
पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी

पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी

उत्तराखंड
पुलिस द्वारा कथित व्यवहार एवं आचरण के आरोपों की जांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा की जाएगी ज्ञात हो कि दिनाँक 16-06-2026 को जनपद चमोली के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालु एवं स्थानीय व्यक्तियों के मध्य विवाद के पश्चात् मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त प्रकरण में आईजी गढ़वाल रेंज की संस्तुति के आधार पर पुलिस मुख्यालय स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।   घटना में घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर उनके साथ कथित मारपीट करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दिनांक 20.06.2026 को थाना कर्णप्रयाग में एफआईआर दर्ज की गई है   थाना कर्णप्रयाग पर पंजीकृत उपरोक्त दोनों अभियोगों की निष्पक्ष,पारदर्शी एवं स्वतंत्र विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विवेचनायें चमोली जनपद से हरिद्वार जनपद को स्थाना...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—पारदर्शी व्यवस्था से उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में आई कमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—पारदर्शी व्यवस्था से उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में आई कमी

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—पारदर्शी व्यवस्था से उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में आई कमी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता एवं युवाओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।     कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उनके विचारों, सुझावों एवं विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्नों को सुना और उनका उत्तर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।     मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उत्तराखंड के युवा प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और नवाचार की क्षमता से भरपूर हैं। उनके सामर्थ्य के बल पर ही विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।   मुख्यमंत...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं का किया समाधान

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं का किया समाधान

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर जनता के बीच पहुंचीं विधायक आशा नौटियाल, जनसमस्याओं का किया समाधान जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड ऊखीमठ सभागार में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन के द्वार" कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और मांगें स्थानीय विधायक के समक्ष रखीं।   कार्यक्रम के दौरान कुल 82 शिकायतें एवं जनसमस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 70 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर वि...
कंडोलिया महोत्सव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक

कंडोलिया महोत्सव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक

उत्तराखंड
कंडोलिया महोत्सव बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने श्रीनगर रोड स्थित जिला विज्ञान संग्रहालय का विधिवत लोकार्पण किया तथा संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को समाज के भविष्य से जोड़ा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को समाज के भविष्य से जोड़ा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को समाज के भविष्य से जोड़ा खटीमा, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बंडिया क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष माहौल देखने को मिला।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां की संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक आस्था हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ और महाबली हनुमान ...
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने अफवाहों पर सख्ती और त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने अफवाहों पर सख्ती और त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर

उत्तराखंड
प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने अफवाहों पर सख्ती और त्वरित सूचना तंत्र पर दिया जोर रुद्रप्रयाग, 12 जून। प्रदेश के कृषि एवं जनपद रुद्रप्रयाग प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से यात्रा संचालन, श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, संभावित चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   बैठक में यात्रा मार्ग पर स्थापित शौचालयों, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सोलर एवं स्ट्रीट लाइट, शटल सेवा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने विशेष र...
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सपनों को विकास की शक्ति दी : धामी

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सपनों को विकास की शक्ति दी : धामी

उत्तराखंड
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के सपनों को विकास की शक्ति दी : धामी प्रधानमंत्री जी को पत्र   श्रद्धेय प्रधानमंत्री जी, सादर प्रणाम।   प्रधानमंत्री के रूप में आपके सफल नेतृत्व के बारह वर्ष पूर्ण होने तथा स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के इस ऐतिहासिक अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड की समस्त जनता की ओर से मैं, आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। यह केवल बारह वर्षों का कालखंड नहीं है, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक पुनर्स्थापना, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का एक स्वर्णिम अध्याय है। आपके दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, वे आने वा...
धामी के हस्तक्षेप के बाद रेखा गुप्ता का आश्वासन— निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय

धामी के हस्तक्षेप के बाद रेखा गुप्ता का आश्वासन— निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय

उत्तराखंड
धामी के हस्तक्षेप के बाद रेखा गुप्ता का आश्वासन— निर्दोष के साथ नहीं होगा अन्याय देहरादून/नई दिल्ली। मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड मूल के 65 वर्षीय केशव नेगी की गिरफ्तारी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सक्रिय पहल करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से वार्ता की। मुख्यमंत्री धामी ने मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सत्य को सामने लाएंगी। मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी फोन पर बातचीत कर परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भ...