Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

महाराज ने एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाड गांव मरोड को पर्यटन ग्राम घोषित किया

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाड गांव मरोड को पर्यटन ग्राम घोषित किया सतपाल महाराज ने कुलानंद आश्रम सेम-मुखेम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी किया प्रतिभाग   टिहरी। वर्ष 2023 को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज मोटे अनाज का प्रचलन बढ़ रहा है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। इसलिए हमें झिझक छोड़कर अपने होटल और होमस्टे में मोटे अनाजों से बने भोजन को भी परोसना चाहिए। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण के चौथे दिन शनिवार को एशिया के पहले होम स्टे हब तिवाडगांव मरोड में गढ़वाल होम स्टे का शुभारम्भ करने साथ हीi उत्तरायणी भगीरथी विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होने तिवाड गांव मरोड को प...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की हाईब्रिड ओ.टी. में फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक से राज्य की पहली हार्ट सर्जरी

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की हाईब्रिड ओ.टी. में फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक से राज्य की पहली हार्ट सर्जरी उत्तराखण्ड की मेडिकल सुविधाओं के लिहाज से फैनेस्ट्रेटेड ईवार तकनीक वैस्क्युलर मरीजों के उपचार में बेहद महत्वपूर्णं सीमावर्ती राज्यों के वैस्क्युलर मरीजों को भी मिलेगा हाइटेक तकनीक की सुविधा का लाभ   मरीज़ की एक किडनी न होने की वजह से आपरेशन बेहद संवेदनशील था देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सी.टी.वी.एस. (काॅर्डियो थोरेसिक वैस्क्युलर सर्जरी) विभाग एवम इंटरवेंशनल रेडियोलाॅजी विभाग ने मिलकर राज्य की पहली फैनेस्ट्रेटेड ईवार सर्जरी की। हाईब्रिड आपरेशन थियेटर में हुई अति संवेदनशील वैस्क्युलर सर्जरी से मरीज़ को नया जीवन मिला है। यह आपरेशन इस लिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि मरीज़ की एक किडनी नहीं है व दूसरी किडनी काफी कमजोर है। आपरेशन के बाद मरीज़ के स्वास्थ्य में सुधार ...
कांग्रेस काल के घोटालेबाज आज भी उनके दल के “माननीय”:भट्ट

कांग्रेस काल के घोटालेबाज आज भी उनके दल के “माननीय”:भट्ट

उत्तराखंड, देहरादून
कांग्रेस काल के घोटालेबाज आज भी उनके दल के "माननीय":भट्ट देहरादून 4 फ़रवरी भाजपा ने भर्ती घपले मे कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नही जो कि राज्य के संसाधन और बेरोजगारों के हकों पर डाका डाल रहे हो, जबकि कांग्रेस मे ऐसे लोग सदैव सम्मानित रहते है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस भर्ती घोटाले मे जिस व्यक्ति का नाम ले रही है उसे भाजपा काफी पहले निष्काषित कर चुकी है। उसका भाजपा से कोई नाता नही है और भविष्य मे भी ऐसे किसी भी व्यक्ति को बक्शा नही जायेगा, क्योकि भाजपा अनुशासन के बूते आज दुनिया का सबसे बड़ा दल है। भट्ट ने कहा कि पूर्व मे भर्ती घोटाले हुए उनको लेकर स्वीकारोक्ति करने वाले कांग्रेस मे आज भी पूजनीय और गांधीवादी चेहरे के रूप मे पहचान रखते है। कांग्रेस मे उनके कारनामों को लेकर मतभे...

राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओतप्रोत है हमारे वीर सैनिक – मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओतप्रोत है हमारे वीर सैनिक - मुख्यमंत्री नैनीताल बैंक द्वारा जोशीमठ भूधंसाव से प्रभावितों के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा 20 लाख का चेक   ’’राष्ट्र-सर्वोपरि’’ की भावना से ओत-प्रोत हमारे वीर सैनिकों ने सदैव ही देश की ’’आन-बान और शान’’ को अक्षुण्ण रखने का कार्य किया है। हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हुए प्रत्येक संघर्ष में हमेशा अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मन के छक्के छुड़ाने का साहस दिखाया है। देवभूमि उत्तराखंड के अनेकों वीर सैनिकों ने भी देश की सुरक्षा के लिये अपने प्राण न्योछावार किये हैं। जिन्होंने अपने अदम्य साहस और वीरता से विश्व को यह आभास कराया है कि शांति का उपदेश देने वाली हमारी यह पावन भूमि समय आने पर अपने शौर्य और पराक्रम द्वारा दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने की क्षमता भी रखती है। शुक्रवार को सहस्त्रधारा रोड़ स्थित एक होटल ...
प्रभावित को धनराशि समय पर न दिए जाने भड़के मंत्री, अधिकारियों की लगाई क्लास  महाराज ने जनपद को दी 14 करोड़ की सौगात

प्रभावित को धनराशि समय पर न दिए जाने भड़के मंत्री, अधिकारियों की लगाई क्लास महाराज ने जनपद को दी 14 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड, देहरादून
प्रभावित को धनराशि समय पर न दिए जाने भड़के मंत्री, अधिकारियों की लगाई क्लास महाराज ने जनपद को दी 14 करोड़ की सौगात 12.46 करोड़ की धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में की ट्रांसफर   टिहरी।   पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा निर्गत धनराशि को प्रभावित विस्थापित परिवारों को समय पर वितरित न किये जाने पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि बांध विस्थापितों के योगदान के कारण ही आज टिहरी बांध से बिजली पूरे देश को मिल रही है। इसलिए उनकी समस्या हमारी समस्या और निश्चित रूप से इसका निराकरण किया जाना चाहिए। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई, पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने गढ़वाल भ्रमण कार्यक्रम के तीसरे दिन जनपद टिहरी को सिंचाई, सड़क और पंचायतीराज विभाग की 1...

मुख्यमंत्री ने किया गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखण्ड की झांकी मानसखण्ड को प्रथम स्थान मिलना प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के लिये गर्व का विषय-सीएम युवा स्वयं में लीडरशीप का विकास करें-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एनसीसी कैडेट्स व आरडीसी दल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कैडेट् अंजलि नेगी, कैडेट् प्रिया पाण्डेय, कैडेट् आरती सिंह (घुड़सवारी में कांस्य पदक), कैडेट् यश पाण्डेय (बैण्ड मास्टर), कैडे्ट मनोज सिंह बिष्ट (घुड़सवारी में कांस्य पदक), शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये फलाईग कैडे्ट अविनाश, कैडेट मंयक काला, कैडेट् गिरीश जोशी, कैडेट् तन्वी, कैडे्ट अदिति कौशिक और कै...
नौ लाख लोगों को मिला टेलीमेडिसिन सेवा का लाभः डॉ0 धन सिंह रावत

नौ लाख लोगों को मिला टेलीमेडिसिन सेवा का लाभः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
नौ लाख लोगों को मिला टेलीमेडिसिन सेवा का लाभः डॉ0 धन सिंह रावत टेलीमेडिसिन सेवा से जुड़े एम्स सहित राज्य के मेडिकल कॉलेज विशेषज्ञ चिकित्सकों से आम लोगों को मिल रहा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देहरादून, 03 फरवरी 2023   उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सूबे में केन्द्र व राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कर आम लोगों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। राज्यभर में टेलीमेडिसिन सेवा का अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। इस योजना में अब एम्स ऋषिकेश सहित प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों को भी जोड़ दिया गया है। जिससे अब आम लोग मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा का लाभ भी उठा सकेंगे। उत्तराखंड प्रति लाख टेली कंसलटेशन प्रदान करने के मामले में देशभर में दूसरे स्थान पर है। सूबे के ...

मुख्यमंत्री ने किया मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को जन अभियान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के युवाओं का आह्वाहन

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि का शुभारम्भ मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि को जन अभियान बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के युवाओं का आह्वाहन युवा नशे को दृढ़ता से कहें ना-सीएम नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही के निर्देश जिला कारागर, सुद्धोवाला देहरादून में नवनिर्मित बेकरी यूनिट का शुभारम्भ जिला कारागार, देहरादून में स्किल डैवलपमेन्ट प्रोग्राम हेतु प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना कारागार विभाग में पृथक सुधार सेवा के रूप में करैक्शनल सर्विस विंग का गठन बन्दी कल्याण कोष का गठन किया जाएगा तथा इसके लिए कोष में एकमुश्त धनराशि 01 करोड़ रूपये का प्राविधान बन्दीरक्षक संवर्ग को 01 हजार रूपये का मासिक पौष्टिक आहार भत्ता बन्दी रक्षक संवर्ग को वर्दी भत्ता कारागार विभाग के नाम को परिवर्तित करते हुये “कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा’’ किया गया ...

सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका ऒर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद किया प्राप्त

उत्तराखंड, आस्था, देहरादून, नौकरी, राज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य
सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका ऒर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद किया प्राप्त सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद किया प्राप्त   देहरादून। सूचना आयुक्त उत्तराखण्ड योगेश भट्ट ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया. श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होने श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह बेहद प्रभावित हुए। बुधवार शाम ...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमन्त्री के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमन्त्री के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमन्त्री के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2023 -24 हेतु केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। 2014 से सरकार के प्रयासों से प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमन्त्री के सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर बजट पेश किया है। समावेशी विकास,वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को स...