Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू।

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद पौड़ी के थाना सतपुली क्षेत्रान्तर्गत कुलाड़ बैंड पर वाहन दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू। आज दिनाँक 05 दिसम्बर 2022 को थाना सतपुली द्वारा एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि कुलाड़ बैंड के पास एक वाहन (UK15C 2901) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन कार था जो रोड से नीचे खाई में गिरा हुआ था। उक्त वाहन में 7 व्यक्ति (2 महिला 2 पुरुष तथा 2 बच्चे व 01 नवजात) सवार थे जो सतपुली से कोटद्वार की तरफ जा रहे थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर मुख्य मार्ग तक पहुँ...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया आई०एस०बी०टी० से मालदेवता और आई०एस०बी०टी० से सहसपुर रोड चलेंगी इलैक्ट्रिक बसें

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलैक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया आई०एस०बी०टी० से मालदेवता और आई०एस०बी०टी० से सहसपुर रोड चलेंगी इलैक्ट्रिक बसें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के 04 मार्गों पर पहले से किया जा रहा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 10 इलैक्ट्रिक बसों का विस्तारित मार्ग आई०एस०बी०टी० से मालदेवता एवं आई०एस०बी०टी० से सहसपुर रोड के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकिट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने सी.ई.ओ. स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आम ...

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है, और अगले 10 दिन में पुलिस अदालत में अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर देगी ।

उत्तराखंड, देहरादून
आज की सबसे बड़ी खबर अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाया जाएगा... उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है, और अगले 10 दिन में पुलिस अदालत में अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर देगी । राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून —व्यवस्था वी मुरूगेशन ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी बताया कि अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाया जाएगा । उन्होंने बताया कि अंकिता हत्याकांड की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है और पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं । मुरूगेशन ने कहा, 'मामले में निर्धारित तिथि (आरोपियों की गिरफतारी के 90 दिन की समयसीमा के अंदर) से पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा । हम अगले 10 दिनों में इसे दाखिल कर देंगे ।' उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के ...

अंकिता हत्याकांड : (VIP) प्रकरण का सच जानने के लिए तीनों आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट…

उत्तराखंड, देहरादून
अंकिता हत्याकांड : (VIP) प्रकरण का सच जानने के लिए तीनों आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट... अंकिता मर्डर मामले में जल्द चार्ज शीट फाइल होगी। इसके साथ ही वीआईपी का नाम जानने सहित कही बिंदुओ को जानने के लिए के लिए पुलिस नार्को टेस्ट कराएगी। एडीजी वी मुरुगेशन ने बताया कि वीआईपी का नाम जानने के लिए पुलिस नारको टेस्ट कराएगी।जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे। एडीजी ने बताया कि 23 तारीख से पहले न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल कर दी जाएगी। उन्होंने 10 दिन में चार्जशीट दाखिल करने की बात कही। एडीजी ने जनता से भी अपील की है कि अफवाहें ना फैलाएं। उत्तराखंड पुलिस गंभीरता से विवेचना कर रही है। मामले में आईपीसी की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कई धाराओं में मामला दर्ज़ है। कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए याचिका दी जाएगी। अनुमति मिलने पर टेस्ट होगा।...

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित।

उत्तराखंड, देहरादून
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 32 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित। दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार की धनराशि 05 हजार से बढ़ाकर 08 हजार दी जायेगी। कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि 3500 रूपये से बढ़ाकर 7000 रूपये की जायेगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत किया जायेगा। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर की चार घोषणाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सुभाष रोड स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर हॉल में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं 5-5 हजार की...

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में वाहन दुर्घटना- SDRF ने मौके पर चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में वाहन दुर्घटना- SDRF ने मौके पर चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन   उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के शेराघाड रोड लिगुडता मोड के पास एक बारात की गाड़ी 100 मीटर निचे गहरी खाई में गिर गई. जिसके बाद एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल पर रेस क्यू किया टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन फोर्ड फिएस्टा(वाहन संख्या UK 18H 6578) था,जो सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था। वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे है ,जिनमे से तीन को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया व एसडीआरएफ टीम द्वारा 4 शवों को खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया मृतकों का विवरण:- 1) जयन्त सिंह पुत्र श बच्ची सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी काफलीगेर 2) अनिता पत्नी मंगल सिंह उम्र- 32 वर्ष निवासी काफलीगेर 3) सीमा पत्नी जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरिया...

उत्तराखंड में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने से देशभर के साधु-संतों में हर्ष की लहर पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने से देशभर के साधु-संतों में हर्ष की लहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देशभर के साधु-संतों से मिल रही शुभकामनाएं   ट्वीटर पर भी राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेंड हुआ #DharmRakshakDhami* देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में धर्मांतरण पर सख्त कानून बनने से देश के संत-समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। तमाम साधु-संतों की ओर से इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। यही नहीं ट्वीटर पर भी आज देश में #DharmRakshakDhami नंबर एक पर ट्रेंड हुआ। धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाने की प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही जता चुके थे। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल बैठक में धर्मांतरण पर कानून बनाने के प्रस्ताव को पास किया गया था जिसके बाद बुधवार को राज्य सरकार की ओर से विधानसभा के पटल पर धर्मांतरण कानून को प्रस...

उत्तराखण्ड में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड में दो ऐतिहासिक विधेयक विधानसभा में पास सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वायदा किया पूरा, धामी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि - महिलाओं को सरकारी नौकरियों के क्षैतिज आरक्षण का बना कानून - प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून की प्रविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी।...

भारत सरकार से पीएमजीएसवाई में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि जारी पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
भारत सरकार से पीएमजीएसवाई में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि जारी ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में जारी की राशि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया भारत सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 220 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि उत्तराखण्ड को जारी की गई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार ने पीएमजीएसवाई की दूसरी किश्त के दूसरे अंश के रूप में यह राशि जारी की है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री. गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व हो रहे है। ...

उङान 5 0  के टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं अगले साल 31 जनवरी से शुरू होगी

उत्तराखंड, देहरादून
उङान 5 0  के टेंडर में शामिल की जाएगी गौचर व चिन्यालीसौङ की हवाई सेवा पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं अगले साल 31 जनवरी से शुरू होगी   सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 27 नवम्बर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर किया था अनुरोध केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि उङान 5.0 के टेंडर में चिन्यालीसौङ व गौचर से छोटे एयरक्राफ्ट की सेवाओं को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में यह भी बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को निर्देशित कर दिया गया है।  फ्लाई बिग द्वारा 31 जनवरी 2023 से...