Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि.) को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।"...

सूबे में बाल लिंगानुपात में हुआ सुधारः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
सूबे में बाल लिंगानुपात में हुआ सुधारः डॉ0 धन सिंह रावत *प्रति एक हजार बालकों पर 984 बालिकाओं ने लिया जन्म* *जनजागरूकता से सूबे में बढ़ा संस्थागत प्रसव का ग्राफ* देहरादून, 28 सितम्बर 2022 उत्तराखंड में बाल लिंगानुपात में व्यापक सुधार हुआ है, साथ ही राज्य में संस्थागत प्रसव का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत इसे राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के आम लोंगो को मिल रहा है। उनका कहना है कि लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार के लिये स्वास्थ्य विभाग ने लाभार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाया साथ ही गर्भ में भू्रण के लिंग परीक्षण पर सख्ताई से रोक लगाई। वर्तमान में सूबे मे...

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत के नव नियुक्त सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से नि) को बधाई दी है

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने भारत के नव नियुक्त सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से नि) को बधाई दी है राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि उत्तराखंड राज्य से ही देश को दूसरे सीडीएस मिले हैं । उन्होंने कहा कि वह सेना के दिनों से नवनियुक्त सीडीएस से भली भांति परिचित हैं । उन्होंने बताया कि वह अत्यंत योग्य एवं कार्य कुशल सैन्य अधिकारी रहे हैं । राज्यपाल ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल चौहान ने उनके साथ कई ऑपरेशनल चुनौतियों और आतंकवाद विरोधी अभियानों में काम किया है । उल्लेखनीय है कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जब सेना में कश्मीर में कोर कमांडर थे उस समय ले जन चौहान बारामूला में जीओसी के पद पर तैनात थे । राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल चौहान बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह अपनी कार्य कुशलता ,अनुभव और सामरिक दूर दृष...

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से भेंट

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से मिनी प्रसाद योजना एवं ‘‘स्वदेश दर्शन 2.0’’ के अन्तर्गत विभिन्न प्रस्तावों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मिनी प्रसाद योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में 07 प्रस्तावों एवं ‘‘स्वदेश दर्शन 2.0’’ के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के आदि कैलाश, गुंजी, दत्तु तथा मुनस्यारी, जनपद चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत तथा चुखा, जनपद उत्तरकाशी के जादौंग, जनपद पौड़ी गढ़वाल में कण्वआश्रम की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित किये जाने ह...

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को मिले सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना।

उत्तराखंड, देहरादून
विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को मिले सम्मान पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामना। *पुरस्कारों को बताया राज्य के पर्यटन विकास के लिये शुभ संकेत।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड को बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन एवार्ड तथा पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किये जाने पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटन क्षेत्रों को देश व दुनिया में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राज्य के पर्यटन को यह एक सौगात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। साहसिक पर्यटन के दृ...

अब ब्लैकमेलरौं पर कसेगा कानून का शिकंजा, डॉक्टरो व अस्पतालों से पैसा वसूलने वालों की खैर नहीं

उत्तराखंड, देहरादून, स्वास्थ्य
अब ब्लैकमेलरौं पर कसेगा कानून का शिकंजा, डॉक्टरो व अस्पतालों से पैसा वसूलने वालों की खैर नहीं   फर्जी सूचना वायरल करने पर श्री महन्त इंदिरेश अस्पताल ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन व अन्य पर मानहानि का दावा ठोका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व कोतवाली पटेल नगर में तहरीर दी अस्पताल ने स्वास्थ्य मंत्री, सचिव स्वास्थ्य व सीएमओ को पत्र भेजकर पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी का किए जाने की मांग की देहरादून. श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की छवि को खराब करने के उद्देश्य से जौनपुर समुदाय नामक व्हाट्सअप ग्रुप पर एक भ्रामक पोस्ट को रविवार सुबह वायरल किया गया। गुप के एडमिन ने बिना किसी जॉच पड़ताल व घटना की पुष्टि किये बिना ग्रुप में भ्रामक जानकारी फैलाकार भीड को गलत ढंग से उकसाया। इस पोस्ट के उकसावे पर असामाजिक तत्वों की भीड श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मोचयुरी में इक्टठा हो गई उन्होंने अस्...

11वीं नॉर्थ जोन पैडीकॉन-2022 में देशभर से जुटे शिशु रोग विशेषज्ञों ने शिशु रोगों के मॉर्डन उपचारों पर किया मंथन

उत्तराखंड, देहरादून
11वीं नॉर्थ जोन पैडीकॉन-2022 में देशभर से जुटे शिशु रोग विशेषज्ञों ने शिशु रोगों के मॉर्डन उपचारों पर किया मंथन श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ मे 1000 से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां राष्ट्रीय अधिवेशन में 400 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए उत्तराखण्ड में इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स का देहरादून में अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के शिशु रोग विभाग एवम् इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) की देहरादून शाखा के सहयोग से राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में किया गया। 11वीं नॉर्थ जॉन पैडीकॉन-2022 में शिरकत करने के लिए देश के 8 राज्यों से करीब 1000 डॉक्टर्स एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उतराखण्ड के ...

सीएम पुष्कर सिंह धामी  ने  विधानसभा में अनियमित भर्तियो को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया.. मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठाई थी जांच

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी  ने  विधानसभा में अनियमित भर्तियो को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया.. मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठाई थी जांच   *त्वरित जांच पर विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण को बधाई दी* *भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अभियान में सदन और सरकार एकजुट- मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने बैठाई थी जांच* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के मामले में उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक हुई तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण को त्वरित जांच कर निर्णय लिये जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सदन और सरकार एकजुट है।  गौरतलब है कि वि...

सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे पुष्कर सिंह धामी की राह जनता से मिले अभूतपूर्व समर्थन से भले ही सुगम हो गई हो लेकिन जबसे वे मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं उनकी राह में कांटें बिछाने का काम उनके कुनबे के लोग ही कर रहे हैं !!!

उत्तराखंड, देहरादून
सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे पुष्कर सिंह धामी की राह, जनता से मिले अभूतपूर्व समर्थन से भले ही सुगम हो गई हो लेकिन जबसे वे मुख्यमंत्री के पद पर बैठे हैं उनकी राह में कांटें बिछाने का काम उनकी पार्टी के ही कुछ  नेता कर रहे हैं पढ़े पूरी रिपोर्ट   अपने गठन के बाद से ही उत्तराखंड को अनेकों राजनीतिक चुनौतियों और राजनीतिक उठापटक का सामना करना पड़ा है । इस राजनीतिक उठापटक के खेल ने न केवल उत्तराखंड के लोगों के मन में निराशा का वातावरण पैदा किया बल्कि उत्तराखंड के विकास को भी प्रभावित किया जिससे जन सरोकारी कार्यों की रफ़्तार धीमी हुई l इस सबके कारण प्रदेश के आम जनमानस के बीच से निरंतर एक ऐसे नेतृत्व की मांग उठती रही जो सशक्त हो, जिसमें फैसले लेने की क्षमता हो, जिसकी नीति स्पष्ट हो जिसके लिए प्रदेश का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता हो। और अंततः ये तलाश पुष्कर सिंह धा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के 22वें स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दि इण्डियन पब्लिक स्कूल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा दि इण्डियन पब्लिक स्कूल श्रेष्ठ विद्यालय के रूप में उभर रहा है, विद्यालय शिक्षा में संस्कृति, वैदिक ज्ञान, योग जैसे विभिन्न पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों के लिए यह विद्यालय विरासत है, उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता है, अच्छी शिक्षा से ही अच्छे भविष्य का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, संपूर्ण उत्तराखंड में इसे आगामी 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा, इस अवसर पर पूरे राज्य के अंतर्गत स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठिय...