Monday, November 2News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने किया।

काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने किया।

उत्तराखंड, देहरादून
काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने किया। दिनाँक 19 जुलाई, काशीपुर- भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के कार्यकलापों और सरकार की उपलब्धियों की प्रर्दशनी का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जानकारी दी कि यह 3 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग 19 से 21 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लेकर भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत बनता है और प्रशिक्षण वर्ग से भाजपा में योग्य कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है।प्रशिक्षण वर्ग में कुल 14 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक , वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों भाजपा की कार्यपद्धति, सहित केंद्र व ...
मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श।

मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श।

उत्तराखंड, देहरादून
खेलों को बढ़ावा देने के लिये हरियाणा और उत्तराखण्ड बनेंगे सहयोगी। मुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री के निर्देश पर राज्य के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हरियाणा के अधिकारियों से किया विचार विमर्श। दोनों राज्यों के अधिकारियों ने साझा की अपनी-अपनी कार्ययोजना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा खेल मंत्री रेखा आर्य के निर्देशानुसार सोमवार को पंचकुला स्थित खेल विभाग, हरियाणा के मुख्यालय में हरियाणा राज्य में संचालित विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य के अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य के खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक आहूत की गयी। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से विशेष प्रमुख सचिव, उत्तराखण्ड अभिनव कुमार, निदेशक, खेल गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक खेल डॉ० धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, एवं हरियाणा राज्य की ओर से निदेशक खेल पंकज...
बच्चों के लिये मां का आंचल साबित हो रही आयुष्मान योजनाः डॉ0 धन सिंह रावत  सूबे के 10 हजार बीमार नौनिहालों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद

बच्चों के लिये मां का आंचल साबित हो रही आयुष्मान योजनाः डॉ0 धन सिंह रावत सूबे के 10 हजार बीमार नौनिहालों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद

उत्तराखंड, देहरादून
बच्चों के लिये मां का आंचल साबित हो रही आयुष्मान योजनाः डॉ0 धन सिंह रावत सूबे के 10 हजार बीमार नौनिहालों को मिला आयुष्मान का आशीर्वाद बच्चों की गंभीर बीमारी में काम आया आयुष्मान कार्ड, मिला उपचार स्वास्थ्य मंत्री बोले आयुष्मान मतलब निःशुल्क इलाज देहरादून, 18 जुलाई 2022 सूबे के नौनिहालों के लिये आयुष्मान योजना मां का आंचल साबित हो रही है। योजना के तहत नवजात शिशु से लेकर चार वर्ष आयु वर्ग के दस हजार से अधिक बीमार नौनिहालों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध की गई। जिस पर सरकार ने रूपये 32.38 करोड़ खर्च किये। नौनिहालों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। उन्हें सेहतमंद और रोग मुक्त रखने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ब्लॉक स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि आयुष्...
मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की  शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा।

मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने शहीद प्रवीण सिंह के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की शहीद के परिजनों को हर संभव मदद का दिया भरोसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अमर शहीद प्रवीण सिंह गुसांईं के पैतृक आवास ग्राम पुंडोली (हडियाणा) टिहरी गढ़वाल पहुँचकर शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता प्रताप सिंह गुसाईं एवं माता श्रीमती दीपा देवी से भेंटकर संवेदना व्यक्त की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक प्रवीण सिंह देश सेवा के लिए शहीद हुए हैं, उनका नाम इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। राज्य सरकार इस संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी टिहरी गढ़वाल से शहीद प्रवीण सिंह के सर्विस देयकों के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विधायक घनसाली शक्ति लाल ...
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश। कंट्रोल रूम हर समय सक्रिय रहें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा दी गई भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आपदा से संबंधित किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए, इस सम्बन्ध में सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के भी उन्होंने निर्देश दिये हैं। *जिओ टैगिंग के साथ संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी तैनात* मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की दृष्टि से जिओ टैगिंग के साथ तैनात जेसीबी को हर समय तैयार रखा जाय। आपदा से सम्बन्धित संभावित स्थलों पर इनकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए। ताकि बंद रा...
उत्तराखंड में Butter Festival: दो साल बाद दयारा बुग्याल में इस दिन खेली जाएगी मक्खन-मट्ठे की होली, ये सब होगा खास

उत्तराखंड में Butter Festival: दो साल बाद दयारा बुग्याल में इस दिन खेली जाएगी मक्खन-मट्ठे की होली, ये सब होगा खास

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में Butter Festival: दो साल बाद दयारा बुग्याल में इस दिन खेली जाएगी मक्खन-मट्ठे की होली, ये सब होगा खास समुद्रतल से 11 हजार फीट की उंचाई पर 28 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले दयारा बुग्याल में रैथल के ग्रामीण सदियों से भाद्रप्रद महीने की संक्रांति को दूध, मक्खन, मट्ठा की होली खेलते आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दो साल बाद दयारा बुग्याल में पारंपरिक एवं ऐतिहासिक बटर फेस्टिवल (अंढूड़ी उत्सव) का आयोजन होगा। रविवार को दयारा पर्यटन उत्सव समिति ने पारंपरिक उत्सव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान आगामी 16 और 17 अगस्त को महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। समुद्रतल से 11 हजार फीट की उंचाई पर 28 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले दयारा बुग्याल में रैथल के ग्रामीण सदियों से भाद्रप्रद महीने की संक्रांति को दूध, मक्खन, मट्ठा की होली खेलते आ रहे हैं। रविवार को रैथल में आयोजित बैठक में दयारा पर्य...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है।

उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देश में कोविड की 200 करोङ डोज का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा ...
13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा  केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों के साथ की समीक्षा, जनसहभागिता पर दिया बल

13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों के साथ की समीक्षा, जनसहभागिता पर दिया बल

उत्तराखंड, देहरादून
13 से 15 अगस्त तक देश में हर घर तिरंगा केंद्रीय गृह मंत्री ने सभी राज्यों के साथ की समीक्षा, जनसहभागिता पर दिया बल उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 'हर घर तिरंगा अभियान' पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल, उप राज्यपाल व मुख्यमंत्री उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कर लोगों विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना है। यह जन जन का कार्यक्रम है। इसके लिये केंद्रीय सरकार व सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है। 'घर घर...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया।

उत्तराखंड, देहरादून
हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ हरेला पर्व मनाया। हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इस अवसर पर गीता पुष्कर धामी, निर्मला जोशी , डॉ. दीपा रावत , . शशिप्रभा अग्रवाल , . बबीता पुण्डीर , शशि चमोली , . सुबोधिनी शर्मा , कुसुम गैरोला , अनीता दास एवं हेमलता गड़िया ने विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। श्रीमती गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्रीगणों एवं विधायकगणों की पत्नियों को पौधे भी भेंट किए।...
राष्ट्रपति चुनाव से पहले विधायकों का प्रशिक्षण, सीएम धामी ने कहा-एक-एक वोट अहम, सजगता से करें मतदान..

राष्ट्रपति चुनाव से पहले विधायकों का प्रशिक्षण, सीएम धामी ने कहा-एक-एक वोट अहम, सजगता से करें मतदान..

उत्तराखंड, देहरादून
राष्ट्रपति चुनाव से पहले विधायकों का प्रशिक्षण, सीएम धामी ने कहा-एक-एक वोट अहम, सजगता से करें मतदान.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सभी कैबिनेट मंत्री और विधायकों की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए बसपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशी भी मॉक ड्रिल में शामिल हुए। राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व वोटिंग के लिए भाजपा कार्यालय में विधायकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतात्रिक गठंबधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक हुई। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मॉक ड्रिल में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम...