Thursday, September 17News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज*

चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज*

उत्तराखंड, देहरादून
*चारधाम यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य: महाराज* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है। महाराज ने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है और किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सीएसआईएसएसी (कम्पोनेंट-1)  में अनुमन्य अनुदान को 20 प्रतिशत से बढाकर 40 प्रतिशत किये जाने का अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा सहायतित एवं सहकारिता द्वारा अनुदानित CSISAC (Component-1) के तहत राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना संचालित की जा रही है। राज्य में सहकारी क्षेत्र में गठित विभिन्न सहकारी संस्थाओं को व्यवसायिक रूप से शुद्ध इकाई बनाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को प्रदेश सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना प्रस्तुत की गयी है।  इसमें संयुक्त सहकारी खेती व अन्य कृषि एवं सहवर्ती व्यवसायों को ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जमरानी बाँध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने के लिए प्रस्तावित परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहत सिंचाई) के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। साथ ही 300 मेगावाट की बावला नन्द प्रयाग जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन की शीघ्र स्वीकृति प्रदान किये जाने का भी अनुरोध किया।  मुख्यमंत्री ने किसाऊ परियोजना के एमओयू में कुछ प्रावधानों को शामिल करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की महत्वाकांक्षी जमरानी बांध बहुउददेशीय परियोजना के तहत जनपद नैनीताल में गौला नदी पर हल्द्वानी शहर से 10 कि०मी० अपस्ट्रीम मे नदी तल से 130.60 मी० ऊँचा कक्रीट ग्रेविटी बाँध निर्मित किया जा...
गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुवात*

गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुवात*

उत्तराखंड, देहरादून
*गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरुवात* *खेल और युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या कर रही राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत* *यह सम्मेलन देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए है एक बेहतर मंच-रेखा आर्या* *भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने में राज्यों और केंद्र सरकार के बीच तालमेल की है महत्वपूर्ण भूमिका-रेखा आर्या* *देहरादून*: गुजरात के एकता नगर, केवड़िया गुजरात में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के युवा और खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुवात हो गई है। उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व खेल और युवा मामलों की मंत्री रेखा आर्या कर रही है। उनके साथ वरिष्ठ आईपीएस अभिनव कुमार विशेष प्रधान सचिव खेल और युवा मामले मौजूद है ,साथ ही उत्तराखंड से अजय अग्रवाल संयुक्त निदेशक युवा कल्याण और मनोज शर्मा उप निदेशक ख...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को बताया कि उनके द्वारा भारत सरकार की "अग्निपथ योजना के संबंध में 20 जून 2022 को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया । संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सैन्य आधुनिकीकरण, देश की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के अनुकूल बताया गया। साथ ही संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा "अग्निपथ योजना" के संबंध में अपने-अपने सुझाव / विचार भी व्यक्त किये गये। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूर्व सैन्य ...
बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया गया सयुंक्त जोनल सेमिनार का आयोजन*

बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया गया सयुंक्त जोनल सेमिनार का आयोजन*

उत्तराखंड, देहरादून
*बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया गया सयुंक्त जोनल सेमिनार का आयोजन* *आँगनवाड़ी केंद्रों के कारण कुपोषण के स्तर को बहुत हद तक किया जा सका है नियंत्रित-रेखा आर्या* *महिलाओं के लिए हर जनपद एवं हर राज्य में महिलाओं से संबंधित योजनाओं को कराया जाएगा एक हब के रूप में उपलब्ध-रेखा आर्या* *मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना के अंतर्गत हफ्ते में चार दिन दिया जाता है 2 लाख 37 हज़ार बच्चों को 100 एमएल दूध- रेखा आर्या* *भारत सरकार की कुपोषण के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में विभाग लगातार कर रहा काम-रेखा आर्या* *हरिद्वार*: आज हरिद्वार स्थित एक निजी होटल में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तर भारत राज्यों के आकांक्षी जनपदों का संयुक्त जोनल सेमिनार तथा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मंजुपारा महेन्द्रभाई जी राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास मं...
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश में बनाए जाने वाले हेलीपोर्ट्स एवं हेलीपैड्स की प्रगति की समीक्षा की बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में हेलीपैड्स और हेलीपोर्ट्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में शीघ्र से शीघ्र हेलीपोर्ट्स हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, कहा कि जिन जनपदों में भूमि चिन्हित कर ली गई है, उनमें शीघ्र कार्य शुरू किए जाएं। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एयर कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन स्थलों के आसपास हेलीपोर्ट्स और हेलीपेड्स विकसित किए जाएं। उन्होंने नैनीताल में भीमताल के आसपास हेलीपोर्ट के लिए जगह चिन्हित करने हेतु जिलाधिकारी को ड्राइव चलाने के निर्देश दिए, साथ ही कौड़ियाला और चकराता के पास भी हेलीपैड बनाए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में “अतिथि देवो भव्” के अनुरूप अभूतपूर्व कार्य हुए हैं अभी तक 16 लाख यात्रियों ने किए चारधाम दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में “अतिथि देवो भव्” के अनुरूप अभूतपूर्व कार्य हुए हैं अभी तक 16 लाख यात्रियों ने किए चारधाम दर्शन

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में "अतिथि देवो भव्" के अनुरूप अभूतपूर्व कार्य हुए हैं अभी तक 16 लाख यात्रियों ने किए चारधाम दर्शन श्री बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा 2022 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया अभी तक रिकार्ड सोलह लाख तीर्थयात्री पहुंचे बदरी-केदार। • देश- विदेश के तीर्थयात्रियों का आभार जताया • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से तीर्थयात्रा का सफल संचालन: अजेंद्र अजय। देहरादून: 22 जून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड देवभूमि आये तीर्थयात्रियों का आभार जताया है। बताया कि अभी तक 15 लाख 90 हजार से अधिक तीर्थ यात्री श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंच गये है देर शाम तक दोनों ...
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट कर कराया गया एम्स ऋषिकेश में भर्ती*

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट कर कराया गया एम्स ऋषिकेश में भर्ती*

उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयर लिफ्ट कर कराया गया एम्स ऋषिकेश में भर्ती* जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में जंगल गई पांच महिलाएं मिट्टी धसने के कारण मलबे में दब गई थी, इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने देर न करते हुए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर तुरंत उत्तरकाशी भेजा। घायल महिलाओं को इस हेलीकाप्टर से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया है। पांच महिलाओं में से एक महिला की अस्पताल आते समय मृत्यु हो गई, जबकि अन्य का उपचार एम्स में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।...
मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य सम्पति विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से किया जाए  जिससे कम खर्चे में अधिक आउटपुटमिले

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य सम्पति विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से किया जाए जिससे कम खर्चे में अधिक आउटपुटमिले

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को सचिवालय में राज्य सम्पति विभाग की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से किया जाए जिससे कम खर्चे में अधिक आउटपुटमिले राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को सुनियोजित प्लानिंग करनी होगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए जो भी नई योजनाएं बन रही हैं, उनमें कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में जब उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती मनायेगा। उत्तराखण्ड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को कार्यों में तेजी के साथ आपसी समन्वय से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता खराब होने पर संबधितों पर सख्त कारवाई की जायेगी। उन्होंने राज्य सम्पत...