Monday, November 2News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय महिला विधायक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी यह सम्मेलन राष्ट्रीय महिला आयोग एवं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में 22 से 24 जून तक धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है| महिलाओं के लिए अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 'शी इज ए चेंजमेकर' के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा पहले चरण में हिमांचल प्रदेश सहित उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली राज्यों की महिला विधायकों के लिए तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है| उत्तराखंड विधानसभ...
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 17 प्रतिशत आबादी है गरीब, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा गरीबी रेखा से नीचे हैं लोग पढ़े पूरी रिपोर्ट

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 17 प्रतिशत आबादी है गरीब, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा गरीबी रेखा से नीचे हैं लोग पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 17 प्रतिशत आबादी है गरीब, जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा गरीबी रेखा से नीचे हैं लोग पढ़े पूरी रिपोर्ट   उत्तराखंडकी 17.72% आबादी बहुआयामी गरीब की श्रेणी में आती है। देशभर की बात करें तो उत्तराखंड इस श्रेणी में 15वें पायदान पर है। राज्य में भी अल्मोड़ा जनपद में गरीबी का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। आर्थिक सर्वे के अनुसार, अल्मोड़ा में बहुआयामी गरीबी का प्रतिशत 25.65 है, जो राष्ट्रीय औसत 25.01 से ज्यादा है। इसके बाद हरिद्वार ओर यूएसनगर जिले राष्ट्रीय औसत के काफी करीब हैं। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र की तुलना में हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में बहुआयामी गरीबी 29.55% व नगरीय क्षेत्र में चंपावत में 20.90% है, जो उत्तराखंड में सर्वाधिक है। जबकि देहरादून जिले में सबसे कम 6.88% बहुआयामी गरीबी हैं। सूची में राष्ट्रीय औसत पर उत्तराखंड 17.72% आबादी के...
उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में 3 की दर्दनाक मौत उत्तरकाशी। तेज बारिश और सड़क पर फिसलन का नतीजा यह हुआ कि स्कूली सवार तीन लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई। डुंडा प्रखंड के धौंतरी-रावलधार में मोटर मार्ग पर भेंत के पास यह स्कूटी दुर्घटना हुई। कीचड़ से भरी रोड पर स्कूटी फिसली, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में तीनों स्कूटी सवारों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर धौंतरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तीनों शवों को खाई से निकाल कर 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। दुर्घटना में मृतक तीनों युवक टिहरी जिले के बताए जा रहे हैं। पहाड़ों में लगातार तेज बारिश हो रही है और सड़कों पर कीचड़ सना हुआ है। दोपहिया वाहनों के लिए फिसलने के अधिक चांसेज हैं। यदि स्कूटी में तीन सवारी होें तो चालक को नियंत्रण कर पाना मुश्किल हो जाता है।...
धामी सरकार 2:0 = सुधार की ओर उत्तराखंड की आर्थिक अर्थव्यवस्था, विकास दर बढ़ी ओर 6.13 फीसदी का अनुमान

धामी सरकार 2:0 = सुधार की ओर उत्तराखंड की आर्थिक अर्थव्यवस्था, विकास दर बढ़ी ओर 6.13 फीसदी का अनुमान

उत्तराखंड, देहरादून
धामी सरकार 2:0 = सुधार की ओर उत्तराखंड की आर्थिक अर्थव्यवस्था, विकास दर बढ़ी ओर 6.13 फीसदी का अनुमान   उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था कोरोनाकाल के दुष्चक्र से बाहर निकल चुकी है। शुक्रवार को विधानसभा के पटल पर रखी गई राज्य सरकार की आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 की रिपोर्ट से यह खुलासा हो रहा है। रिपोर्ट के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य की अर्थव्यवस्था पटरी पर और तेजी से सुधार की ओर है। रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 में कोविड के सबसे बुरे दौर में राज्य की आर्थिक विकास दर शून्य से नीचे -4.42 फीसदी गिर चुकी थी, 2021-22 में वह न सिर्फ धनात्मक हुई, बल्कि अब उसके 6.13 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावित विकास दर 9.2 प्रतिशत से कम है।   प्रचलित भाव पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद में पिछले वर्ष से 8.17 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। जबकि स्थिर भाव ...
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘‘ पुस्तक का विमोचन।

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘‘ पुस्तक का विमोचन।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा‘‘ पुस्तक का विमोचन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक द लीजेण्ड ऑफ कोश्यारी भगत दा का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशकों को भगत सिंह कोश्यारी के जन्म दिन के अवसर पर पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित करने के लिये आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने भगत सिंह कोश्यारी को जन्म दिवस की शुभकामनाये देते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वे सहजता की प्रतिमूर्ति है वे व्यक्ति के साथ मिशन है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी वास्तव में भारतीय राजनीति के पुरोधा, जन नेता, कुशल प्रशासक एवं विचारक है। वे राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव के भी प्रतीक है...
कांग्रेसशासित राज्यों पंजाब,राजस्थान और छत्तीसगढ़ से ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य है उत्तराखंड-रेखा आर्या*   *कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के साथ की ठग की राजनीति-रेखा आर्या*

कांग्रेसशासित राज्यों पंजाब,राजस्थान और छत्तीसगढ़ से ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य है उत्तराखंड-रेखा आर्या* *कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के साथ की ठग की राजनीति-रेखा आर्या*

उत्तराखंड, देहरादून
*कांग्रेसशासित राज्यों पंजाब,राजस्थान और छत्तीसगढ़ से ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य है उत्तराखंड-रेखा आर्या* *कांग्रेस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के साथ की ठग की राजनीति-रेखा आर्या* *विपक्ष का काम है सिर्फ कमियां निकालना, हम पूरी तैयारी व जिम्मेदारी के साथ करेंगे कार्य तो भी विपक्ष को लगेगा खराब-रेखा आर्या* *आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो के विषय पर विपक्ष पर जमकर बोला कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हमला ,कहा हमारी सरकार ने जो कहा वो किया* *11 जिलों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों को अप्रैल माह तक का किया जा चुका है भुगतान, शेष का भी जल्द ही कर दिया जाएगा भुगतान -रेखा आर्या* *आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार का नियमित रूप से किया जा रहा वितरण-रेखा आर्या*   *देहरादून*: विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने आंगनबाड़ी कर्यक्रतियो से सम्बंधित विषय पर चर्चा की । विपक्षी विध...
केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन भरत सरकार मंत्री संजीव बालियान परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन भरत सरकार मंत्री संजीव बालियान परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
केंद्रीय राज्य मंत्री पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन भरत सरकार मंत्री संजीव बालियान परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन के विकास की अपार संभवनाएं मौजूद हैं, इससे लोगों को स्वरोजगार के बहुत से साधन उपलब्ध हो सकते हैं तथा उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में अनेक योजनाएं संचालित की है, जिनका उचित व प्रभावी क्रियान्वयन होने पर उत्तराखंड की दिशा व दशा बदल सकती है। उन्होंने इन क्षेत्रों से सम्बंधित योजनाओं व कार्यक्रमों के संबंधों में केंद्र सरकार से उत्तराखंड को हर सम्भव आश्वाशन दिया। केंद्रीय मंत्री बलियान ने कहा कि उत्तराखंड आध्यात्मिकता व प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत है तथा वह गंगा घाट पर गंगा के मनोहारी...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर यमुनाघाटी पहुँचे ,जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर यमुनाघाटी पहुँचे ,जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया

उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी के दो दिवसीय दौरे पर यमुनाघाटी पहुँचे ,जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के आठ साल होने पर देश भर में संगठन जनसभाओं के माध्यम से सरकार की विकारकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का अभियान छेड़े हुये है। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक उत्त्तरकाशी मुख्यालय में कल यानी(आज) जन समुदाय को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच शेयर करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का शुक्रवार को यमुनाघाटी के डामटा, बर्निगाड, नौगाँव ,बड़कोट , खरादी ,जानकीचट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद यमुनोत्री धाम पहुँचकर माँ यमुना के दर्शन किये। राज्य की कुशल क्षेम की कामना मातारानी से की। उन्होंने इस द...
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक 21 लाख 21 हजार 392 तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक 21 लाख 21 हजार 392 तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है।

उत्तराखंड, देहरादून
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक 21 लाख 21 हजार 392 तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। गुरुवार तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या 2121392 ( इक्कीस लाख इक्कीस हजार तीन सौ बयानवे ) है।     उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है आज तक 21 लाख 21 हजार 392 तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। • आज तक सवा इक्कीस लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम। • श्री केदारनाथ आपदा 2013 के दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गयी। • आज श्री बदरीनाथ सात लाख उनचालीस हजार, केदारनाथ सवा सात लाख , गंगोत्री तीन लाख अठहत्तर हजार, यमुनोत्री पहुंचे पौने तीन लाख से अधिक तथा श्री हेमकुंट साहिब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। • चार धाम यात्रा सुचारू चल रही‌ श्री बदरी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में भी हर दृष्टि से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में भी हर दृष्टि से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विधानसभा में मानसखण्ड कोरिडोर के संबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में भी हर दृष्टि से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक संपदाओं वाला राज्य है, अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कुमाऊं मानसखण्ड सर्किट में जो भी मन्दिर लिये जा रहे हैं, उनको सुव्यवस्थित तरीके से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ा जाय। गोल्ज्यू सर्किट को विकसित करने के लिए सुनियोजित प्लान बनाया जाए। 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रत्येक विभाग द्वारा क्या कार्ययोजना बनाई जा रही है, विभागों से जल्द उनकी कार्ययोजना मांगी जाय। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...