Saturday, October 31News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

उत्तराखंड : नई टिहरी में चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड : नई टिहरी में चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, छह यात्रियों की दर्दनाक मौत

देहरादून, उत्तराखंड
  उत्तराखंड : नई टिहरी में चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर बोलेरो गहरी खाई में गिरी, छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हरिद्वार से उत्तरकाशी की ओर जा रहा बोलेरो वाहन कमांद कोटी गाड के निकट अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें मौके पर ही वेस्ट बंगाल के ट्रैकरों व स्थानीय चालक सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टिहरी डीएम इवा श्रीवास्तव ने दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिये हैं। बुधवार दोपहर हुई इस मोटर दुर्घटना के दौरान वाहन के डीजल टैंक के फटने से आग लगने के कारण लाशें जली हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और लाशों को निकालने का काम शुरू किया। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के निकट यह वाहन दुर्घटना हुई है। उत्तरकाशी की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। वाहन में किसी के भी जिंदा न बच पाने ...
मुख्यमंत्री ने किया जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण।

मुख्यमंत्री ने किया जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण।

नौकरी
मुख्यमंत्री ने किया जनपद पिथौरागढ़ की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की 113.34 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण। *इनर लाईन ई पास पोर्टल का किया शुभारम्भ* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को डीआरडीओ गेस्ट हाउस पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र धारचूला, पिथौरागढ़, डीडीहाट तथा गंगोलीहाट की 113.34 करोड़ की 47 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 73 करोड़ की 28 योजनाओं का लोकार्पण तथा 40.34 करोड़ की 19 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धारचूला मुनस्यारी क्षेत्र के ओम पर्वत, आदि कैलाश, छोटा कैलाश क्षेत्र में आवागमन हेतु पर्यटकों को इनर लाइन ई पास रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हेतु इनर लाइन ई पास पोर्टल का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पं. नैन सिंह रावत, शैतान सिंह और मान सिंह रावत जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। उन्होंने...
मुख्यमंत्री ने गुंजी धारचूला में किया माउन्टेन साइकिल रैली का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री ने गुंजी धारचूला में किया माउन्टेन साइकिल रैली का शुभारंभ।

खेल
मुख्यमंत्री ने गुंजी धारचूला में किया माउन्टेन साइकिल रैली का शुभारंभ। *आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया है माउन्टेन साइकिल रैली का आयोजन। *अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं संस्कृति को जानने का मिलेगा अवसर। *राज्य में साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा।* धारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 10500 फिट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी धारचूला में आयोजित साहसिक एमटीबी साइकिल रैली टूर द कैलाश को हरी झण्डी दिखाकर ज्यौलीकांग और नभीढांग के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुटी और यांगती नदी में राफ्टिंग करने वाले दल को भी रवाना किया। मुख्यमंत्री ने माउन्टेन साईकिल रैली में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न राज्यों से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रतिभागियों को उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृ...
आज 25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा

आज 25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा

आस्था
आज 25 मई मौसम सामान्य होने के बाद प्रात: से सुचारू हुई चारधाम यात्रा श्री केदारनाथ धाम के लिए सोनप्रयाग से तीर्थयात्रियों ने प्रस्थान किया। केदारनाथ हेतु आज प्रात: से हेलीकॉप्टर सेवा पुनः शुरू कल 24 मई मौसम खराब होने से अस्थायी तौर पर रोकी गयी थी हेली सेवा एवं कुछ पड़ावों पर तीर्थयात्रियों को भी रूकने को कहा गया था। दर्शनार्थियों /तीर्थयात्रियों की संख्या 1-श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 24 मई शाम तक 318396 2- श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 24 मई शायं तक 320833 3-श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 190482 4-श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 24 मई तक 139899 •24 मई तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 639229 • 24 मई तक श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की...
नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन ,प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान : मुख्यसेवक धामी

नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन ,प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान : मुख्यसेवक धामी

खेल
नये उदीयमान खिलाडियों के प्रेरणा श्रोत है लक्ष्य सेन ,प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान : मुख्यसेवक धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत पर उत्तराखण्ड के सपूत एवं विश्व विख्यात खिलाडी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने थामस कप की एतिहासिक जीत पर लक्ष्य सेन को 15 लाख तथा गतवर्ष आल इंगलैंड प्रतियोगिता में विजयी होने पर 10 लाख का चेक भेंट किया। उन्होने लक्ष्य सेन को आगामी ओलम्पिक में जीत की शुभकामनाये देते हुए कहा कि लक्ष्य सेन ने हम सबको भी सम्मानित करने का कार्य किया है। हमारे नये उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभा देश व दुनिया में प्रदर्शित करने में कामयाब होगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भ...
उत्तराखंड: विस चुनाव में थे ‘आप’ के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ओर आज सीएम धामी की मौजूदगी में थामा कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन

उत्तराखंड: विस चुनाव में थे ‘आप’ के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ओर आज सीएम धामी की मौजूदगी में थामा कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन

Uncategorized
उत्तराखंड: विस चुनाव में थे 'आप' के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ओर आज सीएम धामी की मौजूदगी में थामा कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा का दामन   कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद आम आदमी पार्टी के तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। कर्नल अजय कोठियाल के साथ उनके करीब सात सौ समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफ...
मुख्यमंत्री तो मुख्य सेवक है,राजतन्त्र तो कांग्रेस में है चौहान

मुख्यमंत्री तो मुख्य सेवक है,राजतन्त्र तो कांग्रेस में है चौहान

Uncategorized
मुख्यमंत्री तो मुख्य सेवक है,राजतन्त्र तो कांग्रेस में है चौहान देहरादून 24 मई , भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है और राजतन्त्र के ढरे पर चल रही है। कांग्रेस के अहंकार और राजा जैसे शब्दों के उच्चारण पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक सीएम ने हर मंच और हर स्थल पर खुद को मुख्य सेवक कहा। सरकार और मुख्यमंत्री में लेस मात्र का भी अहंकार नहीं है और इसी के चलते भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिला है। जबकि कांग्रेस कांग्रेस में परम्परागत एक परिवार से अध्यक्ष और कोई भी निर्णय परिवार के मुखिया का होता हैं जैसा मानना आज्ञा पालन होता हैं। पार्टी मे सभी पद औपचारिक होते हैं।जो किसी निर्णय में सहमति नहीं जताते उनकी स्तिथि जी23 जैसे होती हैं। राजतन्त्र के हिसाब से चल रही कांग्रेस में अब गिने चुने नेता ही रह गये है औ...
देहरादून 23 मई, प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को हंस फ़ाउंडेशन की चेयरपर्सन माता श्री मंगला से मुलाक़ात कर उनके द्वारा जनहित में करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की।

देहरादून 23 मई, प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को हंस फ़ाउंडेशन की चेयरपर्सन माता श्री मंगला से मुलाक़ात कर उनके द्वारा जनहित में करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की।

Uncategorized
देहरादून 23 मई, प्रदेश के काबीना मंत्री एवं मसूरी से विधायक गणेश जोशी ने सोमवार को हंस फ़ाउंडेशन की चेयरपर्सन माता श्री मंगला से मुलाक़ात कर उनके द्वारा जनहित में करवाए जा रहे कार्यों की सराहना की। माताश्री मंगला से वार्ता के बाद मंत्री जोशी ने बताया कि माता जी ने मसूरी क्षेत्र के लिए कई सौग़ात दी है। माताश्री ने मसूरी के आईडीएच में हंस कॉलोनी के निर्माण कार्य सहित मसूरी में बाल्मीकी मंदिर में सामुदायिक शेड एवं विलासपुर कांडली में विद्यालय भवन के निर्माण की स्वीकृति दे दी है और जल्द ही इनका निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने माताश्री मंगला सहित हंस फ़ाउंडेशन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में हंस फ़ाउंडेशन का सहयोग असाधारण है। मंत्री ने कहा कि आज समाज को ऐसी संस्थाओ की आवश्यकता है।...
चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने चंपावत की जनता से मागा समर्थन ओर जनता को चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों का भरोसा दिलाया।

चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने चंपावत की जनता से मागा समर्थन ओर जनता को चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों का भरोसा दिलाया।

Uncategorized
चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने चंपावत की जनता से मागा समर्थन ओर जनता को चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। अपने चुनाव प्रचार के लिए चंपावत पहुंचे सीएम धामी ने चंपावत की जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने जनता को चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाई। इस दौरान बड़ी संख्या में सीएम के समर्थक मौजूद रहे।   चंपावत सीट से भाजपा के प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खलकंडिया गांव में सोमवार को लोगों से समर्थन की अपील की। वहीं सीएम का ग्रामीणों ने भी फूल मालाओं से स्वागत किया। सीएम धामी कार से यहां रामलीला मैदान पहुंचे थे। बारिश की वजह से कार्यक्रम नरियालगांव के बजाय दो किमी दूर खलकंडिया हुआ। इस दौरान सीएम ने कहा कि पहाड़ियों, पेड़ों और नदियों के बीच बसा यह एक खूबसूरत क्षेत्र है। जिस कारण चंपावत में अपार संभावनाएं हैं। उन्हो...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठाना है हर क्षेत्र में चंपावत को नंबर वन बनाना है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठाना है हर क्षेत्र में चंपावत को नंबर वन बनाना है

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठाना है हर क्षेत्र में चंपावत को नंबर वन बनाना है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी चंपावत में कर रहे हैं जनसभाएं , बोल उठा है पूरा चंपावत पुष्कर हम सब तुम्हारे साथ धाकड़ धामी की चंपावत विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसभाएं जारी चंपावत से पुष्कर का वादा क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी दौरे पर बनबसा पहुंचे। नगर में प्रवेश करने से पूर्व बनबसा-खटीमा सीमा पर सोनिया नाले के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बनबसा में सीएम ने कई जगह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए चुनाव जीतने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार विधान सभा क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। नगर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए...