Sunday, November 1News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

जिलाधिकारी ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक रूट को 13 जोन में बांटने की बनाई रणनीति

उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक रूट को 13 जोन में बांटने की बनाई रणनीति देहरादून 09 अप्रैल,2026 (सू.वि), माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में भ्रमण कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर तैनात सभी जोनल, सेक्टर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए समयबद्व सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।   जिलाधिकारी ने मा0 प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे भ्रमण मार्ग पर आमजन से सहयोग प्रदान करने एवं सम्मान कार्यक्रम में स्वैच्छिक प्रतिभाग की सुगमता, समन्वय एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। पीएम के सम्मान में हजारों की संख्या में आमजन के सम...

चारधाम यात्रा मार्ग होगा सुरक्षित, प्रधानमंत्री मोदी और गडकरी के सहयोग से ₹461 करोड़ स्वीकृत—धामी ने जताया आभार

उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्ग होगा सुरक्षित, प्रधानमंत्री मोदी और गडकरी के सहयोग से ₹461 करोड़ स्वीकृत—धामी ने जताया आभार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत कार्यों के लिए ₹461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय बताया है, जिससे प्रदेश की सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।               मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्वीकृति के अंतर्गत उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर भूस्खलन से प्रभावित 17 स्थलों के उपचार के लिए ₹233 करोड़ तथा पिथौराग...

धामी बोले– दून बुक फेस्टिवल साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

उत्तराखंड
धामी बोले– दून बुक फेस्टिवल साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में आयोजित “दून बुक फेस्टिवल-2026” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन और गढ़वाली एवं कुमांऊनी पुस्तकों का विमोचन भी किया। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देशभर से आए साहित्यकारों, कलाकारों एवं साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव साहित्य, संस्कृति और कला का अद्भुत संगम है, जो समाज में ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगा।   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस 9 दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सत्रों, संवाद कार्यक्रमों, पुस्तक परिचर्चाओं तथा “लेखक से मिलिए” जैसे आयोजनों के माध्यम से साहित्यिक विमर्श को समृद्ध किया ज...

धामी ने पार्क विकास कार्यों का किया शिलान्यास, शहर में हरियाली पर जोर

उत्तराखंड
धामी ने पार्क विकास कार्यों का किया शिलान्यास, शहर में हरियाली पर जोर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवं संवर्धन के अंतर्गत 02 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जुगमन्दर हॉल के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने केदारपुरम स्थित ए.बी.सी. सेंटर में कैनालों के निर्माण एवं नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 06 स्थानों पर पार्कों के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास भी किया।   मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार “विकास भी और विरासत भी” को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। आज हमारा देहरादून अपनी समृद्ध पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आगे बढ़ रहा है। तेज विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और पहचान को सहेजने के लिए स...

धामी की सख्ती से सिस्टम साफ—रिश्वतखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 

उत्तराखंड
धामी की सख्ती से सिस्टम साफ—रिश्वतखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से जमीन पर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देहरादून जनपद के डोईवाला क्षेत्र में तैनात उप शिक्षा अधिकारी एवं उनकी महिला सहयोगी को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाना सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।     इस घटना को केवल एक कार्रवाई के रूप में नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को साफ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है। आरटीई प्रतिपूर्ति जैसे संवेदनशील विषय में रिश्वत की मांग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर गरीब बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय भी है।     ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस: युवाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फोकस: युवाओं में वैज्ञानिक सोच का विकास मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चम्पावत के भ्रमण के दौरान लगभग ₹55.52 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक साइंस सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित वैज्ञानिक गैलरियों एवं चार मंजिला साइंस कैंपस सुविधा का अवलोकन किया। इस कैंपस में 40 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे यह केंद्र विद्यार्थियों के लिए आवासीय वैज्ञानिक शिक्षण का भी महत्वपूर्ण स्थल बनेगा।   इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने अवगत कराया कि दो मंजिला साइं...

मिनी बाईपास से जाम की समस्या होगी खत्म

उत्तराखंड
मिनी बाईपास से जाम की समस्या होगी खत्म मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को काशीपुर में मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चैती मेला कोष की धनराशि से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मंदिर परिसर के विकास की घोषणा की।   मुख्यमंत्री ने चैती मेले में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए मां बाल सुंदरी से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मेले का आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का जीवंत महोत्सव है। इस मेले में हमारे पारंपरिक उत्पादों के स्टॉल तथा स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इस मेले को ...
अच्छी खबर :सभी  ब्लॉक प्रमुख द्वारा फूल मालाओं से  महेंद्र राणा का स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया गया

अच्छी खबर :सभी ब्लॉक प्रमुख द्वारा फूल मालाओं से महेंद्र राणा का स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया गया

Uncategorized
अच्छी खबर :सभी ब्लॉक प्रमुख द्वारा फूल मालाओं से महेंद्र राणा का स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया गया प्रदेश ब्लॉक प्रशासक संगठन के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राणा को निर्विरोध चयनित किया। त्रि-स्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (प्रधान, ब्लांक प्रमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत ) को प्रशासक नियुक्त होने पर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन ने प्रदेश के यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का आभार व्यक्त किया । प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आहुत बैठक में सर्व सहमति से निर्विरोध श्री महेन्द्र सिंह राणा जो कि द्वारीखाल पौड़ी जनपद से प्रमुख चयनित है को प्रदेश ब्लॉक प्रशासक मण्डल का अध्यक्ष चयनित किया गया, सभी उपस्थित ब्लॉक प्रमुख द्वारा फूल मालाओं से उनका स्वागत व हार्दिक अभिनन्दन किया साथ ही प्रत्येक जनपद के प्रमुखों को प्रशासक मण्डल में चयनि...
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है।

Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। खलंगा युद्ध स्मारक को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण में रखना, इसका बड़ा उदाहरण है राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सागरताल नालापानी, देहरादून में बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित '50वाँ खलंगा मेला' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खलंगा मेला आयोजन समिति को 5 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। ' 50वाँ खलंगा मेला स्मारिका' का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि...
पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया

Uncategorized
लोकसंपर्क में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण उपयोग: डॉ पाठक पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई)के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक का देहरादून चैप्टर ने स्वागत किया। डॉ पाठक ने शनिवार को देहरादून में राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में संबोधित किया। इस अवसर पर, पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की लीडरशिप टीम ने डॉ. पाठक का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य वैभव गोयल और सदस्य संजय पांडे ने डॉ. पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके योगदान की सराहना की। डॉ पाठक ने कहा कि पीआरएसआई को मजबूत बनाने के लिए सभी पीआर प्रोफेशनल्स को अपने साथ जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने पब्लिक रिलेशन...