Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

उत्तराखंड के अफसरों ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से की भेंट, मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड के अफसरों के साथ वाली फोटो की ट्वीट

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के अफसरों ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से की भेंट, मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड के अफसरों के साथ वाली फोटो की ट्वीट -इसी वर्ष के अंत में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट को लेकर विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं उत्तराखंड के अधिकारी -उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने उत्तराखंड के अधिकारियों संग साझा किए उत्तर प्रदेश में हुए इन्वेस्टर्स समिट के अनुभव देहरादून। इसी वर्ष के अंत में होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं। इन्वेस्टर्स समिट से पहले सीएम ने अपने अफसरों को दूसरे राज्यों में जाकर वहां के अधिकारियों को इन्वेस्टर्स समिट के बारे में वाकिफ कराने की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के अधिकारी सबसे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुँचे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने उत्तराखंड के अफसरों का दिल खोलकर स्...

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय

उत्तराखंड, देहरादून
उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को मिला ऑफलाइन आवेदन का मौका विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को जारी किये दिशा-निर्देश उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार ने एक और मौका दिया है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी राजकीय विश्वविद्यालय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालय एवं संस्थान तथा राजकीय महाविद्यालयों में सीधे ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। संबंधित विश्वविद्यालय, महाविद्यालय तथा संस्थान की जिम्मेदारी होगी कि ऑफलाइन आवेदन करने वाले छात्रों का पंजीकरण ई-गवर्नेंस समर्थ पोर्टल पर करायें। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में उनके शासकीय आवास पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। डा. रावत ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से सूचना मिली थी ...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की अधिकारियों को दिये निरंतर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की अधिकारियों को दिये निरंतर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश सीएम धामी ने जलभराव के कारण फसलों को हुए नुकसान को आकलन करने के दिये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डामकोठी में जनपद हरिद्वार में हुये जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर निरंतर स्थिति पर नजर रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, विद्युत आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिये कि जल भराव वाले क्षेत्रों में सभी व्यवस्थायें सामान्य रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने जलभराव की वजह से फसलों को हुये नुकसान का आकलन करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने किसानों की समस्याओं का त...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली हादसे में एसटीपी के संचालन एवं रख रखाव के कार्यों का अनुश्रवण करने वाले अपर सहायक अभियंता किये गये निलम्बित

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चमोली हादसे में एसटीपी के संचालन एवं रख रखाव के कार्यों का अनुश्रवण करने वाले अपर सहायक अभियंता किये गये निलम्बित एस०टी०पी० का संचालन एवं रखरखाव करने वाली ज्वाइन्ट वेन्चर कम्पनी व अन्य संबंधित के विरूद्ध दर्ज की गयी एफ. आई. आर. बड़ी खबर : चमोली हादसे के बाद सीएम धामी ने इन सबको कर डाला निलंबित.. कहा दोषियों को छोडूंगा नहीं .. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली हादसे के प्रकरण में मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा एस०टी०पी० का संचालन एवं रखरखाव करने वाली फर्म के कार्याे के समुचित अनुश्रवण का दायित्व देख रहे हरदेव लाल, अपर सहायक अभियन्ता को निलम्बित किया गया है। इस सम्बन्ध में जारी आदेश में मुख्य महाप्रबंधक द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्ट्या श्री हरदेव लाल अपर सहायक अभियन्ता के द्वारा विभागीय कार्यों एवं दायित्वों के न...

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बोले – उत्तराखंड का “श्री अन्न” एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस बोले - उत्तराखंड का "श्री अन्न" एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित हो चुका है कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में मिलेट्स "श्री अन्न" को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है जिसमें मिलेट के लिए 73 करोड़ की व्यवस्था की गई है बधाई उत्तराखंड : दिल्ली में ललित ग्रुप का ललित सूरी होटल के देश के 12 राज्यों में ललित होटलों में श्री अन्न उत्तराखण्ड को एक मीनू के रूप में शामिल किया जा रहा है।   नई दिल्ली,18 जुलाई। प्रदेश के कृषि मंत्री/ कोसाम्ब के चेयरमैन गणेश जोशी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। मंत्री ने श्री अन्न मोटा ...

मार्ग खोलने हेतु 213 जे0सी0बी0 मशीनें लगी हैं काम पर

उत्तराखंड, देहरादून
भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज. मंत्री बोले भारी वर्षा के कारण बंद 274 में से 37 मार्ग खोल दिए गए हैं जबकि शेष 237 मार्गों को कल तक खोल दिया जायेगा : सतपाल महाराज मार्ग खोलने हेतु 213 जे0सी0बी0 मशीनें लगी हैं काम पर : देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भीमगौड़ा बैराज के गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। बरसात होने के साथ-साथ पानी की निकासी लगातार हो रही है। गेट को ठीक करने के लिए मैंने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भी कहा है। उन्होने कहा कि मानसून अवधि में हो रही भारी वर्षा के कारण अभी तक 274 मार्ग बन्द ...

सूबे में शीघ्र दूर होगी शिक्षकों की कमीः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
सूबे में शीघ्र दूर होगी शिक्षकों की कमीः डॉ. धन सिंह रावत मानव सम्पदा’ पोर्टल पर ऑनलाइन रहेगा शिक्षकों डाटा पाठ्यक्रम में शामिल होगा पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन का पाठ सूबे की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करते हुये प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में तमाम संसाधनों को जुटाया जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जायेगा। जिसके लिये शीघ्र ही प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर आठ हजार टीचरों के पदों को भरा जायेगा। शिक्षकों की सुविधा के लिये प्रदेश स्तर पर ‘मानव सम्पदा’ पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर शिक्षकों का सम्पूर्ण डाटा आनलाइन उपलब्ध रहेगा। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पाठ्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का पाठ शामिल किया जायेगा। यह बात सूबे के विद...

सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं, ताकि जनपदों में कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को शीघ्र राहत मिले, इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए   सभी जिलाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं, ताकि जनपदों में कुछ भी आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा जाय। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश द...

यही तो है नए उत्तराखंड का निर्माण : उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक

उत्तराखंड, देहरादून
पुष्कर का काम बोलता है : उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक,हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान यही तो है नए उत्तराखंड का निर्माण : उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक वाह धामी जी वाह : उत्तराखण्ड को निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में देश में नवां तथा हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि.. धामी जी बधाई बधाई उत्तराखंड...   उत्तराखंड को देश में निर्यात तैयारी सूचकांक में समग्र रूप से प्राप्त हुई 9वीं रैंक हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम स्थान। मुख्यमंत्री ने बतायी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड को निर्यात तैयारी सूचकांक 2022 में देश में नवां तथा हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त होना राज्य के लिए बड़ी...

पेयजल निगम परिवार ने प्रबंध निदेशक सुरेश चंद पंत के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया.. पर दिया यह संदेश

उत्तराखंड, देहरादून
पेयजल निगम परिवार ने प्रबंध निदेशक सुरेश चंद पंत के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया.. पर दिया यह संदेश पूरे उत्तराखंड में हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं.. आम से लेकर खास तक वृक्षारोपण करते दिखाई दे रहे हैं हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक सद्धभाव का पर्व एवं ऋतु परिर्वतन का भी सूचक है। यह दिवस प्रकृति व मानव के सह अस्तित्व को स्मरण करने व प्रकृति संरक्षण के हमारे प्रण को पुनः दोहराने का दिन है। इस साल हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा हरेला के पावन पर्व के उपलक्ष्य मैं पेयजल निगम परिवार ने प्रबंध निदेशक सुरेश चंद पंत के नेतृत्व में वृक्षारोपड किया गया.. जी हा संतला देवी क्षेत्र ग्राम गलजवाड़ी मे नून नदी के तट पर प्रबंध निदेशक पेयजल निगम एसस...