Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेजों का ढांचा होगा मजबूतः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेजों का ढांचा होगा मजबूतः डॉ0 धन सिंह रावत कहा, आईएनसी मानकों के अनुरूप जुटाये जायेंगे संसाधन देहरादून, 12 जुलाई 2023 सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, स्कूल, पैरामेडिकल कॉलेज एवं एएनएम ट्रेनिंग सेंटरों में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही आवश्यक संसाधन भी जुटाये जायेंगे, ताकि ये सभी संस्थान आईएनसी मानकों पर खरा उतर सके। आईएनसी की मान्यता मिलने के उपरांत इन संस्थानों से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के नामी मेडिकल संस्थानों में सेवा करने का समुचित अवसर मिल सकेगा। उन्होंने नर्सिंग संस्थानों को आईएनसी मान्यता न मिलने पर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने आज दून अस्पताल के ओपीडी भवन सभागार में प्रदेश के राजकीय नर्सिंग कॉलेज, स्कूल, पैरामेडिकल कॉलेज एवं एएनएम ट्रेनिंग ...

मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित किये जाने के निर्देश दिये ..

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित किये जाने के निर्देश दिये .. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को घोषित किये जाने के निर्देश दिये थे। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोप...

स्वास्थ्य महकमे की ओवरहालिंग में जुटे धामी, अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस अफसर पर एक्शन

उत्तराखंड, देहरादून
स्वास्थ्य महकमे की ओवरहालिंग में जुटे धामी, अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस अफसर पर एक्शन सीएम धामी का एक्शन जारी : चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर तैनात उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से संबद्घ कर दिया है। मठाधीश बने अफसरों पर धामी की नजर में एक-एक पर हो रहा है एक्शन ... आजा आई इनकी बारी       देहरादून। स्वास्थ्य महकमे की ओवरहालिंग में जुटे धामी, अरुणेंद्र, कोटिया के बाद अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस अफसर पर एक्शन आज मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर तैनात उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारी विवेक स्वरूप को निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी से संबद्घ कर दिया है। विद...

भारी बारिश के बीच धामी सरकार ने जारी किए आपदा राहत नम्बर, मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासी एवं तीर्थयात्री अनावश्यक यात्रा से बचें

उत्तराखंड, देहरादून
भारी बारिश के बीच धामी सरकार ने जारी किए आपदा राहत नम्बर, मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासी एवं तीर्थयात्री अनावश्यक यात्रा से बचें -उत्तराखंड प्रदेश के अलावा हिमाचल में फंसे राज्य के लोग कर सकते हैं इन नम्बरों पर सम्पर्क -मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दृष्टिगत समस्त प्रदेशवासी एवं तीर्थयात्री अनावश्यक यात्रा से बचें देहरादून। बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों एवं हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा आपदा राहत नम्बर जारी किए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रविवार से हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में नुकसान हुआ है और जगह-जगह पर लोग फंसे हुए हैं। सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। हिमाचल में भी उत्तराखंड के तमाम...

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की

उत्तराखंड, देहरादून
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने स्वास्थ्य, चिकित्सा व सेवा के क्षेत्र में एसजीआरआर के उल्लेखनीय योगदान को सराहा   अजय कुमार ने श्री महाराज जी के दिशा निर्देशन में चल रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को महत्वपूर्णं बताया   देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि अजय कु...

जल्द बनेगा चमोली जनपद का विनायक धार – कसबीनगर मोटर मार्ग जनता को 140 किलोमीटर के फेरे से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड, देहरादून
.जल्द बनेगा चमोली जनपद का विनायक धार - कसबीनगर मोटर मार्ग जनता को 140 किलोमीटर के फेरे से मिलेगी मुक्ति मात्र 4.5 किमी लंबे मोटर मार्ग हेतु क्षेत्रीय जनता करती आई है मांग भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सतीश लखेड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली जिले के बहुप्रतीक्षित विनायक धार से कसबी नगर (लगभग 4.5 किलोमीटर) मोटर मार्ग को लेकर भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया कि चमोली जनपद के गैरसैण और थराली विकासखंड के बीच विनायकधार से कसबी नगर के बीच 4.5 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण ना होने से स्थानीय लोगों को लगभग 140 किलोमीटर घूम कर आना पड़ता है। जबकि दोनों क्षेत्रों के बीच शादी- ब्याह, व्यापार, सामाजिक व धार्मिक संबंधों के नाते निरंतर पैदल मार्ग से आवागमन होता आया है है। वन विभाग की अनेक आपत्तियों का निराकरण भी...

आज की सबसे बड़ी खबर आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरी सीनियर PCS अधिकारी निधि यादव , होगी विजिलेंस की खुली जांच, धामी सरकार ने दिए आदेश

उत्तराखंड, देहरादून
आज की सबसे बड़ी खबर आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरी सीनियर PCS अधिकारी निधि यादव , होगी विजिलेंस की खुली जांच, धामी सरकार ने दिए आदेश पुष्कर राज में जीरो टॉलरेंस : सीएम धामी ने पहले PCS अधिकारी निधि यादव क़ी डीपीसी पर रोक लगाई अब विजिलेंस करेगी खुली जांच, आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरी हैं अधिकारी   मुख्यमंत्री धामी की सरकार जीरो टॉलरेस की नीति पर काम कर रही है PCS अधिकारी निधि यादव , होगी विजिलेंस की खुली जांच.. पढ़ें पूरी खबर     आय से अधिक संपत्ति मामले में एक सीनियर पीसीएस अधिकारी घिरती नजर आ रही हैं. धामी सरकार ने निधि यादव के खिलाफ इस मामले में विजिलेंस की जांच की अनुमति दे दी है. विजिलेंस निदेशक अमित सिन्हा ने इस मामले की पुष्टि की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार सरकार जीरो टॉलरेस की नीति पर काम कर रही है इसी के तहत धामी सरकार ताब...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री श्री धामी से उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के साल्ड गांव में 12वीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित श्री जगन्नाथ मंदिर के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तरकाशी में नियमित रूप से पूजा-अर्चना, मंदिर को ए.एस.आई से संरक्षण एवं महाप्रभु के भोग के लिए उचित व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने मंदिर क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से मंदिर के सौंदर्यीकरण एवंi अन्य आवश्यक सुविधाओं के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ संबित पात्रा को श्री जगन्नाथ मंदिर, उत्तरकाशी के विकास मे...

देर रात सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड, देहरादून
देर रात सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे : मुख्यमंत्री धामी। आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल देर रात देहरादून, सचिवालय स्थित आपदा कन्ट्रोल रूम में औचक निरीक्षण कर, प्रदेश भर में जारी बारिश की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में जिन भी अधिकारियों की ड्यूटी लगी है। उनकी भूमिका ऐसे समय में अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा सभी अधिकारी 24 घंटे एक्टिव मोड में रहे। सभी जिलों के साथ परस्पर समन्वय एवं संवाद कायम कर काम करें। उन्होंने कहा आपदा काल के दौरान लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश भर में नदियों क...

उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है: मुख्यमंत्री धामी राज्य में फिल्मांकन के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जायेगा: मुख्यमंत्री धामी   बोले केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की ओर फिल्मकारों का रूझान तेजी से बढ़ा है     केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने देहरादून में सांस्कृतिक केंद्र शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया     उत्तराखण्ड में फिल्मांकन की ओर फिल्मकारों का रूझान तेजी से बढ़ा है:केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी         मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यम...