Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

पंचायत मंत्री महाराज ने जिलाधिकारियों से विकास खण्डों के परिसीमन किए जाने हेतु प्रस्ताव मांगने को कहा

पंचायत मंत्री महाराज ने जिलाधिकारियों से विकास खण्डों के परिसीमन किए जाने हेतु प्रस्ताव मांगने को कहा

उत्तराखंड, देहरादून
पंचायत मंत्री महाराज ने जिलाधिकारियों से विकास खण्डों के परिसीमन किए जाने हेतु प्रस्ताव मांगने को कहा डिजिटल सेवाओं का भी किया। लोकार्पण निदेशालय में स्थापित Whatsapp 91-6399112121 एवं Toll free No.- 18004190444 का भी किया शुभारम्भ   देहरादून। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में पंचायतीराज निदेशालय में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बुद्धवार को पंचायतीराज निदेशालय में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायतों के सशक्तिकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत मंत्री द्वारा निदेशालय पंचायती राज में स...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीबों को प्रदान किये आवास गरीबों को घर मिलने से उनके जीवन में आती है स्थिरता   क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी विकास योजनायें- मुख्यमंत्री   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 528 गरीब परिवारों को आवास भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सिडकुल में सर्विस लेन का नाले सहित निर्माण, रो नदी पर पुल का निर्माण, सिडकुल बहादराबाद औद्य...
बाबा केदार के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा थैंक्यू धामी सरकार.. कठिन परिस्थितियों में भी यहां की व्यवस्था फर्स्ट क्लास …

बाबा केदार के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा थैंक्यू धामी सरकार.. कठिन परिस्थितियों में भी यहां की व्यवस्था फर्स्ट क्लास …

उत्तराखंड, देहरादून
बाबा केदार के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने कहा थैंक्यू धामी सरकार.. कठिन परिस्थितियों में भी यहां की व्यवस्था फर्स्ट क्लास ... श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने आए हरियाणा सोनीपत के राहुल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम व मंदिर में साफ-सफाई व अन्य सभी व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि वे पहली बार केदारनाथ के दर्शन करने आए हैं और यहां पर उपलब्ध सुविधाओं से उनके दिल को बहुत खुशी प्राप्त हुई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए बृजेश शर्मा व उनके साथी विशाल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यहां पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही यहां पर रहने-खाने की भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोपाल, मध्य प्रदेश से केदारनाथ के दर्शन करने आए दीपक कुमार जैन ने कहा कि बाबा के...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रूपये की लागत से चारधाम यात्रियों के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र में चन्द्रभागा नदी के दायें तट पर ढ़ालवाला पुल से बस अड्डा तक  लगभग 4.71 करोड़ रूपये से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के लोकार्पण के अवसर पर चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन भी किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की ...
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं दून विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं दून विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं दून विश्वविद्यालय में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें व्यक्तिगत रूप सिक्किम बहुत सुन्दर लगता है राज्यपाल ने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की सुन्दरता वहां के लोगों के व्यवहार में दिखती है। राज्यपाल ने कहा कि सिक्किम देश का पहला पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्यपाल ने बताया कि केंद्र द्वारा सभी अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जो कि बहुत सराहनीय है। रा...
राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
राजकीय अस्तपालों में एकसमान होंगी पंजीकरण व जांच दरें स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिये प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश उत्तरकाशी, बागेश्वर व चमोली जनपदों में स्थापित होंगी कैथ लैब     सूबे के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की दरें एकसमान होंगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद उत्तरकाशी, चमोली व बागेश्वर में कैथ लैब की स्थापना की जायेगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विभागीय बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी राजकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में पंजीकरण, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, सीटी-स्कैन एवं अन्य पैथौलॉजी जांच की दरों को एकसमान रखने के लिये प्रस्ताव तैया...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र शिवांश को मिलेट्स महोत्सव 2023 में किया गया सम्मानित (more…)
कलस्टर स्कूल गठन को प्रत्येक जिले में होगी बैठकः डॉ. धन सिंह रावत

कलस्टर स्कूल गठन को प्रत्येक जिले में होगी बैठकः डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
कलस्टर स्कूल गठन को प्रत्येक जिले में होगी बैठकः डॉ. धन सिंह रावत फर्नीचर, कम्प्यूटर व खेलकूद का बजट शीघ्र जारी करने के निर्देश कहा, विभागीय बजट के व्यय की प्रत्येक माह होगी समीक्षा सूबे में कलस्टर स्कूलों के गठन हेतु धरातल पर काम किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जनपद स्तर पर बैठक का आयोजन कर सभी पहलुओं पर विचार करने को कहा गया है, ताकि आस-पास के विद्यालयों का विलय कर कलस्टर स्कूलों का गठन किया जा सके। प्रत्येक विद्यालय में ढांचागत सुविधाओं एवं अन्य सामग्री के लिये बजट समय जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। वर्चुअल कक्षाओं के संचालन को लेकर राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किया जायेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने कलस्टर स्कूलों के गठन को लेकर विभागीय अधिकार...
कार्तिकेय स्वामी मंदिर, अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगाः महाराज

कार्तिकेय स्वामी मंदिर, अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगाः महाराज

उत्तराखंड, देहरादून
कार्तिकेय स्वामी मंदिर, अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगाः महाराज क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में हुई भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा क्रौंच पर्वत स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर   रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज की पहल पर मंगलवार को जनपद के क्रौंच पर्वत मेंj स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महाराज ने दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रतिभाग कर रहे लोगों एवं दक्षिण भारत से आये अतिथियों का स्वागत करते ...
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा..

मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा..

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी का ऐलान जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में जो भी अवैध अतिक्रमण है उसे हर कीमत पर हटाया जायेगा। इसके लिये अभियान जारी है और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पूरा अतिक्रमण हट नहीं जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि सरकारी भूमि पर जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया है वे स्वयं उस अतिक्रमण को हटा लें, उन्होंने कहा कि कई लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात उनसे कही भी है। बनभूलपुरा हल्द्वानी में सरकारी भूमि के अतिक्रमण के सम्बंध में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में भी जो भी विधि सम्मत होगा वह किया जायेगा। इस मामले में मा. न्यायालय के जो भी निर...