Monday, April 20News That Matters

मुख्यमंत्री धामी से चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने की भेंट, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

मुख्यमंत्री धामी से चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने की भेंट, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

मौका था चेन्नई में रात्रि भोज कार्यक्रम का , इस बीच उद्योगपतियों के साथ धामी ने कहीं उनके दिल की बात…. उत्तराखंड में आपका स्वागत है, निवेश के लिए अनुकूल माहौल मतलब सिर्फ उत्तराखंड

 

चेन्नई में बोले मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को चेन्नई में रात्रि भोज के अवसर पर उद्योगपतियों के विभिन्न समूहों ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनेक नई नीतियां बनाई गई हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझाव को शामिल करते हुए नीतियों में परिवर्तन भी किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है। राज्य में रोड, रेल, रोपवे और हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत अभी तक 55 हजार करोड़ से अधिक के करार हो चुके हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श सतपाल महाराज, श्री सौरभ बहुगुणा, सचिव श्री आर मीनाक्षी सुंदरम, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *