Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

ड्रोन के जरिए 40 मिनट में देहरादून से सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंची 400 डोज वैक्सीन: सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार

उत्तराखंड, देहरादून
ड्रोन के जरिए 40 मिनट में देहरादून से सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंची 400 डोज वैक्सीन: सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार -ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुंची वैक्सीन   -जल्द ही कोविड टीकाकरण की मुहिम हेतु उपयोग में लाए जाएंगे ड्रोन बोले सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार..   देहरादून, 10 जनवरी 2023 प्रदेश के सुदूर इलाकों में दवाईयों को पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से राज्य के दूरस्थ जनपदों में निवास कर रहे लाभार्थियों को कम से कम समय में वैक्सीन उपलब्ध कराने हेतु अनोखी पहल सफल साबित हुई। प्रदेश के भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर दवाओं, टीकों को समयबद्ध तरीके से पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड ने ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल पूर्ण कर लिया है। सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्...
उपलब्धिः आयुष्मान योजना के तहत अब तक 6.47 लाख से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त उपचार…

उपलब्धिः आयुष्मान योजना के तहत अब तक 6.47 लाख से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त उपचार…

उत्तराखंड, देहरादून
उपलब्धिः आयुष्मान योजना के तहत अब तक 6.47 लाख से अधिक मरीजों को मिला मुफ्त उपचार... - निशुल्क उपचार व्यवस्था पर अब तक खर्च हुई 1159 करोड़ से अधिक की धनराशि - स्वास्थ्य मंत्री के सख्त निर्देश व नियमित मॉनिटरिंग से आम जनमानस तक हुई आयुष्मान योजना की पहुंच ेदेहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 6.47 लाख से अधिक मरीजों ने निशुल्क उपचार कराया है। इस पर सरकार की 1159 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा चुकी है। यह भारी भरकम आंकड़े सीधे तौर पर इस बात की तस्दीक करते हैं कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत की ओर से समय समय पर जारी निर्देशों के साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग से जन जागरूकता के साथ ही हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही आयुष्मान योजना सही मायनों को जनकल्याण के अपने मक...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जोशीमठ भू-धंसाव के सम्बन्ध में बैठक ली जाने क्या कुछ दिए निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जोशीमठ भू-धंसाव के सम्बन्ध में बैठक ली जाने क्या कुछ दिए निर्देश ।मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी चमोली से क्षेत्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावित क्षेत्र को पूर्ण रूप से खाली करवाया जाए मुख्य सचिव ने कहा कि भूस्खलन से किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान न हो इसके लिए सबसे पहले परिवारों को शिफ्ट किया जाए और उस बिल्डिंग को प्राथमिकता के आधार पर ध्वस्त किए जाए जो अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। जिन स्थानों पर प्रभावित परिवारों को रखा गया है, उन स्थानों पर उनके रहने खाने की उचित व्यवस्था हो। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रभावित नागरिकों एवं शासन प्रशासन के मध्य किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप न हो। उच्चाधिकारी भी लगातार प्रभावित परिवारों के संपर्क रहें, और परिस्थितियों पर न...

गोली मारकर हत्या करने सम्बन्धित प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 05 दिनों के भीतर किया सफल अनावरण पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
गोली मारकर हत्या करने सम्बन्धित प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 05 दिनों के भीतर किया सफल अनावरण पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई वारदात में शामिल 10,000/-रुपए के इनामी को पिता सहित दबोचा पुलिस टीम ने पिता-पुत्र से घटना में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व 32 बोर तमंचा मय 02 अदद खोखा कारतूस व मोटर साइकिल भी की बरामद एसएसपी श्री अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया घटनाक्रम का खुलासा, पुलिस टीम के लिए 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा थाना खानपुर थाना खानपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 06-01-2023 को अभियुक्तों द्वारा ग्राम प्रह्लादपुर निवासी सोहनवीर उर्फ सोमवीर की गोली मारकर हत्या सम्बन्धित प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने घटना में शामिल ग्राम प्रह्लादपुर निवासी 10,000/- रुपए का इनामी अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र सनत कुमार व सनत कुमार पुत्र कंवरपाल को घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे, 02 खोखा क...

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य योजनाओं की सटीक जानकारीः डॉ धन सिंह रावत… आईईसी-मीडिया कार्यशाला में एनएचएम कार्मिकों को दिये निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य योजनाओं की सटीक जानकारीः डॉ धन सिंह रावत... आईईसी-मीडिया कार्यशाला में एनएचएम कार्मिकों को दिये निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं की बेहत्तरी को मीडियाकर्मियों के सुझावों पर होगा अमल   स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिये मीडिया और आइईसी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण है। दोनों के मध्य समन्वय बनाने का जिम्मा राज्य व जिला स्तर पर तैनात आइईसी कोडिनेटर का है। कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहत्तरी को लेकर मीडियाकर्मियों ने कई सवाल उठाये तथा दो दर्जन से अधिक सुझाव भी दिये, जिस पर विभागीय मंत्री ने प्राप्त सुझावों पर अमल करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के तत्वाधान में देहरादून में आयोजित एक दिवसीय आइईसी-मीडिया कार्यशाला एवं स्...

अभी तीन स्थानों कोटी कॉलोनी, पीपलकोटी एवं जड़ी बूटी संस्थान में लोगों के विस्थापन का निर्णय लिया गया है: जोशीमठ भू-धंसाव अपडेट..

उत्तराखंड, देहरादून
अभी तीन स्थानों कोटी कॉलोनी, पीपलकोटी एवं जड़ी बूटी संस्थान में लोगों के विस्थापन का निर्णय लिया गया है: जोशीमठ भू-धंसाव अपडेट..   देहरादून। जोशीमठ भू-धंसाव को लेकर आज मुख्य सचिव एसएस संधू की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई संबंधित विभागों की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस संदर्भ में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा ने मीडिया सेंटर में जानकारी देते बताया कि जोशीमठ में अब तक 603 घरों का चिन्हीकरण किया गया है जिनमें दरारें पाई गई हैं। इनमें से 68 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। 38 परिवारों को किराए के मकान में शिफ्ट किया गया है। इनको राज्य सरकार के मानकों के अनुसार किराया राशि दी जा रही है। आपदा धारा अधिनियम की धारा 33 एवं 34 के तहत लोगों का पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अत्यधिक रूप से क्षतिग्रस्त दो होटलों मलारी इन एवं माउंट व्यू...

टीबी मुक्त अभियान में भागीदारी निभायेंगे निजी पैरामेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के साथ बैठक में जताई सहमति

देहरादून, उत्तराखंड
टीबी मुक्त अभियान में भागीदारी निभायेंगे निजी पैरामेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के साथ बैठक में जताई सहमति अभियान में देहरादून जनपद के निजी विद्यालय भी करेंगे सहयोग देहरादून, 08 जनवरी 2023 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड को टीबी मुक्त बनाने के लिये प्रदेशभर के निजी पैरामेडिकल कॉलेज भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान के तहत प्रत्येक पैरामेडिकल कॉलेज अधिक पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार में सहयोग करेंगे। जबकि जनपद देहरादून के सभी निजी विद्यालय भी स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में अपना सहयोग देंगे। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आगामी 12 जनवरी से प्रदेशभर में रक्तदान पंजीकरण अभियान तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जायेगा। सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ...

मुख्यमंत्री ने किया महार रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित 15 महार रेजीमेंट के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया महार रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित 15 महार रेजीमेंट के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया सम्मान समारोह महार रेजीमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों एवं जवानों से मिलकर अपने स्वर्गीय पिता को याद कर भावुक हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री सेवक सदन में आयोजित 15 महार रेजिमेंट के स्थापना दिवस के अवसर पर रेजिमेंट के पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैन्य अधिकारियों से भेंट के दौरान अपने स्व. पिता को याद कर भावुक नजर आये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल्यकाल में जब वे अपने (स्वर्गीय) पिताजी से महार रेजिमेंट के वीर सैनिकों की शौर्य गाथाओं के बारे में सुनते थे तो मन में उत्साह और उमंग की भावना पैदा होने लगती थी। उन्होंने क...

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जोशीमठ मे पीड़ितों की हर सम्भव मदद मे तेजी… यह हे अब तक की पूरी अपडेट रिपोर्ट..

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जोशीमठ मे पीड़ितों की हर सम्भव मदद मे तेजी... यह हे अब तक की पूरी अपडेट रिपोर्ट.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जोशीमठ भू धंसाव से पीडित लोगों की मदद एवं राहत एवं बचाव के साथ विकास कार्यो के अनुश्रवण हेतु निर्देश दिये गये थे। उन्होंने पीड़ितों की हर सम्भव मदद तथा क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाये जाने के भी निर्देश दिये थे जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, चमोली द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र में हो रहे भूधसाव के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन संबंधी बुलेटिन जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ नगर क्षेत्र में कुल 603 भवनों में दरारें दृष्टिगत हुई हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत कुल 68 परिवारों को अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत अग्रिम आदेशों तक होटल माउंट व्यू एवं मलारी इन को संचालन/यात्री निवास हेतु प्रतिबंधित क...

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का गढ़वाल से देहरादून तक जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने धूमाकोट से देहरादून के रास्ते में किया स्वागत

उत्तराखंड, देहरादून
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का गढ़वाल से देहरादून तक जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं ने धूमाकोट से देहरादून के रास्ते में किया स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट से मिले न्याय से उत्साहित हैं कार्यकर्ता देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का शनिवार को पौड़ी जिला के धूमाकोट प्रवास से देहरादून लौटते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जन ने उनके समर्थन में नारेबाजी कर जोरदार स्वागत किया। कोटद्वार में झंडा चौक, हरिद्वार में चंडीघाट, भूपतवाला, देहरादून के लालतप्पड़ड, डोईवाला, हर्रावाला और रिस्पना पुल के पास विधानसभा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम न्याय मिलने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत कार्यक्रम रखा था। दरअ...