Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा। भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र में किये जा रहे राहत एवं बचा व कार्यो के साथ विकास कार्यो के अनुश्रवण हेतु शासन एवं स्थानीय स्तर पर उच्चस्तरीय समन्वय समिति के गठन के दिये निर्देश। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुन्दरम और आयुक्त गढवाल मण्डल सुशील कुमार कल से जोशीमठ में कैम्प करेंगे जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव के कारणों की विभिन्न केन्द्रीय संस्थानो से अध्ययन एवं उपचार हेतु समयबद्धता के साथ रिपोर्ट देने का किया गया है अनुरोध। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ भू धंसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण एवं पीडितो से मुलकात के बाद वापस देहरादून पहुंचने पर सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन केन्द्र में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ राहत एवं बच...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों को मकान किराये के लिए 4 हजार रूपये प्रति माह की दर से 6 माह तक दिये जाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है। जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ के नगरपालिका क्षेत्र जोशीमठ के अन्तर्गत विगत दिनों से हो रहे भूधसाव से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके मकान क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अधिवासन योग्य नहीं है अथवा ऐसे परिवार जो बेघर हो गये हैं, परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के मकान में अस्थायी रूप से विस्थापित करने के लिए ₹4000 प्रति परिवार की दर से 6 माह के किराये मद में मुख्यमं...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार से कोविशील्ड वैक्सीनेशन शुरू कोविशील्ड की प्रथम, द्वितीय व प्रिकोशनरी डोज़ के लिए सुबह 9ः00 बजे से 3ः00 बजे तक करवा सकते हैं वैक्सीनेशन

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार से कोविशील्ड वैक्सीनेशन शुरू कोविशील्ड की प्रथम, द्वितीय व प्रिकोशनरी डोज़ के लिए सुबह 9ः00 बजे से 3ः00 बजे तक करवा सकते हैं वैक्सीनेशन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू हो रहा है। 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति वेक्सीनेशन करवा सकता है। कोवीशील्ड पहली डोज, दूसरी डोज व बूस्टर डोज वैक्सीनेशन उपलब्ध है। यह जानकारी श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेरक मित्तल व चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव रतूड़ी ने दी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा अधीक्षक ने शानिवार को एक बैठक ली। बैठक में सोमवार से कोविशील्ड वैक्सीनेशन को शुरू किऐ जाने सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीनेशन करने वाली टीम को सभी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि श्री...

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा। सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने ली विस्तृत जानकारी।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा। सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम ने ली विस्तृत जानकारी। भु-धंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश। सभी संबंधित विभागों को दिये टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जोशीमठ शहर के भू धसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था एवं भूधंसाव के कारणों आदि के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जोशीमठ की अध्यतन स्थित की सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त गढ़वाल मण्डल और जिलाधिकारी चमोली से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भुधंसाव से प्रभावित संकटग्रस्त परिवार...

जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग के लिए 130 करोड़ रूपये की व्यवस्था की जायेगी- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून
जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग के लिए 130 करोड़ रूपये की व्यवस्था की जायेगी- मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना के तहत कुछ गांवों को चिन्हित कर विकसित किया जायेगा। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ऑनलाईन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ली ग्राम्य विकास विभाग की बैठक। मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक लेते हुए कहा कि जंगली जानवरों से खेती एवं बागवानी की सुरक्षा के लिए राज्य के पर्वतीय जनपदों में फेंसिंग की व्यवस्था के लिए 130 करोड़ रूपये की धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्...

जल के क्षेत्र में सिंचाई, कृषि, पेयजल सहित समस्त क्षेत्रों को वर्ष 2047 तक परिपूर्ण करने का लक्ष्य: महाराज..

उत्तराखंड, देहरादून
जल के क्षेत्र में सिंचाई, कृषि, पेयजल सहित समस्त क्षेत्रों को वर्ष 2047 तक परिपूर्ण करने का लक्ष्य: महाराज.. भोपाल में अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री धामी के नेतृत्व हो रहे हैं विकास कार्य उत्तराखण्ड राज्य द्वारा उपलब्ध जल संसाधनों के समेकित उपयोग एवं नियोजन से वर्ष 2047 तक राज्य में जल का उपयोग करने वाले सिंचाई, कृषि, पेयजल आदि समस्त Sectors को जल के क्षेत्र में परिपूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल), जहांगीराबाद में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरूवार को 05-06 जनवरी, 2023 तक होने वाले जल विषय पर पहले अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन "जल...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 306 करोङ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 306 करोङ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया लोकार्पित योजनाओं में नवनिर्मित गदरपुर बाईपास और खटीमा बाईपास भी शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पहेनिया बाईपास, खटीमा, उधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 30606.75 लाख रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमें नवनिर्मित गदरपुर बाईपास एवं नवनिर्मित खटीमा बाईपास का लोकार्पण भी शामिल रहा। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीडियो के माध्यम सभा को संबोधित किया। लोकार्पित किये गये 4-लेन गदरपुर बाईपास की लम्बाई 8.8 किमी और लागत 170 करोङ रूपये है जबकि खटीमा बाईपास 2-लेन विद पेव्ड शोल्डर है। इसकी लम्बाई 8.2 किमी और लागत 95 करोङ रूपये है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ खटीमा एवं गदरपुर क्षेत्रवासियों की लंब...

160 किलो वजन की शुगर पीड़ित महिला के दोनों आंखों की सफल मोतियाबिन्द सर्जरी पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
160 किलो वजन की शुगर पीड़ित महिला के दोनों आंखों की सफल मोतियाबिन्द सर्जरी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की नेत्र रोग विगाधाध्यक्ष प्रो0(डॉं0) तरन्नुम शकील ने सफलतापूर्वक किया बेहद जटिल ऑपरेशन बहुत अधिक वजन व शुगर होने के कारण नेत्र सर्जरी के लिए बेहद संवेदनशील था देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में 160 किलो वजन की शुगर पीड़ित महिला की सफल मोतियाबिंद सर्जरी हुई। महिला की दोनों आंखों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला ठीक है व उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वसंत विहार, देहरादून निवासी श्रीमती बलवंत कौर 51 वर्षीय महिला को दोनों आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी। शरीर का वजन 160 किलो होने व मोटापे के साथ-साथ शुगर (डाईबिटीज) से पीड़ित होने के कारण उन्हें ऑपरेशन करवाने में परेशानी आ रही थी। ॉंच महीने से उन्हें दोनों ऑं...

देहरादून महानगर का कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेेगा जब तक नगर निगम व लोकसभा के चुनाव को सपूर्ण जीत नहीं दिला देता :महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून महानगर का कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेेगा जब तक नगर निगम व लोकसभा के चुनाव को सपूर्ण जीत नहीं दिला देता :महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल आज दिनांक 4 जनवरी 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सम्मानित युवा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के अध्यक्षता मे नव नियुक्त प्रदेश एवं महानगर पदाधिकारी एवं मोर्चां के प्रदेश पदाधिकारीयों का भव्य सम्मान समारोह किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान व देहरादून महानगर के प्रथम नागरिक मेयर सुनील उनियाल गामाm जी, विधायक सविता कपूर, खजान दाज, पूर्व महानगर अध्यक्ष ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि स्वामी विवेकानन्द जी के जन्म दिवस पर 12 जनवरी को भारत सरकार की भांति राज्य एवं जनपद स्तर पर भी युवा दिवस मनाया जायेगा। युवक एवं महिला मंगल दलों को जिला योजना से दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 हजार रूपये की जायेगी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर 2021-22 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर युवक मंगल दलों एवं महिला मंगल दलों को राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया। जिन तीन युवक मंगल दलों को पुरस्कृत किया गया उनमें युवक मंगल दल मनकटिया, विकासखण्ड मूनाकोट, पिथौरागढ़ को प्रथम, युवक मंगल दल धुरा, नन्दानगर, विकासखण्ड घाट, चमोली को द्वितीय एवं युवक मंगल दल खेड़ाजट, विकासखण्ड नार...