Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून स्थित एक होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सुभाष रोड, देहरादून स्थित एक होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नाबार्ड द्वारा तैयार किये गये स्टेट फोकस पेपर 2023-24 का विमोचन किया।   नाबार्ड द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु उत्तराखण्ड राज्य के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में 30301 करोड़ रूपये की ऋण संभाव्यता का आंकलन किया गया है। जो विगत वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाबार्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कृषि, बागवानी तथा लघु और मध्यम क्षेत्र के उद्योगों के विकास हेतु इस वर्ष करीब तीस हजार करोड़ रूपये से अधिक की ऋण योजना तैयार की है। जो पिछले साल की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका बढ़ाने में कारगर ...

स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने हेतु अलग कैडर बनाए जाने का दिया निर्देश पढ़े पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने हेतु अलग कैडर बनाए जाने का दिया निर्देश पढ़े पूरी रिपोर्ट - भारत सरकार में संयुक्त सचिव विशाल चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक - प्रदेश में स्वास्थ्य गतिविधियों में तेजी लाने को लेकर अहम बैठक हुई संपन्न देहरादून, 02 जनवरी 2023 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने हेतु अलग कैडर बनाए राज्य सरकार यह बात सोमवार को देहरादून स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में संयुक्त सचिव विशाल चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान कही। संयुक्त सचिव द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति हेतु कुछ ऐसे प्रावधान करें जिसमें मानदेय, पदोन्नति संबंधी, आदि का प्रावधान कर इन पदों को भरा जा सके। बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत हो रहे स्वास्थ्य इकाइयों के निर्माण ...

मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा : प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय 50 हजार रूपये की दर से निधि बनाई जायेगी

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा : प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय 50 हजार रूपये की दर से निधि बनाई जायेगी   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनियावाला, प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया एवं बालिकाओं को गणवेश प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के अवसर पर बालिकाओं के साथ केक काटकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी र...
नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा : मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंदबर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार सहित वरिष्ठ आईएएस एवं आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे। वही मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी   मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत से विजय बनाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री. नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के विशेष सहयोग से राज्य सरकार, उत्तराखंड के चौमुखी विकास एवं सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड के संकल्प को लेकर निरंतर कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में अपने वादे के अ...

मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ 31 करोड़ की लागत से बने शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया खिलाड़ियों को विकासखण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर पर दी जाने वाली धनराशि बढ़ाई जायेगी- मुख्यमंत्री नयाय पंचायत स्तर पर भी प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि। खिलाड़ियों के भोजन के लिए 225 रूपये की धनराशि दी जायेगी। अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवंi प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान की नकद धनराशि। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गुरूवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 31 करोड़ की लागत से बनेi शूटिंग रेंज का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की और उन्हें सम...

भारत निर्वाचन आयोग ने गृह नगर से देश में अन्यत्र बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया

उत्तराखंड, देहरादून
भारत निर्वाचन आयोग ने गृह नगर से देश में अन्यत्र बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा चमोली जिले के दुमक गांव के दूरस्थ मतदान केंद्र की ट्रैकिंग के दौरान भी प्रवासी मतदाताओं को रिमोट वोटिंग की आवश्यकता समझी गयी थी आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) विकसित की प्रवासी मतदाताओं को देश में कहीं से भी अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान करना संभव होगा लाखों प्रवासी उत्तराखण्डी भी रहते हैं राज्य से बाहर भारत निर्वाचन आयोग ने अपने गृह नगर से देश में अन्यत्र बसे नागरिकों को रिमोट वोटिंग की सुविधा देने पर काम शुरू किया है। इसके लिए आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) विकसित की है। इससे प्रवासी मतदाताओं को देश में कहीं से भी अपने गृह/मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मत...
बड़ी ख़बर : कुमाऊं के हाकम चंदन सिंह मनराल की लगभग साढ़े दस करोड़ संपत्ति को किया जाएगा जब्त यूकेएसएसएससी पेपर लीक गिरोह के दो और सदस्यों की संपत्ति का एसटीएफ ने किया आंकलन पूरा

बड़ी ख़बर : कुमाऊं के हाकम चंदन सिंह मनराल की लगभग साढ़े दस करोड़ संपत्ति को किया जाएगा जब्त यूकेएसएसएससी पेपर लीक गिरोह के दो और सदस्यों की संपत्ति का एसटीएफ ने किया आंकलन पूरा

उत्तराखंड, देहरादून
बड़ी ख़बर : कुमाऊं के हाकम चंदन सिंह मनराल की लगभग साढ़े दस करोड़ संपत्ति को किया जाएगा जब्त यूकेएसएसएससी पेपर लीक गिरोह के दो और सदस्यों की संपत्ति का एसटीएफ ने किया आंकलन पूरा चंदन सिंह मनराल की समस्त चल अचल सम्पत्ति के अलावा परिजनों के बैंक खातों को भी कराया गया फ्रिज। 40 लाख रुपए की संपत्ति का मालिक है,हाकम सिंह का खास गुर्गा अंकित रमोला, जब्ती की रिपोर्ट प्रेषित एसटीएफ ने अंकित रमोला के बैंक अकाउंट के 15 लाख रुपए भी कराए होल्ड वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा इस गिरोह के 24 सदस्यों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में विवेचना की जा रही है जिसमें अभियुक्तों की चल अचल सम्पत्ति को भी गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सीज करने की कार्यवाही भी की जा रही है। अभी तक इस गैंग के सदस्य हाकम सिंह की संपत्ति का आंकलन कर जब्तिकर...
राज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाः प्रदेश के बाहर दो और बड़े निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध  अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार

राज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाः प्रदेश के बाहर दो और बड़े निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार

उत्तराखंड, देहरादून
राज्य सरकार स्वास्थ्य योजनाः प्रदेश के बाहर दो और बड़े निजी अस्पताल हुए सूचीबद्ध अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद व एशियन हॉस्पिटल में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत मुफ्त उपचार देहरादूनः दिनांक 28 दिसंबर 2022। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित हो रही राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को कैशलेस उपचार सुविधा हेतु प्रदेश के बाहर दो और निजी अस्पताल भी सूचीबद्ध हो गए हैं। इसमें अमृता हास्पिटल इंसीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर फरीदाबाद हरियाणा व एशियन इंसीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस फरीदाबाद शामिल हैं। अब उक्त अस्पतालों में भी एसजीएचएस के लाभार्थियों को कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकेगी। एसजीएचएस के अंतर्गत राजकीय कार्मिकों व पेंशनर को निशुल्क कैशलेस ;असीमित उपचार खर्चद्ध सुविधा दी जाती है। आयुष्मान योजना की नेशनल पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के अंतर्गत वर्...

मुख्यमंत्री ने किया टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन टिहरी में होगी विश्व स्तरीय कायाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना: मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह ने बुधवार को टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप” का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री धामी ने आयोजन स्थल पर लगे विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण किया साथ ही पहले सत्र की विजेता टीमों मेडल प्रदान किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह पहला मौक़ा है जब टिहरी झील में राष्ट्रीय स्तर की इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में "समृद्ध खेल संस्कृति" का विकास हो रहा है, हाल के दिनों में हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभ...