Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

भाजपा ने मीट कारोबारी और पूर्व राज्यमंत्री से करोड़ो की काली कमाई मिलने को हरीश रावत सरकार मे माफियाओं और सरकार के मध्य गठजोड़ बताते हुए सवाल उठाये है।

भाजपा ने मीट कारोबारी और पूर्व राज्यमंत्री से करोड़ो की काली कमाई मिलने को हरीश रावत सरकार मे माफियाओं और सरकार के मध्य गठजोड़ बताते हुए सवाल उठाये है।

देहरादून, उत्तराखंड
मीट कारोबारी की गिरफ्तारी से खुली माफिया- हरदा सरकार गठजोड़ की कलई:चौहान भाजपा ने मीट कारोबारी और पूर्व राज्यमंत्री से करोड़ो की काली कमाई मिलने को हरीश रावत सरकार मे माफियाओं और सरकार के मध्य गठजोड़ बताते हुए सवाल उठाये है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सुचिता और भ्रष्टाचार पर उपदेश देने वाले हरदा और उनकी सरकार के कारनामों की गूंज दूसरे राज्यों मे भी सुनाई दे रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी में कांग्रेस के पूर्व दर्जाधारी, मीट कारोबारी शकील कुरैशी की सैकड़ों करोड़ की काली कमाई मिलने पर पूर्व सीएम हरीश रावत की सफाई गंभीर सवालो के घेरे मे है। प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने आरोप लगाया कि किसी बाहरी व्यक्ति को, जिसका उनकी पार्टी और उनसे कोई संबंध नही था तो उसे बतौर मुख्यमंत्री हरदा ने क्यों राज्य मंत्री का दर्जा देकर देवभ...
27 दिसंबर को प्रदेश भर में सभी चिकित्सा इकाइयों में कोविड-19 की तैयारियों को लेकर की जाएगी मॉक ड्रिल: सचिव स्वास्थ डॉ आर राजेश कुमार

27 दिसंबर को प्रदेश भर में सभी चिकित्सा इकाइयों में कोविड-19 की तैयारियों को लेकर की जाएगी मॉक ड्रिल: सचिव स्वास्थ डॉ आर राजेश कुमार

उत्तराखंड, देहरादून
27 दिसंबर को प्रदेश भर में सभी चिकित्सा इकाइयों में कोविड-19 की तैयारियों को लेकर की जाएगी मॉक ड्रिल: सचिव स्वास्थ डॉ आर राजेश कुमार कोविड-19 के नए वैरीअंट के विश्व के कुछ देशों में बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य मे समय बद तैयारियां की जा रही है। हालांकि वर्तमान तक इस नए वैरीअंट को लेकर भारतवर्ष में किसी भी प्रकार की खतरे की आशंका नहीं जताई गई है, भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तराखंड राज्य में दिनांक 27 दिसंबर 2022 को समस्त चिकित्सा इकाइयों में कोविड-19 प्रबंधन की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के दृष्टिगत सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार द्वारा आज सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई व सभी को कोविड-19 के समुचित प्रबंधन के ल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विंटर लाइन कार्निवाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया | उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की तथा लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विंटर लाइन कार्निवाल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया | उन्होंने स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की तथा लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन किया मसूरीवासियों को मसूरी विंटर लाइन कार्निवल 2022 के आयोजन की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य से पूरित देवभूमि उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र एक विशेष प्रकार की ऊर्जा लिए हुए है। नए वर्ष के आगमन के साथ मसूरी विंटर लाइन कार्निवल का आयोजन देश-विदेश के पर्यटकों तथा विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों आदि के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मसूरी का यह विंटर कार्निवाल पर्यटन व लोक संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने कहा क...

29 दिसंबर को होगा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत

उत्तराखंड, देहरादून
29 दिसंबर को होगा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत नई खेल नीति में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के किए गये हैं प्रयास-रेखा आर्या   रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अयोजित होगा खेल महाकुंभ देवभूमि के साथ उत्तराखंड को जाना जाएगा खेल भूमि के रूप में-रेखा आर्या प्रदेश में आगामी 29 दिसम्बर को राज्यस्तरीय खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा जो कि रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगा।राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से बात करते हुए है खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही। खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी खुशी कि बात है कि न्याय पंचायत स्तर से शुरू हुआ यह खेल...

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतार। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर पड़ा।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शहीद ऊधम सिंह महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में जाकर सभा के सामने मौत के घाट उतार। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे जनपद का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, स्थित गुरुनानक अकाडमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण, गुरुनानक अकाडमी परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ एवं छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश में सुख समृद्धि व शांति की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद ऊधम सिंह को नमन करते हुए कहा कि शही...

जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सुराज दिवस के अवसर पर यमकेश्वर में सुनी लोगों की समस्याएं

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद पौड़ी के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने सुराज दिवस के अवसर पर यमकेश्वर में सुनी लोगों की समस्याएं विधानसभा यम्केश्वर के ग्राम मराल रत्तापानी में आयोजित चौपाल में लोगों को स्वरोजगारपरक गतिविधियों से जुड़ने तथा खेती और इससे संबंधित क्षेत्रों में इनोवेटिव प्रयास को अमल में लाने का दिया संदेश.. विधायक यम्केश्वर ने भी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी   सुराज दिवस के उपलक्ष्य में आज यमकेश्वर विधानसभा के ग्राम पंचायत मराल रत्तापानी में जनपद के प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर और स्थानीय विधायक यम्केश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट की संयुक्त अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। आयोजित चौपाल में लोगों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई और सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी को एक समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड बनाने के लिए सक्रिय भा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, टनकपुर में आयोजित प्रथम “किताब कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों के साथ ही पुस्तकों के स्टालों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टनकपुर क्षेत्र में पुस्तकालय खोले जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए किताब कौथिग के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। पुस्तकें हमारे दिमाग को पोषण देने का कार्य करती हैं। हमें पुस्तकों से नया ज्ञान अर्जित होता है, विश्व भर के स्रोत, साहित्य, एवं अनजाने रहस्य के बारे में हमें पुस्तकों से ही पता चलता है। यह ’किताब कौथिग’ पढ़ने लिखने की संस्कृति को नया आयाम देगा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला, संस्कृति जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने क...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना पढ़े पूरी ख़बर

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना पढ़े पूरी ख़बर   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियो भरा रहा है। इस वर्ष देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढती अर्थव्यवस्था हैं। इस वर्ष देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। अब अमृत काल में प्रवेश कर गये हैं। प्रधानमंत्री जी की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में उत्साह का माहौल बना। विश्व ने भारत की एकता को महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की शक्ति को संसार ने माना है। जी-20 की अ...

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई

उत्तराखंड, देहरादून
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई   इनमें हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एचआईएमएस) द्वारा 292 छात्रों को एमबीबीएस, 135 छात्रों को पीजी,  270 छात्रों को  पैरामेडिकल, 20 छात्रों को क्लिनिकल रिसर्च में उपाधियां प्रदान की गई   केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट का पंचम दीक्षांत समारोह के अवसर पर कुल 1316 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इनमे...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमावर्ती गांव हमारे लिए अमूल्य हैं, ये मात्र हमारे सीमान्त प्रहरी नहीं बल्कि अमूल्य धरोहर भी हैं। सीमान्त क्षेत्र हमारी जड़े हैं, इनकों निरन्तर सिंचित किया जाना चाहिए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीमावर्ती गांव हमारे लिए अमूल्य हैं, ये मात्र हमारे सीमान्त प्रहरी नहीं बल्कि अमूल्य धरोहर भी हैं। सीमान्त क्षेत्र हमारी जड़े हैं, इनकों निरन्तर सिंचित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान में विकास योजनाएं उनके लिए बन रही है जिन्हें वास्तव में उनकी आवश्यकता है। स्वच्छ भारत, उज्ज्वला, हर घर शौचालय जैसी योजनाएं प्रत्यक्षतः आमजनमानस को प्रभावित करती हैं।       आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम नागरिक के जीवन में मूलभूत बदलाव किया है। आज जरूरतमंद एवं साधनविहीन लोग भी अपना उपचार बेहतरीन अस्पतालों में करवाने में सक्षम हैं, जिनके बारे में पहले वे सोच भी नही सकते थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयुष्मान योजना के सम्बन्ध में अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कार्डधारक के इलाज ...