Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत…

उत्तराखंड, देहरादून
चारों मेडिकल कॉलेज में होगी जीनोम सिक्वेंसिंग जांचः डॉ0 धन सिंह रावत... विभागीय अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के दिये निर्देश... कोरोना वैक्सीनेशन को केन्द्र सरकार से मांगी तीन लाख प्रिकॉशन डोज.. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वर्चुअल बैठक में सूबे की तैयारियों का दिया ब्योरा... देहरादून, 23 दिसम्बर 2022   अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना महामारी की दस्तक को देखते हुये राज्य सरकार भी अलर्ट हो गई है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के साथ ही चारों मेडिकल कॉलेजों में जीनोम सिक्वेंसिंग लैब की स्थापना की जा चुकी है तथा दून मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग की टेस्टिंग भी शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी की आहट को देखते हुये राज्य में वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे द...

गृह मंत्री अमित शाह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी नें चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंहनगर के सीमान्त गाँवों को वाइब्रेंट विलेज घोषित करने का किया अनुरोध

उत्तराखंड, देहरादून
गृह मंत्री अमित शाह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी नें चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंहनगर के सीमान्त गाँवों को वाइब्रेंट विलेज घोषित करने का किया अनुरोध चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंहनगर के सीमान्त गाँवों को वाइब्रेंट विलेज घोषित करने का किया अनुरोध नई दिल्ली, 23 दिसंबर। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने गृह मंत्री अमित शाह से सीमान्त गाँवों के समग्र विकास हेतु उत्तराखण्ड के जनपद चमोली, उत्तरकाशी, चम्पावत, पिथौरागढ एवं उधमसिंह नगर के सीमान्त गाँवों (वाइब्रेंट विलेज) को भी गृह मंत्रालय भारत सरकार के सीमा प्रबन्धन विभाग बी0एम0-11 डिवीजन में सम्मिलित किए जाने का अनुरोध किया। मंत्री जोशी ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज के पायलट ...

मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे.राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे.राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर घोषणा की कि राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाये जायेंगे। नाबार्ड के सहयोग से ये पॉली हाउस बनाये जायेंगे। इन सभी पॉली हाउस का निर्माण राज्य में 02 वर्ष के अन्दर किया जायेगा। राज्य में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य के चार मैदानी जनपदों देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को मंडुआ दिया जायेगा। जिसके लिए 10 हजार मीट्रिक टन मंडुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। इससे जहां किसानों की आय बढ़ेगी...

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना में उत्तराखण्ड का पहला किडनी प्रत्यारोपण

उत्तराखंड, देहरादून, स्वास्थ्य
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मान योजना में उत्तराखण्ड का पहला किडनी प्रत्यारोपण मां ने किडनी देकर बचाई बेटे की जान, मिला नया जीवन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व आयुष्मान योजना के प्रति कृतज्ञता जताई देहरादून।   श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्मानयोजना में उत्तराखण्ड राज्य का पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण किया गया। अब तक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक 15 मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। काबिलेगौर है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड राज्य में आष्युष्मान कार्ड धारकों को सर्वाधिक संख्या में सेवा प्रदान करने वाला सेवा प्रदाता अस्पताल है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयुष्यान योजना के अन्तर्गत किडनी प्रत्यारोपण सेवा मिलने से उत्तराखण्ड के किड़नी मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिली है। मैट्रो शहरों में गुर्दा प्रत्यारोपण का कुल व्यय 5 लाख रुपये स...

मौके की नजाकत भांपकर खुद से खिन्न नेताओं को न्यौता देते फिर रहे हरीश रावत बोले भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान

उत्तराखंड, देहरादून
मौके की नजाकत भांपकर खुद से खिन्न नेताओं को न्यौता देते फिर रहे हरीश रावत बोले भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान देहरादून 22 दिसंबर। भाजपा ने अंकिता प्रकरण मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के कथित धरने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के नेता स्वयं उनके कार्यक्रमों में शिरकत नही करते और मौके की नजाकत को भाँपते हैं वह सबको न्यौता देते फिर रहे हैं । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि दुखद अंकिता प्रकरण पर हो रही राजनीति को लेकर हाईकोर्ट ने जाँच एजेंसियों के मनोबल बढ़ाने जैसा निर्णय देकर राजनीति करने वालों को सबक है आईना, लेकिन हरदा समेत कोंग्रेसियों ने अपनी नकारात्मक कोशिशें अभी भी नहीं छोड़ी हैं | प्रदेश मीडिया प्रभारी ने हरीश रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को बखूबी याद है बतौर सीएम उनका कार्यकाल, कैसे बच्चियों व महिलाओं...

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस योजना को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश देते हुए पैक्स के मजबूतीकरण और जीवंत बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस योजना को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश देते हुए पैक्स के मजबूतीकरण और जीवंत बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि अवसंरचनात्मक कोष की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इस योजना को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश देते हुए पैक्स के मजबूतीकरण और जीवंत बनाने के लिए योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा जाए। अच्छा काम कर रहे पैक्स को कुछ न कुछ इंसेंटिव दिया जाए ताकि वे और अच्छा करने को प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि पैक्स के लिए ट्रेनिंग मॉड्यूल भी विकसित किया जाए। इसके लिए पोर्टल तैयार किया जाए। साथ ही ऑफलाइन पेनड्राइव आदि के माध्यम से सभी प्रकार की ट्रेनिंग मैटेरियल उपलब्ध कराया जाए। मुख्य सचिव ने कह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऋषिकेश स्थित डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ऋषिकेश स्थित डी.एस.बी. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निधार्रित करने तथा अथक परिश्रम के साथ जीवन में सफलता हासिल करने को कहा   विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर अपनी कामयाबी से शिक्षकों, परिजनों के साथ प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति व हमारे साधु-संत “सर्वे भवन्तु सुखिनः “ के सिद्धांत की प्रेरणा देते हैं। संत केवल कार्य से ही नहीं, अपितु अपने आचरण से भी समाज को शिक्षा और दृष्टि प्रदान करते हैं। सन्तों का जीवन परोपकार के लिए होता है। समाज को सही राह दिखाना ही संतों ने अपना धर्म माना है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ब्रह्...

कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री कल से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैम्प शुरू किये जाएं।

उत्तराखंड, देहरादून
कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाए- मुख्यमंत्री कल से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैम्प शुरू किये जाएं। कोविड के नये मामले आने पर उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। सभी जनपदों में कन्ट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने सचिवालय में ली बैठक। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाया जाए। बूस्टर डोज लगवाने के लिए कल से ही कैम्प लगाना शुरू करें। जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ...
अंकिता प्रकरण पर राजनीति करने वालों के मुँह पर तमाचा : अदालत के फैसला जांच एजेंसी का मनोबल बढ़ाने जैसा: महेंद्र भट्ट

अंकिता प्रकरण पर राजनीति करने वालों के मुँह पर तमाचा : अदालत के फैसला जांच एजेंसी का मनोबल बढ़ाने जैसा: महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड, देहरादून
अंकिता प्रकरण पर राजनीति करने वालों के मुँह पर तमाचा : अदालत के फैसला जांच एजेंसी का मनोबल बढ़ाने जैसा: महेंद्र भट्ट   अंकिता प्रकरण पर राजनीति करने वालों के मुँह पर तमाचा   , भाजपा ने अंकिता हत्याकांड मामले मे हाईकोर्ट के फैसले को जाँच एजेंसी के मनोबल को बढाने वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने इसे उन राजनैतिक लोगों के मुंह पर तमाचा बताया है जो सीबीआई जांच की आड़ में प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिशों में जुटे रहे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि धामी सरकार ने समय पर मामले मे एसआईटी का गठन कर तत्परता दिखाई और नतीजा यह है कि आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजकर जांच एजेंसी चार्ज शीट दाखिल कर चुकी है। हत्याकांड के वैज्ञानिक सुबूत जुटाए गए है और गवाह तैयार किये गए है। वीआईपी का रोना रो रही कांग्रेस के भ्रम को भी जांच एजेंसी ने निर्मूल क...

नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को आज महामहिम राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी. योगेश भट्ट जी को सबकी तरफ से बधाई…

उत्तराखंड, देहरादून
नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट को आज महामहिम राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी. योगेश भट्ट जी को सबकी तरफ से बधाई...   आज दिनांक 21.12.2022 को उत्तराखण्ड सूचना आयोग के सभागार में मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा द्वारा प्रेस वार्ता की गयी। इस अवसर पर नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट (जिन्हें आज महामहिम राज्यपाल द्वारा सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलायी गयी), तथा आयोग के सूचना आयुक्तगण विवेक शर्मा, विपिन चन्द्रा, अर्जुन सिंह उपस्थित रहे। योगेश भट्ट को सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या 1346 दिनांक 25.11.2022 के द्वारा सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। भट्ट की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक प्रभावी रहेगी। इस अवसर पर मुख्य सूचना आयुक्...