Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए ।

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून 25 नवम्बर, 2022 (सू. ब्यूरो) मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में राजस्व वादों की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए । मुख्य सचिव ने राजस्व के लम्बित प्रकरणों को अभियान चलाते हुए तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि डाटा लेक के माध्यम से इसकी डायनामिक रैंकिंग की जाए। सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों की लगातार समीक्षा की जाए, ताकि पैंडेंसी को समाप्त किया जा सके। मुख्य सचिव ने राजस्व वादों के तेजी से निस्तारण हेतु 1 दिसम्बर से सभी नए वादों को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) पर ऑनलाईन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आरसीएमएस को प्रदेश में 100 प्रतिशत लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकार के राजस्व न्यायालयों के ऑनलाईन किए जाने हेतु टाईम फ्रेम निर्धारित किया जाए। नए मामलों को पूर्णतः ऑनलाईन करते...

सशक्त उत्तराखण्ड @25 को साकार, करेगा चिंतन शिविर: सीएम पुष्कर सिंह धामी महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाया जाएगा

उत्तराखंड, देहरादून
सशक्त उत्तराखण्ड @25 को साकार, करेगा चिंतन शिविर: सीएम पुष्कर सिंह धामी महत्वपूर्ण सुझावों को कैबिनेट में लाया जाएगा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ध्यान में रख बने योजनाएं जब व्यक्ति मजबूत होगा तो राज्य मज़बूत होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* ने गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में सशक्त उत्तराखण्ड 2025 चितंन शिविर के समापन सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए पिछले 3 दिनों से जो मंथन हुआ, इसके आने वाले समय में सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अधिकारियों द्वारा जो रोडमैप बनाया जा रहा, इसका प्रस्तुतीकरण देखकर अच्छा प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों ने राज्य हित से जुड़ विषयों पर काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि इस चिंतन शिविर में जो भी सुझाव आये हैं, इनको ...

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सेवक मुख्यमंत्री धामी ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारी गणों ने योग किया। अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया। एलबीएसएनए परिसर में मुख्यमंत्री ने की मॉर्निंग वॉक, गेट पर आईटीबीपी जवानों से मिले देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की। इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और यहां सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाक...

विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने 53वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारियों के साथ फ़िल्म निवेश को लेकर बैठक की।

उत्तराखंड, देहरादून
विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की इन्वेस्ट इंडिया की टीम के साथ बैठक उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नीतियों में भी फ़िल्म संबंधी गतिविधियाँ होंगी शामिल विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने 53वें अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारियों के साथ फ़िल्म निवेश को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा उत्तराखंड ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में अग्रणी राज्य है। फ़िल्म शूटिंग की अनुमतियाँ भी इन्वेस्ट उत्तराखंड के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दी जा रही हैं। इन्वेस्ट उत्तराखंड के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने फ़िल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब केंद्रीय फ़िल्म फैसिलिटेशन ऑफिस (एफ़एफओ) का कार्य इन्वेस्ट इंडिया को दे दिया है। शीघ्र ही सभी राज्यों के लिए फ़िल्म शूटिंग , फ़िल्म निवेश और फ़िल्म संबंधी अन्य कार्यों के लिए एकीकृत पोर्टल बनेगा। सभी राज्यों के फ़िल्म पोर्टल इससे जुड़ेंग...

वरिष्ठ कार्यकर्ताऔं का सम्मान हमारी धरोहर: सिद्धार्थ उमेशअग्रवाल पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
वरिष्ठ कार्यकर्ताऔं का सम्मान हमारी धरोहर: सिद्धार्थ उमेशअग्रवाल   देहरादून 23 नवम्बर 2022 को भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा अपने पदभार ग्रहण के उपरांत कार्यकर्त्ता परिचय बैठक के क्रम् में आज रायपुर विधानसभा के वीर चंद्र सिंह मण्ड़ल में परिचय बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक का आयोजन मण्ड़ल के अध्यक्ष प्रकाश बडोनी महामंत्री देवेन्द्र ग़ैरोला श्रीमती अर्चना बागड़ी अरविंद गुप्ता जी व समस्त मण्डल पदाधिकारी/कार्यकारिणी द्वारा हुआ। परिचय बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व वन्देमातरम् गायन के साथ हुआ। बैठक में सर्वप्रथम् परिचय के क्रम् में विधायक उमेश शर्मा काऊ द्वारा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व उपस्थित कार्यकर्ताऔं का परस्पर विस्तृत से परिचय करवाया गया मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बडोनी द्वारा उनका मण्डल में पधारने पर हार्दिक अभिनन्...

श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ पैरामैडिकलसाइंसेज़ में रही गीत संगीत की धूम शानदार प्रस्तुतियों के बीच विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह का समापन

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ पैरामैडिकलसाइंसेज़ में रही गीत संगीत की धूम शानदार प्रस्तुतियों के बीच विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह का समापन विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित   देहरादून।   श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ के माइक्रोबायलॉजी एवम् मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी विभाग के द्वारा विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। 18 से 23 नवम्बर के बीच विश्व भर में एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। सप्ताह भर तक चले आयोजन में छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता एवम् अन्य जागरूकता कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। बुधवार को इस कार्यक्रम के समापन समापन अवसर पर गीत संगीत की धूम रही। देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर बॉलीवुड, गढ़वा...

उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं द्वितीय सत्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं पब्लिक फाइनेंस पालिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर हुआ मंथन

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं द्वितीय सत्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं पब्लिक फाइनेंस पालिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर हुआ मंथन देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में चल रहे सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के द्वितीय सत्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन एवं पब्लिक फाइनेंस पालिसी एंड मैनेजमेंट विषयों पर प्रस्तुतिकरण हुआ। पर्यटन सचिव सचिन क़ुर्बे ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि राज्य में पर्यटन सालाना 12 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। हालांकि हमारे यहां अधिकांश पर्यटक धार्मिक पर्यटन हेतु आ रहा है जबकि हिमाचल विदेशी पर्यटकों एवं एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में हमसे आगे है। इसमें सुधार की जरूरत है। यात्रा मार्गों पर शौचालय निर्माण के कार्य में तेजी लाई जा रही है। 52 नए शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में बर्ड वाचिंग ...

हाईकमान के निर्देश पर चुनाव प्रचार को महाराज गुजरात रवाना पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
हाईकमान के निर्देश पर चुनाव प्रचार को महाराज गुजरात रवाना देहरादून। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज द्वितीय चरण के प्रचार हेतु गुजरात रवाना हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार हेतु मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण से लौटने के पश्चात गुजरात रवाना हो गये। उक्त जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा के राष...

एसजीआरआर आदिबद्री के पूर्व छात्र ने दुबई में लहराया परचम दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का जीता खिताब

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआर आदिबद्री के पूर्व छात्र ने दुबई में लहराया परचम दुबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का जीता खिताब देहरादून एसजीआर के पूर्व छात्र और उत्तराखंड के बेटे दिगंबर सिंह रावत ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिक्सड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का खिताब जीत पूरे देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दिगंबर सिंह रावत ने अपने लाइट वेट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को बुरी तरह से हराया और जीत हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे एसजीआरआर ग्रुप और चमोली जिले में खुशी की लहर है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल आदिबद्री के प्रधानाचार्य मुकेश कुंवर ने जानकारी दी एसजीआरआर देहरादून की शाखाओं के छात्र छात्राओं ने साथी छात्र की सफलता पर खुशियां मनाई. एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दिगंबर को इस सफलता पर हार्दिक बधाई ...

बदलती परिस्थितियों के हिसाब से हमें परिवर्तन लाने होंगे : मुख्य सचिव सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करना होगा

उत्तराखंड, देहरादून
बदलती परिस्थितियों के हिसाब से हमें परिवर्तन लाने होंगे : मुख्य सचिव सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करना होगा देहरादून। सशक्त उत्तराखंड@25 चिंतन शिविर के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने कहा कि आगामी तीन दिनों तक हम राज्य को लेकर महत्वपूर्ण मंथन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मंथन केवल तीन दिन नहीं बल्कि समय-समय पर करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया अब तेजी से बदल रही है। बदलती परिस्थितियों के हिसाब से हमें परिवर्तन लाने होंगे। पहले पंच वर्षीय योजना बनती थी लेकिन समय के साथ हमें इस मॉडल से बाहर आना पड़ा है। यही वजह है कि पंच वर्षीय कार्यक्रम की जगह नीति आयोग की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें नियमित चिंतन शिविरों की बहुत आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि अफसर फैसले लेने से डरते हैं और यस के बजाए नो कहने में अधिक दि...