Friday, November 6News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ विभागीय्र प्रक्रियाओं का स रलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है सीएम

उत्तराखंड, देहरादून
सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ विभागीय्र प्रक्रियाओं का स रलीकरण कर के समाधान का रास्ता निकलना है सीएम देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस चिंतन शिविर के आयोजन को लेकर हम बहुत दिनों से सोच रहे थे।उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों तक हमें चिंतन के साथ चिंता भी करनी है कि प्रदेश का विकास कैसे हो?मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने आप सभी को बहुत विशिष्ट बनाया है। आईएएस हमारे देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा है और आप देश-प्रदेश की नीतियों को तय करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें चीजों को नोट करने की आदत डालनी चाहिए। एक दिन में हमारे अंदर हजारों विच...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीयड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीयड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड राज्य का नाम रोशन किया है। उत्तराखण्ड की टीम में शामिल श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व कुलसचिव डॉ आर.पी.सिंह ने टीम सदस्यों को बधाई व शुभकमानाएं दीं। यह जानकारी टीम के कोच विजय नेगी ने दी। कोच विजय नेगी ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय ड्रॉप रो बॉल प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय की निशा राणा, मुस्कान लहरी, नीतू और मौसम कुमारी ने ब्रॉज मैडल जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय व उत्तराखण...

महाराज ने तीन दिन में अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने तीन दिन में अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 36 करोड की सौगात सतपुली में 352.53 लाख कार पार्किंग, 281.06 लाख के बहुमंजिला शॉपिंग कॉपलेक्स व व्यास घाट में 476.57 लाख के पर्यटक आवास की सौगात   सतपुली (पौड़ी)। प्रदेश सरकार शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है। टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड को बेस्ट टूरिज्म का अवार्ड मिला है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। इस वर्ष चार धाम यात्रा पर 46 लाख से अधिक यात्री उत्तराखंड आये। कोरोना काल जो भी घटा हुआ था उसकी भरपाई लगभग हो चुकी है। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, सतपुली और राजकीय इंटर कॉलेज रीठाखाल में आयोजित कार्यक...

आज दिनाँक 21 नवम्बर 2022 को चौकी गोचर द्वारा SDRF को सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गया है ।

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद चमोली में कार दुर्घटना, SDRF ने चलाया रेस्क्यू आपरेशन आज दिनाँक 21 नवम्बर 2022 को चौकी गोचर द्वारा SDRF को सूचना मिली की देवखाल, ग्राम नंदप्रयाग, जनपद चमोली में एक वाहन खाई में गिर गया है ।   उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से ASI भगत कंडारी के रेस्क्यू टीम तत्काल मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर रवाना हुई। घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि पोखरी- गोपेश्वर मार्ग पर देवखाल नामक राजस्व क्षेत्र में एक आल्टो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गई। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। दोनों की मौके पर मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों शवों को खाई से निकालकर पटवारी को सुपुर्द किया गया। वाहन संख्या :- UK11TA2749 मृतक का नाम :- 1. श्री अनिल सेमवाल पुत्र श्री चक्रधर सेमवाल, उम्र-28, निवा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 91.24 लाख रुपए की लागत से मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 91.24 लाख रुपए की लागत से मॉल रोड अल्मोड़ा स्थित राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एन0सी0सी0 कैडटस् तथा अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के साथ ‘‘उत्तराखण्ड राज्य श्रेष्ठ राज्य‘‘ विषय पर संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय पुस्तकाल भ्रमण के दौरान वहॉ आये छात्र-छात्राओं से उनके शैक्षिक अनुभवों के बारे में चर्चा की तथा पुस्तकालय के संसाधनों को बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने टाटा के सीएसआर मद के माध्यम से रेडक्रास समिति अल्मोड़ा को दी गयी वैक्सीनेशन वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कैनिनेट मंत्री रेखा आर्य, सासंद अजय टम्टा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, सीडीओ अंशुल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।...

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड, देहरादून
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को फिर दी 20 करोड़ की सौगात रसिया महादेव पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास व लाखों की मैठाणाघाट-रसिया महादेव पंपिंग पेयजल योजना का किया भूमि पूजन बीरोंखाल (पौडी)। उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है, यहां समस्याएं भी अधिक हैं। यह हिमालयी क्षेत्र है इसलिए यहां हिमालय जैसी विकट समस्याएं भी हैं। उन सब के निदान के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। पर्यटन के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं लोक निर्माण विभाग सड़कों के निर्माण में लगा है और प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान लगातार चल रहा है। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन 20 करोड़ की धनराशि की कई योजनाओं की सौगात...

मुख्यमंत्री ने किया आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग। मुख्यमंत्री ने हवाल बाग अल्मोड़ा में किया 298 करोड़ की 37 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग। मुख्यमंत्री ने हवाल बाग अल्मोड़ा में किया 298 करोड़ की 37 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। जनपद अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक चेतना का ध्वजवाहक- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हवालबाग, अल्मोड़ा में आयोजित आजीविका महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 298 करोड़ की 37 विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 39 करोड़ लागत की 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं 259 करोड़ की 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाजार को प्राचीन स्वरूप में चरणबद्व तरीके से पुनः विकसित किए जाने, महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का जीर्णोद्वार किए जाने, राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में एन0आई0सी0यू0 यूनिट, सी0टी0 स्कैन मशीन, एम0आर0आई0 मशीन स्था...

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण.. दिए ये सभी महत्वपूर्ण निर्देश

उत्तराखंड, देहरादून
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने किया विभिन्न इंटर कॉलेजों, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण.. दिए ये सभी महत्वपूर्ण निर्देश   शिक्षकों के साथ शैक्षिक संवाद कर विद्यालयों में छात्रों के नामांकन वृद्धि के किये जाएं प्रयास: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी   विद्यालयों में निर्धारित समय पर शैक्षिक कार्य आरम्भ हो इसके लिये शिक्षकों एवं छात्रों की समय पर सुनिश्चित की जाय उपस्थिति: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी   विद्यालयों की प्रयोगशालाओं का अधिक से अधिक उपयोग छात्रों के हित में किया जाए: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी पुस्तकालयों से छात्रों को पुस्तकें उपलब्ध कराये जाने की हो कारगर व्यवस्था: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन कर परखी भोजन की गुणवत्ता: महानिदेशक...

आज दिनाँक 19 नवम्बर 2022 को थाना धरासू द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि धरासू बैंड से आगे बड़कोट मार्ग पर कल्याणी नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गई है।

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना, SDRF द्वारा मौके पर किया गया रेस्क्यू कार्य आज दिनाँक 19 नवम्बर 2022 को थाना धरासू द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि धरासू बैंड से आगे बड़कोट मार्ग पर कल्याणी नामक स्थान पर एक अल्टो कार खाई में गिर गई है। उक्त सूचना पर SDRF पोस्ट चिन्यालीसौड़ से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया । वाहन संख्या UK10A 0571 लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। रेस्क्यू टीम के बैक अप के लिए SDRF टीम पोस्ट उजैली भी एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।टीम द्वारा रोप के सहायता से रैपलिंग करते हुए वाहन तक पहुंच बनाई गई। कार में छः लोग सवार थे जिसमें से एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया । तदुपरांत पांच शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतकों के नाम/पता 1) गंगा देवी आयु 67 वर्ष पत्नी श्री ...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का सफल समापन श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए।

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का सफल समापन श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हुए। कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। गढ़वाल स्काउट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच पांच हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस यात्रा वर्ष रिकॉर्ड सत्रह लाख साठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं प्रेषित की कहा इस यात्रा वर्ष रिकार्ड संख्या में चारधाम पहुंचे तीर्थयात्री। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन पर बधाई दी। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्य...