Thursday, November 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज शायंकाल पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये।

उत्तराखंड, देहरादून
भगवान की शीतकालीन पूजा को आयें तीर्थयात्रीः महाराज चारधाम यात्रा संपन्न होने पर महाराज ने दी बधाई देहरादून। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज शायंकाल पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने यात्रा संपन्न होने पर समस्त श्रद्धालुओं, यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों कर्मचारियों और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया है। श्री महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान इस साल गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में रिकॉर्ड 4615962 (चियालीस लाख पंद्रह हजार नौ सौ बयानवे) श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने चारधाम यात्रा के संपन्न होने पर समस्त श्रद्धालुओं, यात्रा व्यवस्थाओं में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनता का भी आभार व्यक्त किया है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि ग...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया 8 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड, देहरादून
लोनिवि मंत्री महाराज ने किया 8 करोड़ 14 लाख की सड़कों के सुदृढ़ीकरण डामरीकरण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास ऐकेश्वर (पौडी)।   प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, डामरीकरण की करोडों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को ऐकेश्वर ब्लाक, सुरखेत स्थित पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ 14 लाख की धनराशि की सड़कों के सुदृढ़ीकरण, डामरीक...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 18 नबम्बर को मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आईएनओ एवं योग विभाग ने मिलकर आयोजित की कार्यशाला

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 18 नबम्बर को मनाया गया प्राकृतिक चिकित्सा दिवस आईएनओ एवं योग विभाग ने मिलकर आयोजित की कार्यशाला देहरादून। दिनांक 18 नबम्बर 2022 को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय एवं इंटरनेशनल नेचुरौपैथी ऑर्गनाईजेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक चितित्सा दिवस मनाया गया। जिसमें प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से छात्र.छात्राओं को स्वास्थ्य रक्षण की विधियां बताई गई एवं ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्र.छात्राओं को योग निंद्रा का अभ्यास भी कराया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत आईक्यूएसी सेलए योग विभाग एवं आईएनओ के संयुक्त तत्वावधान में नेचुरोपैथी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल के मानविकी एव...

जनपद टिहरी गढ़वाल में वाहन दुर्घटना, SDRF ने घायलों को किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद टिहरी गढ़वाल में वाहन दुर्घटना, SDRF ने घायलों को किया सकुशल रेस्क्यू आज दिनाँक 19 नवम्बर 2022 को प्रातःकाल चौकी बयासी द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि गुलरघाटी के पास वाहन गिरने की सूचना है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से मुख्य आरक्षी सुरेश बिजल्वाण के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर रवाना हुई। उक्त घटना में रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिरा हुआ है। वाहन DL 5 CR 2870 ,एक वैगन कार है जिसमे एक पुरुष, एक महिला एवं बच्चा सवार थे। ये लोग दिल्ली से बद्रीनाथ जा रहे थे कि अचानक गूलर पुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में गिर गया। वाहन में तीनों घायल अवस्था में पाए गए। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तत्काल तीनों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया व बाद प्र...

बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया चिल्ड्रन चैम्पियंस अवार्ड 2022 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ उत्कर्ष शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया चिल्ड्रन चैम्पियंस अवार्ड 2022 श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ उत्कर्ष शर्मा को चिल्ड्रन चैम्पियंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ उत्कर्ष शर्मा को इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी श्री गुरु राम राय इंस्टीट्य...

उत्तराखण्ड के चमोली में वाहन दुर्घटना, SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी.. 12 की मौत 5 घायल

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड के चमोली में वाहन दुर्घटना, SDRF का मौके पर रेस्क्यू आपरेशन जारी.. 12 की मौत 5 घायल चमोली के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई सूचना पर sdrf की टीम ने रेस्क्यू किया.. SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग की गई व वाहन में सवार 02 महिला व 10 पुरुषों के शवों को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है। SDRF का रेस्क्यू कार्य जारी है। *वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है   घायलों का नाम/पता- 1.अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद, 2.रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सि...

हल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा… जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य – मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड, देहरादून
हल्द्वानी शहर के विकास हेतु प्रधानमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा... जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री धामी विकास योजनाओं के कार्य दिखाई दें धरातल पर। जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में हल्द्वानी शहर के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई 2200 करोड़ की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास योजनायें धरातल पर दिखाई दे यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सेवा ही हमारा लक्ष्य है। आम जनता से जुड़ी योजनाओं का समय से क्रियान्वयनj सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने समेकित शहरी अवसंरचना विकास योजना के तहत एडीबी द्वारा वित्त पोषित नगर के विकास हेतु डीपीआर ...

चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत…मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये।

उत्तराखंड, देहरादून
चमोली सड़क हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत...मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन लगभग 250 mt गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस वाहन मे 12 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे है। और 12 लोगो की दुः...

मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। प्रमोशन: उत्तराखण्ड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। प्रमोशन: उत्तराखण्ड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल बने अपर उपनिरीक्षक उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए, जिन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी है। अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का मनोबल बढ़ा है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवा...

मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत आदि शक्ति मंदिर के समीप घाट निर्माण कार्य एवं घस्यारा मंडी के समीप निर्माणधीन तटबंध सहित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने शारदा घाट में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश के में खुशहाली कि कामना की। इस दौरान जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा,पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिला...