Thursday, November 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्य सेवक आपके द्वार’ के अंतर्गत ‘ जन संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनता की समस्याएं सुनी।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्य सेवक आपके द्वार' के अंतर्गत ' जन संवाद' कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान कई संगठनों व लोगों ने अपनी समस्याओं को सीएम के समक्ष प्रमुखता से रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो समस्या जिला स्तर पर हल हो सकती है उनका समाधान निर्धारित समय पर होना चाहिए। वह समस्या अनावश्यक शासन या उनके स्तर पर नहीं आनी चाहिए, जिला स्तर पर होने वाले कार्यों की फाइल सचिवालय स्तर में आने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा घाट का निर्माण नमामि गंगे के अंतर्गत हो इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं, उन्होंने जिलाधिकारी को नियमित माँ सारदा की आरती करने हेतु नमामि गंगे के अंतर्गत ...

मुख्यमंत्री ने किया 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का शुभारंभ   मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पंतद्वीप मैदान पंहुचकर 48 वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैम्पियनशिप-2022 का द्वीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने देश के 30 राज्यों से आये खिलाड़ियों के साथ सांकेतिक रुप से कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलकर देश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार निरंतर खेल प्रेमियों के लिए कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ी है। उन्होने कहा कि जब भी वे खिलाडियों के बीच आते हैं तो उन्हे गौरव की अनुभूति होती है। कहा कि कबड्डी एक रोचक खेल है जिसे उन्होने बाल्यकाल में काफी खेला है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों के बीच...

मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना शुरू की जाएगी पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना शुरू की जाएगी प्रत्येक गांव में एक पर्यावरण मित्र (स्वच्छक) की तैनाती की जाएगी गांव में आयोजित होगी कैबिनेट, ग्रामीण विकास को होगी समर्पित ग्राम पंचायतों के सुनियोजित विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री चौपाल’ शुरू की जाएगी पंचायती राज विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के ऐसे गांव जो भारत के प्रथम गांव हैं, उनके सुनियोजित विकास के लिए ‘‘मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना’’ शुरू की जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माणा में आयोजित कार्यक्रम में सीमाओं पर स्थित गांवो को अंतिम गांव की बजाय प्रथम गांव कहा था। ये गांव देश के प्रथम गांव के साथ प्रहरी भी हैं। हमारी पहली प्राथमिकता इन गांवों का सुनियोजित विकास होना चाहिए। गांवों में स्वच्छता के लिए ‘म...

आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए-मुख्यमंत्री

देहरादून, उत्तराखंड
आपदा प्रबंधन एवं भूकम्परोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लिया जाए-मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की मार्केटिंग के लिए जापान से सहयोग लिया जाए। फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग। जापानी डेलिगेशन का जापानी भाषा में बोलकर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमण्डल का जापानी भाषा से शुरूआत कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकम्प ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों एथिलीट को सीएम कोष से दो-दो लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की। जबकि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार 1-1 लाख रूपये की राशि दी जाएगी। इस प्रकार कुल 3-3 लाख रूपये की राशि दोनों एथलीट को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आदि के लिए हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।...

अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं- मुख्यमंत्री हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर की जाए आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना।

उत्तराखंड, देहरादून
अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरे जाएं- मुख्यमंत्री हर जनपद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तर्ज पर की जाए आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थापना।   बीआरपी एवं सीआरपी के रिक्त 950 पद शीघ्र भरे जाएं। विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से भरे जाए चतुर्थ श्रेणी के 03 हजार रिक्त पद । 9वीं से 12 वीं कक्षा के बच्चों को भी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें दी जाए। उच्चाधिकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं एवं शैक्षिक गुणवत्ता का निरीक्षण करें। क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की की जाए अविलंब मरम्मत। टीचरों के लंबे अवकाश के दौरान स्कूलों में अध्यापन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए| मुख्यमंत्री ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये...

छोटे धामी का बड़ा धमाल, स्केटिंग में किया कमाल, प्रभाकर धामी ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड, देहरादून
छोटे धामी का बड़ा धमाल, स्केटिंग में किया कमाल, प्रभाकर धामी ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक देहरादून। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच साबित करने का कार्य किया है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के छोटे बेटे प्रभाकर धामी ने। अपने स्केटिंग के खेल कौशल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर अपने नाम प्रभाकर के अनुरूप छोटी सी आयु में प्रसिद्धि प्राप्त की है। प्रभाकर के स्केटिंग की खास बात ये है कि उन्होंने इसे सीखने के लिए किसी कोच की मदद नहीं ली बल्कि स्वयं ही अपने दैनिक प्रयास के माध्यम से स्केटिंग के गुर सीखे। कुछ दिन पूर्व प्रभाकर ने टोन्सब्रिज पब्लिक स्कूल में आयोजित 21वीं उत्तराखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चौंपियनशिप में भी अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रभाकर की मां गीता धामी ने बताया कि प्रभाकर को बचपन से ही स्केटिंग का शौक ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की। खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच श्री अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।...

मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया…

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम स्थल जौलजीबी में आयोजित ऐतिहासिक जौलजीबी मेला एवं विकास प्रदर्शनी -2022 का उद्घाटन रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला क्षेत्र के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत, नेपाल एवं तिब्बत के पारस्परिक व्यापार को बढ़ावा देता आ रहा है। यह मेला भारत एवं नेपाल के रिश्तों को ऑक्सीजन देने का काम करता है। मुझे प्रसन्नता है कि यह मेला भारत एवं नेपाल देश के बीच संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाता आ रहा है। अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते आ रहे हैं। उन्हें बचपन से ही इस मेले से बहुत लगाव रहा है। उन्होंने जनता द्वारा किए गए भव्य स्वागत पर आभार व्यक्त कर...

खेल हमें सिखाता है अनुशासन, धैर्य-रेखा आर्या  खेल मंत्री ने खेलकर बढ़ाया बच्चों का हौसला

उत्तराखंड, देहरादून
खेल हमें सिखाता है अनुशासन, धैर्य-रेखा आर्या  खेल मंत्री ने खेलकर बढ़ाया बच्चों का हौसला   खेल हमारे जीवन की है आवश्यकता,खेल से बढ़ती है टीमवर्क और लीडरशिप की भावना-रेखा आर्या खेल से होता है तनाव का स्तर कम और लेखन-पढ़ाई होती है बेहतर-रेखा आर्या वर्तमान में स्पोर्ट्स में बेहतर जॉब के मिल रहे अवसर-रेखा आर्या   बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे खेल मंत्री रेखा आर्या ने की मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत, बच्चों को किया सम्मानित देहरादून: आज बाल दिवस के सुअवसर पर परेड ग्राउंड में बालक एवं बालिका निकेतन के बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या और विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी ने शिरकत की। जहाँ बाल दिवस के अवसर पर आज कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 1...