Thursday, November 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का विधिवत् उद्घाटन किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गौचर में 70वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का विधिवत् उद्घाटन किया।   मेले के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका बैंड की मधुर धुन के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गौचर मेला मैदान को मिनि स्टेडियम के रूप में विकसित करने और गौचर मेले के सफल संचालन के लिए 10 लाख देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गौचर मेला संस्कृति, बाजार तथा उद्योग तीनों के समन्वय के कारण एक प्रसिद्व राजकीय मेला है और साल दर साल यह मेला अपनी ऊॅचाईयों को छू रहा है। उन्होंने मेले को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशिष्ट और ऐतिहासिक मेला हमारे राज्य के प्रमुख मेलों में से एक है और इसमें सरकार...

पुलिस कप्तान के तीखे तेवरों से पकड़ में आ रहे अपराधी अन्तर्राजीय गिरोह के खुलासे की अहम कड़ी बना एसएसपी हरिद्वार को मिला इनपुट, चोरी की 15 मोटर साईकिलों*के साथ गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तराखंड, देहरादून
पुलिस कप्तान के तीखे तेवरों से पकड़ में आ रहे अपराधी अन्तर्राजीय गिरोह के खुलासे की अहम कड़ी बना एसएसपी हरिद्वार को मिला इनपुट, चोरी की 15 मोटर साईकिलों*के साथ गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में सभी थानाध्यक्षों को कड़े दिशा निर्देश -- किसी भी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना तत्काल दर्ज की जाए अगर वादी को थाने आने में कोई दिक्कत है तो वादी को आवश्यक टेक्निकल सहयोग देते हुए e-FIR दर्ज की जाए थाना भगवानपुर एसएसपी हरिद्वार को गुप्त सूत्रों से देहात क्षेत्र में वाहन चोरी का एक गिरोह सक्रिय होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली। जिस संबंध में थानाध्यक्ष भगवानपुर को एक टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में जुटी थाना भगवानपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा। दिनांक- 12....

प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनक विशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून
प्रसव के दौरान शिशुओ की मत्यु के आंकडें चिंताजनक विशेषज्ञों ने सुझाए रोकथाम के उपाय एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आई.ए.पी. व फोग्सी की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में एक दिवसयीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) देहरादून शाखा व फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टीट्रिक्स एण्ड गाइनोकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया (फोग्सी) देहरादून शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय पेरीनेटोलॉजी कार्यशाला में देश भर से आए 70 शिशु रोग विशेषज्ञों एवम् स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में प्रसव के दौरान शिशु मृत्यु दर के मामलों पर विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर करते हुए बचाव एवम् रोकथाम के उपाय सुझाए। रविवार को ’केयरिंग बोथ एण्ड्स ऑफ दि कॉर्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में पुलिस जांच त्वरित और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। ऐसे मामलों की विवेचना में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। साथ ही न्यायालयों में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए। ताकि अपराधी किसी दशा में बचने न पाएं। प्रदेश में ऐसा माहौल बने कि कोई भी अपराध करने की सोच भी न पाएं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सचिवालय में राज्य में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के सबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कंट्रोल रूम में बात कर जन शिकायतों के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर थाने में महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती हो। महिला मित्र प्रकोष्ठ की स्थापना की जाए। महिला के प्रति अपराधों को रोकने के लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। महिलाओं से जुड़े संगठनों से ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता श्री नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी ने भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में फिल्म अभिनेता श्री नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी ने भेंट की। नवाजुद्दीन सिद्दिकी उत्तराखण्ड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में उनके द्वारा फिल्मांकन किया गया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखण्ड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई, रेल एवं सड़क कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में फिल्मांकन की दृष्टि से अनेक रमणीक स्थल हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन क्षेत्रों में अच्छे होटल खुलें, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य ...

परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्री महाराज जी से समसामयिक विषयों पर की चर्चा

उत्तराखंड, देहरादून
परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था श्री महाराज जी से समसामयिक विषयों पर की चर्चा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया देहरादून। उत्तराखण्ड के परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब की आभा को देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होने श्री दरबार साहिब के भित्ति चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाराज जी ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास से उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत बातचीत की। शनिवार को शाम 5 ...

जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक के पास स्कोर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद।

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक के पास स्कोर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद। आज दिनाँक 13 नवंबर 2022 को प्रातः पुलिस लाइन पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक वाहन देर रात्रि वरदानी माता मंदिर, चंडाक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिस हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी बहादुर सिंह बजेठा के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन स्कोर्पियो (UK 05 C 7181) अनियन्त्रित होकर मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया था, जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा प्रातः कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन चालक भुवन गुंजियाल पुत्र बहादुर गुंजियाल, 58 वर्ष निवासी तिलडूंगरी, पिथौरागढ़ का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर ...

खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और जूनून हो तो किया जा सकता है कोई भी मुकाम हासिल-रेखा आर्या

उत्तराखंड, देहरादून
खिलाड़ियों में खेल के प्रति जज्बा और जूनून हो तो किया जा सकता है कोई भी मुकाम हासिल-रेखा आर्या राज्य स्तरीय अंडर -19 बालक हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत     *देहरादून*: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या आज रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंची जहाँ वह 22वे राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर -19 बालक हॉकी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।इस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 9 नवम्बर से 11 नवम्बर 2022 तक किया गया,प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और देहरादून टीम के बीच खेला गया, दोनों ही टीमों के मध्य रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। वहीं फाइनल मैच में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम ...

अब हमारे कलाकार विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा पाएंगेः महाराज

उत्तराखंड, देहरादून
अब हमारे कलाकार विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखा पाएंगेः महाराज प्रदेश के संस्कृति मंत्री ने किया आईसीसीआर के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में प्रतिभाग देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड की गौरवमयी लोक पारम्परिक एवं पौराणिक आध्यात्मिक लोक सांस्कृतिक विरासत भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपना अलग स्थान रखती है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को नई दिल्ली स्थित आजाद भवन में भारत और विदेशों के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और राज्य सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन के हस्ताक्षर समारोह में प्रतिभाग करते हुए अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद हमारे कलाकार विदेशों में अपनी प्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी आई.एस.बी.टी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर सम्भव व्यवस्थाएं की जाए।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी आई.एस.बी.टी में जन सुविधाओं के दृष्टिगत हर सम्भव व्यवस्थाएं की जाए। राज्य में आने वाले समय में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के आईएसबीटी के विस्तारीकरण के लिए भी योजना बनानी होगी। मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी देहरादून की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि इसमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून उपाध्यक्ष एमडीडीए सोनिका को निर्देश दिये कि देहरादून आईएसबीटी में आवश्यक सुविधाओं को और विस्तार दिया जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून आईएसबीटी को जन सुविधा के दृष्टिगत अधिक विकसित किये जाने के लिए कार्ययोजना ...