Thursday, November 5News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय देहरादून के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून चिकित्सालय देहरादून के अंतर्गत ओ.टी. एवं इमरजेंसी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘‘आशा संगिनी’’ पोर्टल का भी शुभारंभ किया एवं आशा कार्यकत्रियों की हस्त पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपदों में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वार्ता भी की। आशा संगिनी के माध्यम से राज्य की समस्त 12018 आशा कार्यकत्री प्रोत्साहित होंगी। आशा कार्यकत्रियों को नियत समय पर भुगतान दिलवाने तथा उनके द्वारा सम्पादित किए गए कार्यों के मूल्यांकन व अनुश्रवण हेतु “आशा संगिनी“ पोर्टल को सभी जनपदों में संचालित कर दिया गया है। राज्य में कार्यरत सभी आशा कार्यकत्रियों को प्रति माह उनके द्वारा किये गये कार्यों के सापेक्ष निर्धारित देय प्रोत्...

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की होगी मासिक समीक्षा, थाना चौकी क्षेत्र में ड्रग्स की बिक्री के स्रोतों पर कार्यवाही नहीं करने वाले थाना चौकी प्रभारी होंगे निलम्बित

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की होगी मासिक समीक्षा, थाना चौकी क्षेत्र में ड्रग्स की बिक्री के स्रोतों पर कार्यवाही नहीं करने वाले थाना चौकी प्रभारी होंगे निलम्बि आज दिनांक 11 नवम्बर, 2022 को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने परिक्षेत्र, जनपद प्रभारियों एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन्स के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए| अशोक कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त करने हेतु Drugs Free Devbhoomi by 2025 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए त्रिस्तरीय एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का राज्य, जनपद और थाना स्तर पर गठन किया गया है। ड्रग्स के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएं। ANTF को प्रभावी बनाएं।...

फोटो: सचिवालय परिसर स्थित एफ०आर०डी०सी० में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जोशी

उत्तराखंड, देहरादून
फोटो: सचिवालय परिसर स्थित एफ०आर०डी०सी० में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंत्री जोशी   देहरादून, 10 नवम्बर। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास गणेश जोशी ने गुरुवार को सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी में पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों हेतु उच्च गुणवत्ता वाले फल एवं पौधों का चिन्हीकरण एवं उनकी आपूर्ति हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गई । बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से शीतकालीन फल पौधों की डिमांड को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि इस बार सेब की सवा दो लाख, आडू 62 हजार, पूलम 35 हजार, कीवी 65 हजार, खुमानी 18 हजार पौधों की डिमांड आई है। वही मंत्री जोशी ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा यहां काफी कम है। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाने क...

प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा

उत्तराखंड, देहरादून, स्वास्थ्य
प्रदेश में आयुष्मान के कीर्तिमानः 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड देहरादून (राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण) प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। ...
शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज

शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज

उत्तराखंड, देहरादून
शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण विस्तारीकरणः महाराज देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों गढ्डा मुक्त करने का अभियान मुस्तैदी के साथ चल रहा है अधिकांश क्षेत्रों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होने त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है। महाराज ने कहा कि निनूस दारमीगाड़ मोटर मार्ग जिसकी लम्...

फोटो: काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा।

उत्तराखंड, देहरादून
फोटो: काबीना मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान गल्जवाड़ी लीला शर्मा। देहरादून 10 नवम्बर, गल्जवाड़ी की ग्राम प्रधान लीला शर्मा ने ग्रामीणों संग प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात कर गांव में जमीन की समस्या को त्वरित गति से समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा। वीरवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय पहुंची ग्राम प्रधान ने मंत्री को ज्ञान सौंपा और गल्जवाड़ी गांव में निवास करने वाले सभी लोगों के लिए जमीन को आबादी घोषित करवाने का अनुरोध किया। पत्र में माध्यम से उन्होंने बताया कि गांव में पिछले दो पीढ़ियों से लोग अपने आवासीय भवनों को आबादी दर्ज कराने का अनुरोध कर रहे हैं, किन्तु अभी तक समाधान न होने पाने के लिए शरासती तत्व गांव की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा में भी यह प्रकरण हैं किन्तु अभी तक शासनादेश नहीं हो पाया है। ...

एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम पोस्टर प्रतियोगा का प्रथम पुरस्कर अनुभव, आयुषी प्रसाद, वंदना गुंसाई व सोनिया रावत के नाम शिवांगी रावत, सालिह युनुस व हिमानी बिष्ट की टीम के मॉडल अव्वल देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ में अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेषज्ञों की रेडियोलॉजी की बारीकियों से अवगत करवाया। वर्ष 2022 की अन्तर्राष्ट्रीय रेडियोलॉजी दिवस की थीम रेडियोग्राफर्स एट दि फोर फ्रंट ऑफ पेशेंट सेफ्टी है। गुरुवार को श्री गुरु राम राय स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजीव आ...

फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मेडिको लीगल अपेडेट के बारे में दी जानकारियां पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मेडिको लीगल अपेडेट के बारे में दी जानकारियां देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में मेडिको लीगल अपडेट्स पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय सीएमई में राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों व संस्थानों के डॉक्टरों व मेडिकल छात्र-छात्राआंे ने शिरकत की। फारंेसिक विशेषज्ञों ने मेडिकल छात्र-छात्राओं व डॉक्टरों को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मेडिको लीगल एवम् ट्रामा से जुड़े दस्तावेजों को तैयार करने की वैधानिक विधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने चार्ट व मॉर्डल्स तैयार कर मैडिको लीगल की बारीकियों को संदेश के माध्यम से अभिव्यक्त किया। मेडिको लीगल के राष्ट्रीय एवम् अन्तराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सीएमई में प्रतिभाग किया। बुधवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टैक्सी स्टैंड गैरसैंण से स्टेडियम होते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मोटर मार्ग के निर्माण, पर्यटन विकास मेला मेहलचौरी के लिए दो लाख की धनराशि तथा कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला गैरसैंण के लिए भी 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान जिला सूचना कार्यालय चमोली द्वारा प्रकाशित जनपद की ‘‘विकास पुस्तिका’’ का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...
उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री से रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने की भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में रं कल्याण संस्था के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ की तहसील धारचूला के सीमांत एंव संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्र के निवासी हमारी सीमाओं के पहरी भी है। उन्होंने रं कल्याण संस्था द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यकलापों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी देश के सीमान्त क्षेत्रों के अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही इन क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति के सरंक्षण की दिशा में पहल की गई है। राज्य सरकार द्वारा भी राज्य के सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लि...