Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

घास काटने की मशीन से महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा सरकार से मिल रही सब्सिडी का उठाया फायदा

उत्तराखंड, देहरादून
घास काटने की मशीन से महिलाओं के जीवन में आया नया सवेरा सरकार से मिल रही सब्सिडी का उठाया फायदा असौज या आश्विन तथा कार्तिक मास पहाड़ की महिलाओं के कंधों पर भारी बोझ लेकर आता रहा है। असौज में घास काटने में सुबह से शाम तक महिलाएं पालतू मवेशियों के लिए सालभर की घास काटती हैं। घास काटने के बाद सुखाकर उसके लूट्टे लगाए जाते हैं। करीब दो माह तक महिलाएं व बेटियां धूप में घास काटती हैं तो इससे उनको अत्यधिक श्रम करना होता है। मगर अबकी बार विकास खंड स्तर पर घास काटने वाली मशीनों ने मानो महिलाओं के जीवन को आसान बना दिया तो काम का बोझ भी एक तिहाई हो गया है। यह बोझ कम हुआ घास काटने की मशीन से। चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगनौला की प्रधान कमला जोशी व पूर्व प्रधान ललित मोहन जोशी के प्रयासों ने ग्राम पंचायत के तोक गांव चनोड़ा, गल्लागांव, रुपदे, अनुसूचित बस्ती बचकड़िया, गंगनौ...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 सामान्यरूप से निरंतर चल रही बदरीनाथ धाम यात्रा। 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे।

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 सामान्यरूप से निरंतर चल रही बदरीनाथ धाम यात्रा। 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे। आज तक 16 लाख 80 हज़ार पहुंचे बदरीनाथ धाम। साढ़े तैतालीस लाख से अधिक पहुंची चारधाम यात्रियों की संख्या। हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ को मिलाकर छयालीस लाख से अधिक पहुंची तीर्थयात्रियों की संख्या। चारों धामों में से श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री के कपाट शीतकाल काल हेतु बंद हो चुके है। देहरादून 30अक्टूबर । चारधाम यात्रा शनै शनै समापन की ओर बढ़ रही है। चारों धामों में साढे़ तैतालीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये तथा हेमकुंट साहिब लक्ष्मण मंदिर को मिला कर तीर्थयात्रियों की यह संख्या छयालीस लाख से अधिक पहुंच गयी। इस यात्रावर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर शनिवार को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। चारो धामों में से श्री...

कैंसर विजय दिवस पर कैंसर विजेताओं का किया सम्मान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर विजय दिवस को कैंसर योद्धाओं के जन्मदिवस के रूप में मनाया

उत्तराखंड, देहरादून
कैंसर विजय दिवस पर कैंसर विजेताओं का किया सम्मान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर विजय दिवस को कैंसर योद्धाओं के जन्मदिवस के रूप में मनाया उपहार व सम्मान देकर उनका आत्मसम्मान बढ़ाया स्तन कैंसर के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने निकाली रैली एसोसिएशन ऑफ ब्रैस्ट सर्जंस ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष प्रो. डॉ. देव ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग की ओर से कैंसर योद्वाओं के सम्मान में हर साल की तरह इस वर्ष भी विशेष कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम में कैंसर के खिलाफ जंग जीतकर समाज के लिए नजी़र बने लोगों व उनके परिजनों ने भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने कैंसर योद्धाओं व उनके परिजनों को उपहार व पुरस्कार देकर 30 अक्टूबर के दिन को और विशेष बना दिया। यह सम्मान...

OPERATION HEALTH उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के कारोबार का एक बार फिर एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

उत्तराखंड, देहरादून
OPERATION HEALTH उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के कारोबार का एक बार फिर एसटीएफ ने किया पर्दाफाश मानव जीवन के स्वास्थ्य से सम्बन्धित जुडी किसी भी शारीरिक समस्या उपचार हेतु हमें मुख्य रूप से डाॅक्टर की सलाह द्वारा बताई गई मेडिसिन से अपने रोग के निवारण हेतु निर्भर रहना पडता है ताकि हम जल्द ही स्वस्थ हों सकें, और अपने जीवन भविष्य को स्वस्थ बना सकें। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका उन फार्मा कम्पनियों की होती है जो इन दवाईयों औषधियों को निर्मित करती है जिस पर हमें बहुत विश्वास होता है कि ये दवाईयां हमें जल्द ही स्वस्थ कर देंगी। परन्तु आज कल के दौर में कई व्यक्ति गलत (कम लागत अधिक मुनाफा) तरीके से दवाई औषधि निर्मित करके कम से कम समय में अधिक से अधिक धन अर्जित करने का व्यापार करते है। जिससे मानव जीवन में लगातार बहुत बड़ा संकट बना रहता है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने आज दिनाक 29.10.22 को उत्तर...

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता माह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड, देहरादून
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता पर सेमीनार का आयोजन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता माह के अन्तर्गत सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमनार में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व मेडिकल छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कैंसर की आधुनिक जानकारियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कैंसर विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए स्तन कैंसर की रोकथाम व समय से उपचार व चिकित्सकीय परामर्श लिए जाने के लिए महत्वपूर्णं जानकारियां दीं। शनिवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभाकार में कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता व ब्रेस्ट एण्ड एंड्रोक्राइन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नीलकमल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डॉ नीलकमल कुमार, विभागाध्यक्ष, ब्रेस्ट एण्ड एंड्रोक्राइन विभाग ने जानकार...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिन्तन शिविर के द्वितीय दिन गृह मंत्रालय द्वारा चार राज्यों को साईबर इश्यू प्रस्तुतिकरण देने हेतु चुना गया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्रालय के चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित चिन्तन शिविर के द्वितीय दिन गृह मंत्रालय द्वारा चार राज्यों को साईबर इश्यू प्रस्तुतिकरण देने हेतु चुना गया। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य भी शामिल था। इस क्रम में मुख्यमंत्रीश्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, मार्गदर्शन एंव दिशा निर्देशन में उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए साईबर विषयों का प्रस्तुतिकरण समस्त राज्यों के सामने किया गया। उनके द्वारा वर्तमान में प्रचलित उत्तराखण्ड के ई-सुरक्षा के मॉडल को विस्तार से बताया गया। उसके उपरान्त उनके द्वारा वर्ष 2021 के पॉवर बैंक घोटाले एवं वर्ष 2022 में फर्जी चाईनीज वेबसाईट के माध्यम से घोटालों में उत्तराखण्ड द्वारा पूरे देशभर में अभियोगों का अनावरण का संक्षिप्त विवरण प्...

एएनएम व स्टॉफ नर्स के पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ0 धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में एमआरआई व सिटी स्कैन की मिलेगी सुविधा

उत्तराखंड, देहरादून
एएनएम व स्टॉफ नर्स के पदों पर शीघ्र होगी भर्तीः डॉ0 धन सिंह रावत मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में एमआरआई व सिटी स्कैन की मिलेगी सुविधा रोगी कल्याण समितियों में जनप्रतिनिधियों की रहेगी भागीदारी देहरादून, 28 अक्टूबर 2022 सूबे के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में लम्बे समय से रिक्त चल रहे एएनएम, स्टॉफ नर्स व सीएचओ के करीब चार हजार से अधिक पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधाएं उपलब्ध कराने व टेक्नीकल स्टॉफ नियुक्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। जिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालयों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों की सहायता एवं अस्पताल...

डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सुविधा, परिवहन सेवाओं एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से कुछ बेस्ट प्रैक्टिस को राज्य में शुरू किया जाए। आउटकम बेस्ट अप्रोच पर विशेष ध्यान दिया जाए। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम में जो लोग कार्य कर रहे हैं, उन्हें पर्फोमेंस बेस इन्सेंटिव की व्यवस्था की जाए। अच्छा कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ाना जरूरी है। मुख्य सचिव ने कहा कि परिवहन विभाग को राजस्व वृद्धि की ओर भी ध्यान देना होगा। जनता को आॅनलाईन सुविधाएं सुलभता से मिले इस दिशा में अधिक प्रयास किये जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। जिन कारणों से सड़क दुर्घटनाएं अध...

महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार

उत्तराखंड, देहरादून
महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्रा विभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार अकेले केदारनाथ प्रसाद से हुआ लगभग 44 लाख का व्यवसाय 100 से अधिक महिलाओं को मिला सीधा रोजगार कोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जिले के लिए कई सौगात दे गई। यात्रा से सीधे तौर पर जुड़े लोग दो सालों से सुचारु यात्रा का इंतजार कर रहे थे, इस वर्ष रिकाॅर्ड 15 लाख, 63 हजार से ज्यादा यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर इस इंतजार को समाप्त किया। जिले में संचालित महिला समूहों के लिए भी यह यात्रा सुखद साबित हुई, कोरोनाकाल के बाद इस वर्ष महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली। केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने इस वर्ष करीब 48 लाख रुपए का व्यापार किया। यात्रा से मिला आत्मनिर्भरता को आधार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र ...

एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश जारी

उत्तराखंड, देहरादून
एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को मिली भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया डबल इंजन सरकार की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि : सीएम भारत सरकार द्वारा एचएमटी की 45.33 एकङ जमीन उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित कर दी गई है। इस संबंध में भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार रानीबाग और हल्द्वानी स्थित एचएमटी की 45.33 एकङ भूमि उत्तराखण्ड सरकार को 72 करोड़ 02 लाख 10 हजार रूपये की रिजर्व प्राईस पर हस्तांतरित की गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी की भूमि उत्तराखण्ड सरकार को हस्तांतरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय का आभार व्यक्त किया ह...