Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 मां यमुना के जयघोष के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 मां यमुना के जयघोष के साथ श्री यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हुए। कपाट बंद होने के अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। इस यात्रा वर्ष कुल चार लाख छयासी हजार श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किये। आज प्रात: शनिदेव सोमेश्वर देवता अपनी बहिन यमुना जी को बुलाने खरशाली खुशीमठ से यमुनोत्री धाम पहुंचे । माता यमुना का मायका है खरसाली (खुशीमठ) छ: माह मां यमुना की शीतकालीन पूजा खुशीमठ में संपन्न होगी। यमुनोत्री/खरशाली( खुशीमठ)/ उत्तरकाशी: 27 अक्टूबर। उत्तराखंड के चार धामों में विशिष्ट महत्व रखनेवाले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट विधि- विधान से समारोह पूर्वक आज अपराह्न 12 बजकर 09 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि मां यमुना मृत्यु के देवता धर्मराज की बहिन हैं मां यमुना के दर्शन मात्र से प्राणियों में मृत्यु भय समाप्त हो जाता है। मान्...

केदारनाथ और यमनोत्री में घोड़ा-खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार

उत्तराखंड, देहरादून
केदारनाथ और यमनोत्री में घोड़ा-खच्चर, हेली और डंडी-कंडी से 211 करोड़ का कारोबार केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर से हुआ 101.34 करोड़ का कारोबार यमुनोत्री धाम में घोड़े खच्चरों से हुआ 21 करोड़ का कारोबार यात्राकाल में GMVN की भी ₹50 करोड़ के क़रीब आय का अनुमान प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा से नए उत्तराखण्ड के नए युग की शुरुआत हो चुकी है- मुख्यमंत्री उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अपने आख़िरी पड़ाव पर है। बाबा केदार के कपाट गुरुवार 27 अक्टूबर को विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, इसके अलावा यमनोत्री के कपाट भी विधिविधान से बंद कर दिए गए। इधर सरकार के प्रयासों से कोरोना काल के बाद चार धाम यात्रा की रौनक़ पुनः पटरी पर लौटती हुई नज़र आई। चारधाम यात्रा ने इस वर्ष तमाम रिकॉर्ड तोड़ कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस बार केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा में सिर्फ़ घोड...

उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड चारधाम यात्रा वर्ष 2022 श्री केदारनाथ धाम शीतकाल के लिए कपाट बंद हुए सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच तीन हज़ार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस यात्रा वर्ष रिकॉर्ड पंद्रह लाख एकसठ हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, गौरीकुंड- केदारनाथ रोप वे के बनने से केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी : सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थयात्रियों का आभार जताया।   केदारनाथ धाम: 27 अक्टूबर आज भैया दूज के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार प्रात: 8 बजकर 30 मिनट पर ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये है। इस अवसर पर...

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बन्द हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने के अवसर पर ग़ंगा मैया के दर्शन किए।

उत्तराखंड, देहरादून
चारधाम यात्रा 2022 विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु बन्द हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने के अवसर पर ग़ंगा मैया के दर्शन किए। कल 27 अक्टूबर भैया दूज के अवसर पर केदारनाथ धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे 19 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद होंगे गंगोत्री/ उत्तरकाशी: 26 अक्टूबर उत्तराखंड के चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज बुद्धवार अन्नकूट के पावन पर्व पर अपराह्न 12:01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार पूजा -अर्चना के साथ विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये। इस अवसर पर हजारो श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। मां गंगा की उत्सव डोली समारोहपूर्वक जयकारों के साथ मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी(मार्कण्डेय पुरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अप...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की

उत्तराखंड, देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ईगास-बग्वाल को अवकाश की घोषणा की नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे: सीएम उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा होगा जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व ईगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया हो। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ईगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईगास बग्वाल उत्तराखण्ड वासियों के लिए एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखें। नई पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुङी रहे, ये हमारा उद्देश्य है। ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "आवा! हम सब्बि मिलके इगास ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं |

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी 1 सप्ताह के भीतर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों का स्टेटस उपलब्ध करवाएं | सीएम. धामी ने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री को 1 सप्ताह के भीतर दें | सीएम कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है | जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है | उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़कों की मरम्मत /अनुरक्षण तथा गड्ढा मुक्ति का कार्य संबंधित विभागों द्वारा किसी भी स्थिति में शीघ्र पूरा किया जाए | मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों की मरम्मत तथा गड्ढा मुक्ति के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए | सड़क मरम्मत के कार्यों में किसी भी प्रक...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की |

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं | इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी उपस्थित थी |...

राज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी।

उत्तराखंड, देहरादून
राज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी।   सीएम आवास मे दीपावली की बधाई देने आए अधिकारियों के साथ राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य में तीर्थाटन व धार्मिक पर्यटन के सुनियोजित विकास के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ उनका व्यापक विचार विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री जी से इस संबंध में बहुत ही महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड दुनिया भर के करोङो लोगों के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उत्तराखण्ड में केदारनाथ धाम व बदरीनाथ धाम की तरह ही प्रदेश के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों का सुनियोजित विकास करने के लिए राज्य सरकार मास्टर प्लान बनाए, केंद्र सरकार हर सम्भव सहायता के लिए तत्पर ह...

दिवाली मनाओ तो आईएएस बंशीधर तिवारी जैसी, इन मासूम चेहरों की मुस्कराहट की बने वजह…

उत्तराखंड, देहरादून
दिवाली मनाओ तो आईएएस बंशीधर तिवारी जैसी, इन मासूम चेहरों की मुस्कराहट की बने वजह... हर असरदार शख्स के घर दिवाली पर तोहफों की बारिश हो जाती है। गिफ्ट, मिठाई, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, जूस औन न जाने क्या क्या लोग लेकर आ जाते हैं। असरदार शख्स यदि आईएएस अफसर हो, तो कहने ही क्या। उस पर यदि डीजी सूचना, डीजी शिक्षा, निदेशक पंचायतीराज, एमडी जीएमवीएन जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी हो, तो तोहफों की संख्या का अंदाजा आप लगा सकते हैं। इन तोहफों को समेटने की बजाय बंशीधर तिवारी जी ने उनका सही उपयोग करते हुए असल जरूरतमंद लोगों तक इसे पहुंचाया। शनिवार को दोपहर बाद एक इनोवा भर कर सामान लेकर वे बनियावाला स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचते हैं। यहां 107 छोटी छोटी बच्चियों के चेहरे इन गिफ्ट, मिठाई, चॉकलेट, फुलझड़ी को देखते ही खिल उठते हैं। ये सिलसिला यहीं नहीं थमता, बल्कि शहर के कई अन्...

विधायकों के प्रस्तावों पर कार्यवाही को 2 आईएस अधिकारियों की नियुक्ति सराहनीय कदम:भट्ट

उत्तराखंड, देहरादून
विधायकों के प्रस्तावों पर कार्यवाही को 2 आईएस अधिकारियों की नियुक्ति सराहनीय कदम:भट्ट देहरादून 22 अक्टूबर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायको के प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए दो आईएस अधिकारियों की तैनाती का स्वागत किया है । उन्होंने दलगत भावना से ऊपर उठकर लिए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि नोडल अधिकारियों के होने से जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रेषित जनसरोकार व विकास के कार्य तीव्र गति से सम्पन्न होंगे । उन्होंने विपक्षी विधायकों से भी अपील की है कि वह भी सीएम के इन प्रयासों में सहयोग कर अधिक से अधिक क्षेत्रीय विकास के कामों का क्रियान्वयन करवाएं । भट्ट ने कहा की मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास , सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर ...