Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

चुनावी हार की खीज मिटाने को अनौचित्यपूर्ण और दबाव की कोशिश मे कांग्रेस:चौहान

उत्तराखंड, देहरादून
चुनावी हार की खीज मिटाने को अनौचित्यपूर्ण और दबाव की कोशिश मे कांग्रेस:चौहान देहरादून 22 अक्तूबर , भाजपा ने हरिद्वार मे कांग्रेस के धरना प्रदर्शन और उसके सरकार पर लगाए गए आरोपों को अनौचित्यपूर्ण और राजनैतिक दवाब बनाने की कोशिश बताया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार मे मुकदमों को लेकर जो कुछ भी है उसमे कानून अपना कार्य करेगा। सरकार का इसमे लेस मात्र भी दखल नही है। हालांकि कांग्रेस की मंशा साफ नही है। यह बात भी सामने आई है कि कांग्रेस जिन मुकदमों की बात कर रही है वह आपराधिक मामले हैं और उनकी विवेचना चल रही है। कुछ मामले हाई कोर्ट मे गए हैं और उन्हे राहत नही मिली है। उन्होंने कहा की राजनैतिक दबाव बनाकर इन मुकदमों को वापस लेने की कोशिस कर रही है और इसके लिए सरकार को बदनाम कर रही है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव मे हार की खीज मिटाने के लिए इस तर...

मुख्यमंत्री ने काशीपुर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव – 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने काशीपुर में द्वितीय भव्य दीपोत्सव - 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान द्रोणसागर परिसर में कुल 51,000 दीपो की श्रृंखला प्रज्ज्वलित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को द्रोणसागर, काशीपुर में हिन्दू राष्ट्र शक्ति द्वारा आयोजित द्वितीय भव्य दीपोत्सव - 2022 “एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्ति वाचन के साथ भगवान श्री राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण का तिलक किया। मुख्यमंत्री धामी ने अन्धकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक दीप जलाए, इस दौरान द्रोणासागर परिसर में कुल 51,000 दीपो की श्रंखला प्रज्ज्वलित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की चेतना के प्राण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरणों में...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस पर आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का भी महत्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपों का यह त्योहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करे इसकी भी उन्होंने कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्द्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख – समृद्धि की कामना की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित साईं मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख - समृद्धि की कामना की। इस दौरान अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विकास में दलीय सीमा से उपर उठकर पुनः एक कदम और बढ़ाया है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विकास में दलीय सीमा से उपर उठकर पुनः एक कदम और बढ़ाया है। धामी द्वारा समस्त विधायकों को सचिवालय स्तर पर उनके द्वारा प्रेषित प्रस्तावों के निस्तारण में सहयोग हेतु दो आई०ए० एस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किये जाने की सूचना देने हेतु धनतेरस / दीपावली के उपहार स्वरूप विशेष पत्र प्रेषित किया है। विधायकों को अपने क्षेत्र में निरन्तर क्षेत्र भ्रमण करने की आवश्यकता होती. है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संज्ञान में आने वाली जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित योजनाओं के प्रस्तावों पर सचिवालय स्तर पर सम्बन्धित विभागों से चर्चा, विमर्श आदि के लिए बार-बार देहरादून भी विधायकों को आना पड़ता है। बार-बार देहरादून आने से जहाँ एक ओर विधायकगणों का जनसम्पर्क एवं क्षेत्र भ्रमण का कार्य प्रभावित होता है, वही दूसरी ओर र...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब दो नई रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी हर मौसम में सीमा सड़क संपर्क बढ़ाने के लिए दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी प्रधानमंत्री का देशवासियों से आह्वान, जहां भी घूमने जाएं अपने यात्रा खर्च का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सीमा पर स्थित उत्तराखण्ड के माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में 3400 करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गौरीकुंड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब दो नई रोपवे परियोजनाओं सहित दो सड़क चौड़ीकरण परियोजनाएं - माणा से माणा पास (एनएच - 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच107बी) शामिल हैं। यात्रा का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों प...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया

उत्तराखंड, देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे बाबा केदार के धाम प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला रोपवे के बनने से बाबा केदार के दर्शन सुगमता से कर पायेंगे श्रद्धालु आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने किए दर्शन प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर किया विकास कार्यों का निरीक्षण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रहे मौजूद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उत्साहित है कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखण्ड पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उत्साहित है कि दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं के लिए उत्तराखण्ड पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। फिल्म निर्माताओं हेतु अनुुकूल माहौल के तैयार करने के कारण राज्य को हर साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रत्येक वर्ष राज्य में 150 से अधिक फिल्मों की शूटिंग हो रही है। उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य,  फिल्म शूटिंग हेतु राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी, शूटिंग हेतु बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर, इज ऑफ फिल्मिंग, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद द्वारा दी जारी सुविधाएं राज्य को फिल्म निर्माताओं की पहली पसन्द बना रही है। गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सत्यजीत मिश्रा की फिल्म ‘‘जान अभी बाकी है’’ के मोशन पोस्टर के विमोचन के अवसर पर फिल्म की टीम को शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदाओं के प्रभाव को कम करने हेतु पूर्व तैयारी ही आपदाओं से बचने का उपाय है।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदाओं के प्रभाव को कम करने हेतु पूर्व तैयारी ही आपदाओं से बचने का उपाय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में डिजास्टर मैनेजमेंट पर होनी वाली तमाम कार्यशालाओं में आने वाले निष्कर्ष सिर्फ थ्योरी तक सीमित नही रहने चाहिए बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय उपयोगी सिद्ध होने चाहिए। कार्यशालाओं के यह निष्कर्ष मुख्यमंत्री कार्यालय को भी ससमय उपलब्ध कराए जाए ताकि इन अनुभवों को समय पर उपयोग किया जा सके।  सीएम धामी ने कहा कि हमें डिजास्टर मैनेजमेंट में थ्योरी से अधिक प्रैक्टिकल को महत्व देना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास से राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान तथा उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल के साझे प्रयासों से ‘‘ Reducing Risk: Capacity Building in the Mountain States"  पर आयोजित कार्यशाला में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभा...

जांच का राग अलाप रही कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:चौहान

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
जांच का राग अलाप रही कांग्रेस की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:चौहान   देहरादून 20 अक्तूबर , भाजपा ने कांग्रेस पर यूकेएसएसएससी भर्ती प्रकरण पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जनता धामी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नही पा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी एसटीएफ अब तक टास्क पर खरी उतरी है और बड़े से बड़े अधिकारी भी सलाखों के पीछे जा चुके है। हालांकि जांच जारी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके है कि दोषी कोई भी हो किसी को भी बक्शा नही जायेगा। उन्होंने कहा की सीबीआई जांच का राग अलाप रही कांग्रेस इससे जांच एजेंसियों के मनोबल को तोड़ने का ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे छोटी मछलियों पर कार्यवाही का रोना रो रही कांग्रेस जब बड़े अधिकारियों पर फँदा कसा ग...