Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों को विभिन्न देशों में जानकारी हो इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग,हार्टिकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने सभी राजदूतों से कहा कि जिन देशों में वे कार्य कर रहे हैं, उन देशों की बेस्ट प्रैक्टिस की जानकारी उत्तराखण्ड शासन के अधिकारियों को दी जाय। मुख्यमंत्री ने शासन के अधिकारियों को निर्...

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का नवनिर्मित दंत रोग विभाग जनसेवा में समर्पित

उत्तराखंड, देहरादून
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का नवनिर्मित दंत रोग विभाग जनसेवा में समर्पित अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दंत रोग विभाग के डॉक्टरों व पूरी टीम को दी बधाई   एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने किया सेंटर का शुभारंभ   देहरादून श्री महंत इंदिरेश अस्पताल का नवनिर्मित दंत रोग विभाग आमजन की सेवा के लिय पूरी तरह तयार है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में दंत रोग विभाग वर्ष 2002 से संचालित है, लेकिन अब यह विभाग नए कलेवर में सभी अल्ट्रा मॉडर्न मशीनों व मॉडर्न तकनीकों के साथ अपडेट कर जनसेवा के लिय समर्पित कर दिया गया है। सोमवार से मरीजों को नए दंत रोग विभाग की सेवाओं का लाभ मिलने लगा है। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दंत रोग विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। सोमवार को श्री गुरु राम...

उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ *केन्द्रीय शिक्षा मंत्री. धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने किया शुभारंभ* *बाल वाटिका से प्रारम्भिक शिक्षा में उत्तराखण्डमें इसकी सबसे पहले शुरुआत की जा चुकी है* केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देश में सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लिए उत्तराखण्ड सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अन्नपूर्णा वाहन से बांटी भोजन सामग्री

Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अन्नपूर्णा वाहन से बांटी भोजन सामग्री  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, प्रत्येक शनिवार को चलाएंगे अन्नपूर्णां वाहन  विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना हर शनिवार को जरूरतमंदों को बांटेगी भोजन सामग्री देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एन.एस.एस) की ओर से अनूठी पहल की गई है। एन.एस.एस. के छात्र-छात्राएं प्रत्येक शनिवार को विश्वविद्यालय का अन्नपूर्णां वाहन लेकर दून के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करेंगे व जरूरतमंद लोगों को निशुःल्क राशन व भोजन साम्रगी उपलब्ध करवाएंगे। इस पहल का उद्देश्य एनएसएस के छात्र-छात्राओं में समाज सेवा की अलख जगाना है व जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की एनएसएस इक...

मार्च 2023 तक 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य: डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
मार्च 2023 तक 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य: डॉ0 धन सिंह रावत *‘जन आरोग्य अभियान’ में तेजी लाने के दिये निर्देश* *गांव-गांव जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करें सीएचओ* देहरादून, 15 अक्टूबर 2022 राज्य स्तरीय जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 तक प्रदेश भर के 18 लाख लोगों के स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में तेजी लाने के लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश गये गये हैं साथ ही ऐसे जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है जहाँ अभियान की रफ्तार बेहद सुस्त है। अभियान के तहत अभी तक 4 लाख लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग (स्वास्थ्य परीक्षण) की जा चुकी है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ की सफलता को देखते हुये इस अभियान के तहत म...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर, स्थित बी.आर.ओ के हीरक परियोजना के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर, स्थित बी.आर.ओ के हीरक परियोजना के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने परियोजना के अंतर्गत कार्य कर रहे वीर जवानों एवं अधिकारियों के साथ मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीआरओ राष्ट्रीय निर्माण के कार्य में मिशन कर्म योगी की तरह अपना अहम योगदान देता रहा है। कठिन परिस्थितियों में बनने वाले मार्गो एवं सड़कों के निर्माण में बीआरओ के कर्मचारी हमेशा आगे रहते है। उन्होंने कहा मिलम, जोहर, दारमा एवं व्यास घाटी में चल रहे सड़क निर्माण कार्य प्रदेश के साथ देश के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन सड़कों का निर्माण पूर्ण होने से वहां रह रहे लोगों के जीवन शैली में बदलाव आ रहा है। राज्य सरकार ने संकल्प लिया है कि कुमाऊं क्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्रमुख एवं पौराणिक मंदिरों क...

अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तराखंड, देहरादून
अन्तर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन श्री गुरु राम राय विश्ववि़द्यालय, स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 ग्रामीण महिलाओं ने फल प्रसंस्करण एवं मशरुम उत्पादों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) यू. एस. रावत ने ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक आर्थिक परिदृश्य में परिवर्तन हेतु ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। माननीय कुलपति महोदय ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास म...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा चंपावत के टनकपुर स्थित ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने वृहद रोजगार मेले शुभारंभ करने के साथ ही चंपावत जिले की दोनों विधानसभा चंपावत व लोहाघाट अंतर्गत 8417.93 लाख की कुल 30 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत निर्मित लाइब्रेरी, प्रयोगशाला एवं स्मार्ट कक्षा का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ए.पी.जे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य किए जाने एवं कॉलेज के अतिथि शिक्षकों को उच्च शिक्षा की भांति तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत मासिक स्तर पर मानदेय दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्क...

खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया

उत्तराखंड, देहरादून
खटीमा पहुंचते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धान मण्डी का औचक निरीक्षण किया किसानों के धान के एक-एक दाने का तौल सुनिश्चित हो : सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खर...

शौर्य दीवार से युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणाः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
शौर्य दीवार से युवाओं को मिलेगी देशभक्ति की प्रेरणाः डॉ0 धन सिंह रावत *डॉ0 रावत ने देहरादून महाविद्यालय में किया शौर्य दीवार का अनावरण* *कहा, राजकीय महाविद्यालय देहरादून को शीघ्र उपलब्ध की जायेगी भूमि* देहरादून, 14 अक्टूबर 2022 राजकीय महाविद्यालय देहरादून (शहर) में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत द्वारा शौर्य दीवार का अनावरण किया गया, जिसे ‘वीर भोग्य वसुंधरा’ नाम दिया गया है। डॉ0 रावत ने कहा कि शौर्य दीवार से युवाओं को देशभक्ति की प्रेरण मिलेगी, इसके लिये प्रत्येक शिक्षण संस्थान में शौर्य दीवार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नवसृजित महाविद्यालय की तमाम समस्याओं को शीघ्र दूर कर दिया जायेगा साथ ही महाविद्यालय को दो माह के भीतर भूमि उपलब्ध करा दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजकीय महाविद्...