Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

43 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवाः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
43 लाख बच्चों को मिलेगी कृमिनाशक दवाः डॉ0 धन सिंह रावत   कृमि संक्रमण रोकने के लिये जरूरी है दवा का सेवन प्रदेशभर के स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जायेगी डोज. देहरादून, 14 अक्टूबर 2022 स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज श्री गुरू नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रेमनगर देहरादून में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिला कर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेशभर में 43.55 लाख बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जायेगी। जिसमें स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों की बड़ी भूमिका होगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को शिक्षा विभाग सहित अन्य रेखीय विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखण्ड शासन एवं सेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर चर्चा की गई   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जायेगा। आज जो समन्वय बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है। जन सुविधा एवं सेना की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधयों के लिए जहां संयुक्त सर्वे की जरूरत है। जिला प्रशासन के अधिकारी एवं सैन्य अधिकारी संयुक्त सर्वे कर 03 सप्ताह के अन्दर शासन को रिपोर्ट दें, ताकि उन समस्याओं का उचित निदान करवाया जा सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस...

आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें… अधिकारियों को कहा संवेदनशीलता के साथ करें जनता की समस्याओं का निराकरण

उत्तराखंड, देहरादून
आम जनता से भेंट कर मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्यायें... अधिकारियों को कहा संवेदनशीलता के साथ करें जनता की समस्याओं का निराकरण   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों तथा विभिन्न संगठनों आदि से जुड़े लोगों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं से अवगत होते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी भी है। जनपद स्तर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान हो इसके लिये जिलाधिकारियों को प्रतिमाह अपने-अपने जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने एवं बीडीसी की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व यूसैक के बीच बहुउद्देश्यीय बिन्दुओं पर करार दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान के अन्तर्गत हिमालयन चुनौतियों को जानने समझने का मिलेगा अवसर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) उत्तराखण्ड के बीच को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। नई तकनीक के माध्यम से उत्तराखण्ड में वनाग्नि की रोकथाम के लिए टास्क फोर्स बनाएंगे। वनाग्नि व भूमि कटान की समस्याओं को लेकर आधुनिक माॅडल्स पर काम करेंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी व उत्तराखण्ड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) उत्तराखण्ड के निदेशक प्रो. एम.पी.एस. बिष्ट ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, पटेल नगर कैंपस में साइन हुए एमओयू के बारे में कुलसचिव डाॅ दीपक साहनी ने जानकारी दी कि उत्तराखण्...

प्रदेश के परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई।

उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेश के परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि परिवहन हमारे प्रदेश में आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, विगत 6 वर्षों में परिवहन निगम द्वारा राज्य की लगभग 35 प्रतिशत आय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 21 आरआई आफिस संचालित हैं जो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 बड़े शहरों में फिटनेस सेन्टर खोले गये हैं तथा 4 नये फिटनेस सेन्टर खोलने के लिए भारत सरकार से स्वीकृति ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फिटनेस टीम के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में बसे गांवों में भी फिटनेस सेन्टर की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी। मंत्री ने कहा कि हाल की ही कैबिनेट में दुर्घटना में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, एवं कैंटीन का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालयों, टिकट बुकिंग काउंटर, एवं कैंटीन का निरीक्षण किया।   मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण किया एवं यात्रियों से बातचीत भी की आईएसबीटी में सफाई व्यवस्था सही नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि स्वच्छता व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो संबंधित अधिकारियों एवं जो कंपनी इस व्यवस्था को देख रही है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी पर शुद्ध पेयजल की पूरी व्यवस्था कि जाय। शौचालयों में स्वच्छता एवं पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही आईएसबीटी का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि तब ...

पिथौरागढ़ जिले की 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मोहिनी देवी के लिए जीवनदायिनी बनी आयुष्मान

उत्तराखंड, देहरादून
पिथौरागढ़ जिले की 80 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मोहिनी देवी के लिए जीवनदायिनी बनी आयुष्मान *- पहले आयुष्मान कार्ड न होने की स्थिति में उपचार पर ₹4.50 लाख हुए खर्च, जबसे बना आयुष्मान कार्ड मुफ्त में हो रहा उपचार* *- गदगद भाव से लाभार्थी के परिजन ने प्रदेश की जनता से की आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील* *- पिथोरागढ़ के मनोज ने माताजी के नि:शुल्क उपचार के दौरान सुनाई आपबीती* देहरादूनः 'आप सजग हैं और आपको जानकारी है तो आपकी परेशानी का हल आसान हो जाता है। फील्ड चाहे कोई भी हो, आपको कोई हरा नहीं सकता। लेकिन अगर आप सजग नहीं हैं तो दिक्कत है'। यह बात पिथोरागढ़ निवासी मनोज पांडे के मामले में भी चरितार्थ होती है। वह बताते हैं कि पहले उन्हें आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी नहीं थी, या उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो उन्होंने अपनी माता जी के उपचार पर 4.50 लाख के करीब खर्च कर दिए। यानी अग...

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नकली नोटों के मामलों को भी ई एफआईआर के माध्यम से दर्ज किए जाने हेतु परीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड, देहरादून
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नकली नोटों के मामलों को भी ई एफआईआर के माध्यम से दर्ज किए जाने हेतु परीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।   वितीय अपराधों की रोकथाम के लिए उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस अधिकारियों तथा कमर्शियल बैंकों के एक साझा ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश दिए।  एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने बैंकों को उत्तराखण्ड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने तथा चारधाम यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों की वितीय सुविधाओं को पूरा करने में बैंक अहम भूमिका निभा सकते है। साथ ही राज्य में फाइनेशियल लिटरेसी बढ़ाने में बैंकों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।  बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उत्तराखण्ड राज्य हेतु आयोजित बैंको की 17वीं राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अपर मुख्य...

दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 धामी कैबिनेट के पुरे निर्णय पढ़े

उत्तराखंड, देहरादून
दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 धामी कैबिनेट के पुरे निर्णय पढ़े 1. परिवहन विभाग के अन्तर्गत राज्य सड़क सुरक्षा कोष में परिवर्तन किया गया है, पहले कम्पाउडिंग फीस का 25 प्रतिशत प्रतिवर्ष राज्य सड़क सुरक्षा कोष में जाता था जिसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया है। 2. परिवहन विभाग के अन्तर्गत उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख किया गया। 3. उत्तराखण्ड सूचना प्रौघोगिकी (परिवहन विभाग में इलैक्ट्रानिक दाखिल, सृजित एवं जारी करने का यूजर चार्ज) नियमावली 2022 में संशोधन किया गया, पहले इलैक्ट्रानिक रिकार्ड के लिए 20 रूपये लिया जाता था जिसे बढ़ाकर 50 रूपये किया गया। 4. विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में 01 कर्मचारी को सातवां वेतन देने का निर्णय लिया गया। 5. वन निगम का वार्षिक लेखा परिक्षा रिर्पोट को विधानसभा पटल पर रखा जायेगा। 6. आवास विभाग के अन्तर्गत लैंड यूज में परिवर्तन के अन...

केन्द्र को भेजा जायेगा ग्लोबल यूनिवर्सिटी का प्रस्तावः डॉ0 धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून
केन्द्र को भेजा जायेगा ग्लोबल यूनिवर्सिटी का प्रस्तावः डॉ0 धन सिंह रावत *सूबे के दर्जन भर महाविद्यालयों को बनाया जायेगा मॉडल शिक्षण संस्थान* *रूसा के तहत शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को दिया जायेगा बढ़ावा* *सूबे में नैक की तैयारियों के लिये आयोजित होंगी कार्यशालाएं* देहरादून, 11 अक्टूबर 2022 जल्द ही प्रदेश के एक राज्य विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनाये जाने के लिये केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जायेगा, इसके साथ ही एक दर्जन राजकीय महाविद्यालयों को मॉडल महाविद्यालय बनाने का प्रस्ताव केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजा जायेगा। रूसा के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कार्यों एवं सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिये कार्य योजना तैयार कर केन्द्र सरकार से अतिरिक्त धनराशि की मांग की जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज अपने श...