Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

बर्फ़बारी के बीच केदारनाथ धाम पहुँचे सीएम धामी, निर्माणकार्यों का लिया जायज़ा*

उत्तराखंड, देहरादून
*बर्फ़बारी के बीच केदारनाथ धाम पहुँचे सीएम धामी, निर्माणकार्यों का लिया जायज़ा* *पीएम मोदी के सम्भावित दौरे को लेकर तैयारियों लिया फ़ीडबैक* *चारधाम यात्रा ने पार किया चालीस लाख का आँकड़ा* प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे को देखते हुए ख़राब मौसम और बर्फ़बारी के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए स्थानीय व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों से बातचीत की। इसके साथ ही अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के सम्भावित दौरे की तैयारियों का फ़ीड बैक भी लिया। प्रधानमंत्री मोदी खुद केदारनाथ निर्माणकार्यों की मॉनिटरिंग करते हैं ऐसे में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ़ शब्दों में संकेत भी दे दिए हैं कि पुनर्निर्माण कार्य में किसी भी प्रक...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व आईआईटी रूडकी के बीच एमओयू दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को जानने समझने का मिलेगा अवसर

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व आईआईटी रूडकी के बीच एमओयू दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को जानने समझने का मिलेगा अवसर   देहरादून श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की के बीच मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। बायलेट्रल कोऑपरेशन इन साइंटिफिक रिसर्च एण्ड एजुकेशन व शोध के कई अन्य महत्वपूर्णं बिन्दुओं के आदान प्रदान को लेकर दोनों संस्थानों के बीच एमओयू साइन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की की ओर से निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। मंगलवार को इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (आई.आई.टी.) रुड़की में साइन हुए एमओयू के बारे में कुलपति डॉ उदय सिंह रावत ने कहा कि एमओयू के तहत स्टु...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है इस रिवाल्विंग फण्ड की मदद से जहां एक ओर कैदियों में इन्टरप्रिन्योरशिप व स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा दूसरी ओर सरकारी विभागों में उत्पादों की आपूर्ति अधिक से अधिक राज्य के कारागारों से सुनिश्चित करवाने के प्रयास किए जाएंगे। मंगलवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री. पुष्कर सिंह धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की समस्त जेलों में विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों के समक्ष कैदियों के पेशी की व्यवस्था किये जाने हेतु जेलों में वीसी हॉल तथा तकनीकी विकास की एक कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।  आईजी कारागार श्रीमती विमला गुं...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट भी की। 

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को श्री केदारनाथ में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट भी की।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर श्री केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण किये जाएं। मुख्यमंत्री ने श्री केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।  मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मयूर दिक्षित को निर्देश दिये कि यह प्रयास किये जाएं कि श्री केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं को प्रत...

जनपद उत्तरकाशी, द्रोपदी का डांडा-2 में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में डोकरानी बेस कैम्प से 05 शवों को पहुँचाया गया मातली हेलीपैड।*

उत्तराखंड, देहरादून
*जनपद उत्तरकाशी, द्रोपदी का डांडा-2 में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में डोकरानी बेस कैम्प से 05 शवों को पहुँचाया गया मातली हेलीपैड।* जनपद उत्तरकाशी में हुई हिमस्खलन दुर्घटना में SDRF व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा वर्तमान समय तक कुल 27 शवों को कैरावास से निकाल लिया गया है। शवों को नीचे लाने व परिजनों के सुपर्द करने की प्रक्रिया लगातार गतिमान है, जिस क्रम में आज दिनाँक 10 अक्टूबर को उत्तरकाशी, डोकरानी बेस कैम्प से 05 अन्य शवों को मातली हेलीपैड पहुँचा दिया गया है जहाँ परिजनों द्वारा शवों की पहचान कर ली गयी है। जिला चिकित्सालय में आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शवो को परिजनों के सुपर्द किया जाएगा। मातली हेलीपैड पहुँचाये गए शवों का विवरण:- *1-* श्री संदीप सरकार पुत्र श्री शिवदास सरकार, निवासी- पोलेनिंगढ़ चांदपुर, 24 परगना, कोलकाता। *2-* श्री सन्तोष कुकरेती पुत्र श्री अशोक कुकरेती, निवासी- चमर...

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड, देहरादून
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने ली जिलाधिकारी कार्यालय सभागार उधमसिंह नगर में खरीफ खरीद फसल की समीक्षा बैठक   *किसानों की प्रत्येक समस्या का किया जायेगा समाधान -रेखा आर्या*   *किसानों ने नेफर्ड से धान खरीद की उठाई समस्या, खाद्य मंत्री ने नेफर्ड क्रय केन्द्रो को हटाने के अधिकारियो को दिए निर्देश* *रुद्रपुर*: आज खाद्य एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या जिला रुद्रपुर स्थित जिला सभागार पहुंची जहाँ पर खाद्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियो के साथ किसानों की खरीफ खरीद फसल 2022 की बैठक ली. बैठक में उधमसिंह नगर जिले से कई किसान प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक में खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान क्रय करने में किसानों को आ रही दिक्कत के बारे में किसानों से चर्चा की. इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्यायो से विभागीय मंत्री को अवगत कराया. किसानों ने कैबिनेट मंत्री रेख...

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक की गई।

उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को बने हुए छः माह का समय हो चुका है जिसमें हमने अपने विभाग के अंतर्गत विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 1500 रू0 प्रति माह करने का शासनादेश किया गया है। मंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के तहत पति तथा पत्नी दोनों को पेंशन देने की योजना का भी क्रियान्वयन हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थित छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को भोजन के लिए दिये जाने वाले व्यय को बढ़ाकर 150 रू0 कर दिया गया है। ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। महावीर सेवा सदन एवं परमार्थ निकेतन द्वारा संयुक्त रूप से कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस परमार्थ के कार्य में लगे महावीर सेवा सदन एवं परमार्थ निकेतन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस सेवा भाव से इनके द्वारा दिव्यांगों के कल्याण के लिए कार्य किये जा रहे हैं, यह सराहनीय प्रयास है। जब हम दूसरों की मदद करते हैं तो उसका अलग आत्मीय सुख होता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से भेंट की एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिव्यांगता मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। दिव्यांगों के कल्याण के लिए क...

डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने पोस्टर व स्लोगन से दिया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संदेश

उत्तराखंड, देहरादून
डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने पोस्टर व स्लोगन से दिया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संदेश   पोस्टर प्रतियोगिता में तनीषा व स्लोगन में अजय रहे अव्वल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मनाया गया वर्ल्ड मेंटल हैल्थ डे देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल के मनोरोग विभाग की ओर से सोमवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे) मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन लिखकर मानसिक स्वास्थ्य से जुडे़ विभिन्न विषयों को रेखाकित किया व जनजागरूकता की अलख जगाई। उत्कृष्ट पोस्टर व स्लोगन लेखन के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मेक मेंटल हेल्थ अ ग्लोबल प्राइओरिटी फॉर ऑल थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में 35 मेडिकल छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट पोस्टर व स्लोगन लेखन के लिए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को श्री गुरु राम ...

विश्व धरोहर में शामिल करायेंगे 300 साल पुरानी रामलीला: महाराज

उत्तराखंड, देहरादून
विश्व धरोहर में शामिल करायेंगे 300 साल पुरानी रामलीला: महाराज   देहरादून/वाराणसी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह वाराणसी स्थित रामनगर की 300 साल पुरानी रामलीला को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में दर्ज करवाने का प्रयास करेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की मिशाल वाराणसी स्थित रामनगर की 300 साल पुरानी रामलीला जिसका मंचन अलग-अलग मंचों पर पूरे शहर में किया जाता है में भाग लेने वहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर उन्होने कहा कि अद्भुत संयोग है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी इन दिनों राममय हो गई है। रामनगर में चल रही रामलीला देशभर में प्रसिद्ध है। हमारा प्रयास है कि अपनी संस्कृति को विश्व को दिखाया जाए। इसलिए वह वाराणसी स्थित रामनगर की 300 साल पुर...