Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट – 2022 का रविवार को समापन हुआ, इस समापन समारोह के अवसर पर श्रीमती गीता धामी ने मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
सिविल सर्विस ऑफ़िसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा ओल्ड मसूरी रोड, देहरादून स्थित सिविल सर्विस इंस्टीट्यूट में आयोजित संजीवनी दिवाली फेस्ट - 2022 का रविवार को समापन हुआ, इस समापन समारोह के अवसर पर श्रीमती गीता धामी ने मुख्य अतिथि के रुप में प्रतिभाग किया।   इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए करीब 70 स्टालों का अवलोकन किया, जिसमे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों एवं खानपान को प्रमुखता से दर्शाया गया था, इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की एवं उससे संबंधित जानकारियां प्राप्त की। *श्रीमती गीता धामी ने संजीवनी द्वारा आयोजित फेस्ट की अत्यधिक सराहना करते हुए कहा कि जहां एक ओर समस्त अधिकारीगण उत्तराखंड के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं वहीं महिलाएं समाज सेवा एवं अंतोदय के भाव के साथ राज्य एवं देश के विकास में अपना सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा संजीव...

खुलासा : पहाड़ की बेटी अंकिता से संबंध बनाना चाहता था पुलकित, देह व्यापार के लिए डालता था दबाव, SIT का खुलासा…

उत्तराखंड, देहरादून
खुलासा : पहाड़ की बेटी अंकिता से संबंध बनाना चाहता था पुलकित, देह व्यापार के लिए डालता था दबाव, SIT का खुलासा... अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने मुकदमे में दो और धाराएं जोड़ी हैं। अंकिता को मेहमानों के साथ पुलकित संबंध बनाने के लिए कहता था। इसके साथ ही एक मेहमान ने उसे गलत निगाह रखते हुए गले भी लगाया था। इन सब तथ्यों के आधार पर मुकदमे में अब देह व्यापार अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 क (गलत निगाह रखना और संबंध बनाने को कहना) धारा जोड़ी है। तीनों आरोपी पौड़ी जिला जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद हैं। 18 सितंबर को अंकिता के वनंत्रा रिजॉर्ट से गायब होने की शिकायत पर राजस्व पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन अंकिता जब नहीं मिली तो मामले को रेगुलर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने 22 सितंबर को मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित और दो मैनेजर अंकित गुप्ता और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।...

मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद बोले हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया जनप्रतिनिधियों से संवाद बोले हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जीएमवीएन तिलवाड़ा में जनपद के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान, सभासदों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय होना चाहिए कि मिलकर विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तरीय जो काम हैं उनके लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून तक न आना पड़े। जिस कार्य का समाधान जहां हो सकता है वहीं उसे पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक वर्क कल्चर स्थापित करना है...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तिलवाड़ा, रूद्रप्रयाग में जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कुल 46680.95 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।   उन्होंने जनपद के विकास हेतु 14294.18 लाख रुपए का लोकार्पण तथा 32386.77 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने हेतु सरकार दृढ़ संकल्पित है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्य-भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड राज्य से बड़ा आत्मीय रिश्ता है, जितनी तत्परता उन्होंने हमारे राज्य के विकास को लेकर दिखाई है, उतनी कभी क...

आपरेशन से पूर्व व आपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों की रोकथाम व प्रबन्धन पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने किया मंथन

देहरादून, उत्तराखंड
आपरेशन से पूर्व व आपरेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों की रोकथाम व प्रबन्धन पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञों ने किया मंथन एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में आयोजित राज्य स्तरीय काॅन्फ्रेंस में कई राज्यों के विशेषज्ञों ने की शिरकत 200 डाॅक्टरो व शोधार्थियों ने प्रस्तुत किये शोध पत्र देहरादून। इण्डियन सोसाइटी आफ एनेस्थीसियोलाॅजी के निर्देशन में इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस (11वीं यू.के. इसाकाॅन) का आयोजन देहरादून में हुआ। इण्डियन सोसाइटी आफ एनेस्थीसियोलाॅजी की उत्तराखण्ड इकाई व श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के सहयोग से एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में दो दिवसीय राज्य स्तरीय काॅन्फ्रेंस आयोजित हुई। ‘इनहांसिंग पैरी आपरेटिव आउटकम एण्ड पेशेंट सेफ्टी‘ विषय पर आयोजित काॅन्फ्रेंस में राज्य स्तरीय काॅन्फ्रेंस में प...

सबसे बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही :UKSSSC भर्ती घपले में पूर्व चेयरमैन-सचिव सहित तीन गिरफ्तार…

उत्तराखंड, देहरादून
सबसे बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बड़ी कार्यवाही :UKSSSC भर्ती घपले में पूर्व चेयरमैन-सचिव सहित तीन गिरफ्तार...   CM धामी की हामी के बाद एसटीएफ का एक्शन:UKSSSC भर्ती घपले में पूर्व चेयरमैन-सचिव सहित तीन गिरफ्तार... उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। यूकेएससीसी (UKSSSC) द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच में पूर्व चेयरमैन आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ्तार कर लिया है। यह भर्ती परीक्षा प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। 2016 के मामले में लंबे समय से जांच चल रही थी लेकिन मुख्यमंत्री के कड़े रुख़ के बाद जांच एजेंसियों ने भी तेजी दिखाई। मुख्यमंत्री ...

पर्यटन मंत्री महाराज ने प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब की

उत्तराखंड, देहरादून
पर्यटन मंत्री महाराज ने प्रदेश के सभी होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब की *वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो: महाराज* *देहरादून।* वनन्तरा जैसी पुर्नावृत्ति दोबारा न हो इसे देखते हुए राज्य में चल रहे सभी होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट की गहनता से जांच कर उनके पंजीकरण व वहाँ होने वाली गतिविधियों पैनी निगाह रखी जाये। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व, भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे को निर्देशित करते हुए कही। उन्होने कहा कि प्रदेश में जितने भी रिजॉर्ट होटल और होमस्टे चल रहे हैं उनमें कितने पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण के चल रहे हैं उनकी सूची तत्काल उपलब्ध करवाई जाए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन को निर्देश...

महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड, देहरादून
महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री *महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयासों की जरूरत।* *पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाईन नम्बर 112 को और मजबूत बनाया जाए।* *महिला कामगारों की सुरक्षा के लिए विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। महिलाएं रोजगार एवं स्वरोगार से अधिक संख्या में जुड़े, इस दिशा में सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने हैं। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा की दिशा में राज्य में इस तरह से प्रयास किये जाए कि देवभूमि का संदेश देशभर में जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री ने महिला श्रमिकों की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की बैठक के दौरान अधिकारियों को दि...
धामी राज में ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान* *भ्रष्ट और नाकारा अफसरों की सांसत में फंसी जान*

धामी राज में ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान* *भ्रष्ट और नाकारा अफसरों की सांसत में फंसी जान*

उत्तराखंड, देहरादून
*धामी राज में ईमानदार अधिकारियों का बढ़ा मान* *भ्रष्ट और नाकारा अफसरों की सांसत में फंसी जान* किसी भी प्रदेश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और अफसरशाही के बीच समन्वय होना एक बुनियादी आवश्यकता है। ये उत्तराखंड का सौभाग्य रहा कि प्रदेश गठन के बाद से राज्य को कई ऐसे अधिकारी मिले जो दिन-रात देवभूमि कि सेवा में समर्पित रहे। लेकिन जैसा कि अक्सर होता ही है, चिराग तले अंधेरा... वैसा ही उत्तराखंड में भी हुआ। ईमानदार और कर्मठ अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के खाते में कुछ ऐसे अधिकारी भी आए जिन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में कई कीर्तिमान बनाए। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त इन अधिकारियों के लिए जन कल्याण से अधिक आवश्यक अपने आकाओं का कल्याण था। ऐसे अधिकारी उस दीमक की तरह थे जो उत्तराखंड जैसे युवा राज्य की आशाओं और आकांक्षाओं को भीतर ही भीतर खोखला कर रहे थे। ऐसे चुनिंदा अफसरों के कारण राज्य की प...

मुख्य सचिव के निर्देश : रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं..जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज दिए जाएं।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्य सचिव के निर्देश : रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं..जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज दिए जाएं।   मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में प्रदेश के राजस्व क्षेत्रों को रैगुलर पुलिस को दिए जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि रैगुलर पुलिस में शामिल किए जाने हेतु जिन क्षेत्रों को तत्काल शामिल किए जाने की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं। जिन क्षेत्रों में रैगुलर पुलिस के थाना, रिपोर्टिंग चौकी या एरिया एक्सपेंशन की आवश्यकता है, शीघ्र अतिशीघ्र प्रस्ताव भेज द...