Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पोखरी में आयोजित सात दिवसीय 16वां हिमवंत कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोखरी नगर में सीसी व टाइल्सj मार्गो के निर्माण, पोखरी नगर में नालों का निर्माण, नगर पंचायत पोखरी में सोलर लाइट स्थापित करने, पोखरी में मिनि स्टेडियम के अवशेष निर्माण कार्य हेतु धनराशि की स्वीकृति, पुष्करेश्वर महादेव मंदिर पोखरी गांव तक सिंचाई सिंचाई विभाग के नाला निर्माण कार्य और राजकीय पोखरी मेले को 5 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। प्रकृति के चितेरे कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रख्यात कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल ने मात्र 28 साल की उम्र में हिंदी साहित्य को अनमोल क...

अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरूवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने सड़कों को बार-बार खोदे जाने के कारण जनता को आ रही परेशानी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका को निर्देश दिये कि सड़क खोदकर छोड़ने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा निर्माण स्थलों से गड्ढों, मलबा, मटेरियल इत्यादि का भी तत्काल रूप से निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सड़क पर मलबा, मटेरियल, गड्ढे इत्यादि ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने शिष्टाचार भेंट की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में प्रसिद्ध गायक पवनदीप राजन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके संगीत निर्देशन में हिन्दी एवं नेपाली भाषा में बनी फिल्म प्रेम गीत 3 का आगामी 23 सितम्बर को रिलीज हो रही है। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के प्रयासों की सराहना की तथा फिल्म के सफल प्रदर्शन के लिये शुभकामनाये दी। इस अवसर पर निर्माता निर्देशक सुभाष काले व सन्तोष सेन, अभिनेता प्रदीप खड़का, अभिनेत्री क्रिस्टियाना गुरूंग आदि भी उपस्थित थे।...

मुख्यमंत्री ने छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया..घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए…

उत्तराखंड, देहरादून
विद्यालय के शौचालय की छत गिरने से कक्षा 3 के छात्र की मौत, मुख्यमंत्री ने छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया..घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डे में एक दुःखद घटना में विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से कक्षा 3 में अध्ययनरत् एक छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए   । उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण कर लिया जाए। जहां जरूरी हो वहां भवनों के मरम्मत संबंधी काम करवा लिया जाए। यह सुनिश्चित कर लिया जाए क...
उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम,उत्तरकाशी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रक्तवन ग्लेशियर एवं अन्य तीन पर्वत चोटियों पर आरोहण हेतु जा रहे पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. के संयुक्त अभियान दल का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने करीब 1 किलोमीटर रक्तवन ग्लेशियर जा रहे दल के साथ ट्रैकिंग भी की। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में मां गंगा की निर्मलता,अविरलता और स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पतंजलि आयुर्वेद, निम एवं आई.एम.एफ. का संयुक्त ट्रैकिंग अभियान उत्तराखंड राज्य एवं भारतवर्ष के लिए मील का पत्थर साबित होगा, इस ट्रैक के माध्यम से आयुर्वेद, जड़ी बूटी एवं वनस्पतियां औषधियों के नए रुप सामने आएंगे। यह अभियान आयुर्व...
यूएचएसडीपी से एनएबीएच एक्रिडिएशन को जुटाये जायेंगे संसाधन*

यूएचएसडीपी से एनएबीएच एक्रिडिएशन को जुटाये जायेंगे संसाधन*

उत्तराखंड, देहरादून
*केन्द्र पोषित योजना बदलेगी जिला अस्पतालों की सूरत* *यूएचएसडीपी से एनएबीएच एक्रिडिएशन को जुटाये जायेंगे संसाधन* *बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने दिये सुदृढ़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश* देहरादून, 14 सितम्बर 2022 केन्द्र पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम्स डेवलपमेंट परियोजना के जरिये सूबे के जिला अस्पतालों की सूरत बदली जायेगी। परियोजना के प्रथम चरण में सूबे के पांच जिला चिकित्सालयों का चयन कर सुधारीकरण का कार्य गतिमान है। जिसके तहत अस्पतालों की गुणवत्ता संवर्द्धन के लिये एनएबीएच स्तरीय मानकों के अनुरूप संसाधन जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं। ताकि आने वाले समय में जिला अस्पतालों को आसानी से एनएबीएच मान्यता मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून में एनएचएम के अंतर्गत केन्द्र पोषित उत्तराखंड हेल्थ सिस्टम्स डेवलपमेंट परियोजना की समी...

दून अस्पताल मे औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत ..साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम

उत्तराखंड, देहरादून
दून अस्पताल मे औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत ..साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम धामी का दून अस्पताल मे औचक निरीक्षण,मरीजों को दिये जाने वाले भोजन को स्वयं चखकर गुणवत्ता परखी *साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सेवा भाव से करें काम : सीएम* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखने के लिए खुद वह भोजन खाया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधी बीमारी तो वैसे ही दूर हो जाती है। सेवा भाव का होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्वच्छ ...
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

उत्तराखंड, देहरादून
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात नई दिल्ली, 13 सितंबर।   प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान मंगलवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड में प्रादेशिक सेना की 127 और 130 पर्यावरण सेना और पूर्व सैनिकों के (ई०एस०एम०) के कल्याण के संबंध में विस्तार से अवगत कराया । मंत्री जोशी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की भूमिका उत्तराखंड में बेहद महत्वपूर्ण है और ये सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक देहरादून और पिथौरागढ स्थित प्रादेशिक सेना की 127 और 130 पर्यावरण सेना बल के माध्यम से सेवानिवृत्त के बाद राज्य में पर्यावरण संरक्षण के उत्थान में कार्यरत हैं। दोनो टास्क फोर्स की कंम्पनियां गढ़वाल और कुमांऊ में कार्यरत हैं एवं पर्यावरण संरक...
जनपद देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 05 युवक, SDRF की तत्परता से बची जान।*

जनपद देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 05 युवक, SDRF की तत्परता से बची जान।*

उत्तराखंड, देहरादून
*जनपद देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसे 05 युवक, SDRF की तत्परता से बची जान।* कल दिनाँक 12 सितम्बर देर रात्रि सिटी कंट्रोल रूम द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि केसरवाला, मालदेवता पुलिस चौकी क्षेत्र में 05 युवक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच बने टापू में फंस गए है।   उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम त्वरित कार्यवाही हेतु मोके पर पहुँची। घटनास्थल पर 05 युवक जो कि पिकनिक मनाने आये हुए थे, नदी के किनारे बैठे हुए थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे सब वही पर फंस गए, नदी को स्वयं पार करना भी उनके लिए संभव नही था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा आरक्षी सुशील कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया गया। सर्वप्रथम एक रोप को नदी के इस छोर से उस छोर पर बांधा गया तथा लाइफ जैकेट को युवकों तक पहुँचाया गया। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व अत्...

गुनियाल गांव में आयोजित हुआ कृषि, उद्यान एवं ग्राम्य विकास विभाग का जन – सवाद कैंप

उत्तराखंड, देहरादून
गुनियाल गांव में आयोजित हुआ कृषि, उद्यान एवं ग्राम्य विकास विभाग का जन - सवाद कैंप जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में देहरादून के सहसपुर ब्लॉक अंतर्गत गुनियाल गांव में एक आम जन संवाद कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग, उद्यान, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एन आर एल एम), मनरेगा तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना सहित अन्य विभागों और परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी गई साथ ही आम नागरिकों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर ने विभागीय संवाद कैंप आयोजन के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का जनसंवाद इस क्षेत्र में पहली बार आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जिस...