Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

सूबे में शतप्रतिशत टीबी मरीजों को लिया जायेगा गोदः डॉ0 धन सिंह रावत*

उत्तराखंड, देहरादून
*सूबे में शतप्रतिशत टीबी मरीजों को लिया जायेगा गोदः डॉ0 धन सिंह रावत* *स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में बोले डॉ0 रावत* *कहा, अब तक 74 फीसदी टीबी मरीजों ने जताई सहमति* *प्रदेश में रक्तदान को 50 हजार लोगों ने किया पंजीकरण* देहरादून, 12 सितम्बर 2022 केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले रक्तदान अमृत महोत्सव की तैयारियां, प्रधानमंत्री टी0बी0 मुक्त भारत अभियान एवं आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। उन्होंने समय-समय पर केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा करने एवं राज्य सरकारों की मदद के लिये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का भी आभार जताया। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज सच...
शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की शीघ्र होगी डीपीसीः डॉ0 धन सिंह रावत*

शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की शीघ्र होगी डीपीसीः डॉ0 धन सिंह रावत*

उत्तराखंड, देहरादून
*शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की शीघ्र होगी डीपीसीः डॉ0 धन सिंह रावत* *कैबिनेट में लाई जायेगी डायट एवं आवासीय विद्यालयों की पृथक नियमावाली* *बीईओ के रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती के निर्देश*   सूबे में विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत लंबे समय से रिक्त प्रशासनिक पदों पर शीघ्र डीपीसी की जायेगी। साथ ही ब्लॉक स्तर पर रिक्त खंड शिक्षा अधिकारियों के पदों भी भरा जायेगा। राज्य के आवासीय विद्यालयों एवं डायट के लिये पृथक नियमावली एवं कैडर बनाया जायेगा। इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने संबंधी नियमावली तैयार करते वक्त सभी शिक्षक संगठनों से सुझाव लिये जायेंगे, किसी भी संवर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। इस संबंध में महानिदेशक एवं निदेशक विद्यालयी शिक्षा को शिक्षक एवं प्रधानाचार्य संगठनों को बुलाकर वार्ता करने तथा सुझाव लेने के निर्देश दे दि...
क्षेतिज आरक्षण पर सीएम के संकल्प से महिलाओं को मिलेगा हक:चौहान

क्षेतिज आरक्षण पर सीएम के संकल्प से महिलाओं को मिलेगा हक:चौहान

उत्तराखंड, देहरादून
क्षेतिज आरक्षण पर सीएम के संकल्प से महिलाओं को मिलेगा हक:चौहान देहरादून 12 सितंबर, भारतीय जनता पार्टी ने हाईकोर्ट द्धारा निरस्त महिला आरक्षण को लेकर भरोसा जताया है कि जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकताओ मे बताया है उससे निश्चित है कि मातृशक्ति को उसका हक मिलेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिये हैं कि सरकार सभी कानूनी विकल्प पर विचार कर रही है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में सभी तकनीकी बाधाओं को हटाते हुए पूरी तैयारी के साथ अपना पक्ष रखेगी । चौहान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि मातृ शक्ति को सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण के अधिकार को बरकरार रखने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है और इसके लिए अध्याधेश व विशेष अनुग्रह याचिका जो भी जरूरी होगा वह लाएगी । चौहान ने महिला आरक्षण के म...
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. ने कहा है

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. ने कहा है

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. ने कहा है यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कलेण्डर जारी किया जाएगा।   उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा अवगत कराया गया है कि मा० केबिनेट की बैठक दिनांक 09 सितम्बर, 2022 में लिये गये निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया गया है, जिसके आलोक में आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर अग्रेतर विभिन्न कार्यवाहियाँ प्रारम्भ कर दी गयी हैं, जो कि निम्नवत हैं: (क) दिनांक 10 सितम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग एवं यूकेएसएसएससी के अधिकारियों की आहूत बैठक में स्थिति का जायजा लिया गया तथा यह मंथन किया गया कि उत्तराखण्ड ल...

कोटद्वार में विगत तीन दिन से लापता थे तीन किशोर, तीन दिवस की गहन सर्चिंग के उपरान्त SDRF ने आज बरामद किए तीनो के शव।*

उत्तराखंड, देहरादून
*कोटद्वार में विगत तीन दिन से लापता थे तीन किशोर, तीन दिवस की गहन सर्चिंग के उपरान्त SDRF ने आज बरामद किए तीनो के शव।* दिनाँक 10 सितम्बर 2022 को थाना कोटद्वार ने SDRF टीम को सूचित किया था कि विगत दिवस, दुगड्डा पेट्रोल पंप क्षेत्र में 03 युवक एक स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकले थे, जिनके बाद से न तो उनसे कोई संपर्क हो पाया है और न ही उनकी कोई सूचना मिल पाई है। आसपास के क्षेत्रों में पता करने पर मालूम हुआ कि तीनों युवकों को झूला पूल स्टेडियम के पास नदी के किनारे देखा गया था। जिस पर उनके नदी में डूबने की संभावना पर उनकी सर्चिंग के लिए SDRF टीम की सहायता मांगी गई। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर SDRF टीम द्वारा नदी किनारे संभावित स्थानों पर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज प्रातः SDRF टीम द्वारा पांचवे मील...

इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रूपये का चेक सौंपा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंस फाउण्डेशन के संस्थापक माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउण्डेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउण्डेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किये गये। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउण्डेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रह है।...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम रांथी ( खोतिला ) में आपदा प्रभावितों से भेंट की। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय और हवाई निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली   मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब आपदा प्रभावितो के साथ हैं और राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों के लिए रहने, खाने, और कपड़ों की उचित व्यवस्था की जाए, जिसका भुगतान सरकार के माध्यम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 6 परिवारों को चेक के माध्यम से राहत राशि मुहैया कराई गई। जिसके अंतर्गत आपदा के दौरान मृत महिला के परिवार को चार लाख रुपए की राहत राशि दी गई। इसके अतिरिक्त अन्य आपदा प्रभावितों को शीघ्र ही राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है तथा शेष बचे आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र ह...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया है*

उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शराब के सेवन से कुछ व्यक्तियों की मृत्यु पर आबकारी निरीक्षक सहित आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित किया गया है* मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आबकारी विभाग को निर्देश दिये कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसमें जो भी दोषी या लापरवाह पाया जाए उस पर कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने आबकारी विभाग के नौ कार्मिकों को निलम्बित करने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश मे कहा गया है कि दिनांक 09.09.2022 को जनपद हरिद्वार के क्षेत्र-3 लक्सर के अन्तर्गत ग्राम फूलगढ़ एवं शिवगढ़ थाना-पथरी में मंदिरा के सेवन से हुई जनहानि होना ज्ञात हुआ। इस सम्बन्ध में अपर आबकारी आयुक्त (ई०आई०बी०) मुख्यालय की प्राथमिक आख्...
जनपद बागेश्वर – कपकोट के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू..एक की मौत दो घायल

जनपद बागेश्वर – कपकोट के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू..एक की मौत दो घायल

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद बागेश्वर - कपकोट के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू..एक की मौत दो घायल आज दिनांक 10.09.2022 को तहसीलदार कपकोट द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि एक वाहन कपकोट,बागेश्वर रोड पर गडेरा में खाई में गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते SDRF टीम मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह मेहरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रावना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक वाहन लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है व वाहन में तीन लोग सवार है। SDRF टीम द्वारा रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनायीं। दो घायल व्यक्ति को अस्पताल रवाना किया गया व वाहन में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला । टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। *मृतक का नाम* खीम राम उम्र -55 पुत्र श्री ग़ुमान राम निवासी ग्राम गडेरा कपकोट जि...
देवभूमि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा मे इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति, सितम्बर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुभारम्भ

देवभूमि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा मे इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति, सितम्बर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुभारम्भ

उत्तराखंड, देहरादून
देवभूमि उत्तराखंड में उच्च शिक्षा मे इसी सत्र से लागू होगी नई शिक्षा नीति, सितम्बर में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुभारम्भ उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के बाद अब इसी माह उच्च शिक्षा विभाग में भी एनईपी लागू कर दी जायेगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। इस बात की जानकारी सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को दी। उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को उच्च शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अमंत्रित किया। जिस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी सहमति दी है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टचार भें...