Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

आज की सबसे बड़ी खबर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक ओर गिरफ्तार अब तक 33 लोग हो चुके है गिरफ्तार.. पढे पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
आज की सबसे बड़ी खबर यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक ओर गिरफ्तार अब तक 33 लोग हो चुके है गिरफ्तार.. पढे पूरी रिपोर्ट *स्पेशल टास्क फोर्स* *उत्तराखंड* *यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 33* यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी *संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतलाजिला चमोली को किया गिरफ्तार* अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है *अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था*...

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने के लिए 10 साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा, तब तक सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, इसके लिए और धनराशि की आवश्यकता होगी, तो ...

एसजीआरआरयू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी का वर्ल्ड वाइड माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम इजाद किया

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआरयू श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने मिनिमल इनवेसिव स्पाइन सर्जरी का वर्ल्ड वाइड माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम इजाद किया ‘रमोला रबर बैंड तकनीक ‘शोध वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी जनरल में प्रकाशित न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष सहित देश विदेश के न्यूरो सर्जनों की ओर से बधाई देने का लगा तांता प्राग, चेक गणराज्य की राजधानी में न्यूरो सर्जन को डेमेंस्ट्रेशन देने के लिए डॉ महेश रमोला को किया आमंत्रित देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ महेश रमोला व उनकी टीम डॉ अमूल्य अग्रवाल, डॉ रितु सिंह ने रमोला रबर बैंड तकनीक का नया मॉडल इजाद किया है। यह मॉडल मिनिमल इनवेसिव न्यूरो सर्जरी के लिए विश्व का सबसे किफायती माइक्रो रिट्रेटर सिस्टम है। डॉ महेश रमोला की खोज को वर्ल्ड न्यूरो सर्जरी ज...

रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित*

उत्तराखंड, देहरादून
*रानीबाग पुल के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि विद्या मंदिर, अमृतपुर हल्द्वानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण के लिए भी संकल्पबद्ध है। इसी क्रम में आज रानीबाग पुल का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सहमति दे दी गई है। भारत नेट योजना के तहत भारत सरकार द्वारा लगभग 1200 टावर 4 जी के लिए विभिन्न स्थलों पर स्वीकृत किये गए है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 02 हजार गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जा सकेगा, साथ ही एच एम टी की भूमि पर मिनी सिडकुल प्रस्तावित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सम्पर्क सुविधा में सुधार हेतु भारत सरकार की पर्वतमाला परियोजना क...

देहरादून जिले में गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने गहरी खाई से निकाले 3 शव : दुःखद

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून जिले में गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने गहरी खाई से निकाले 3 शव : दुःखद आज देहरादून जिले के कालसी कोठी इच्छाड़ी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में वाहन गिर गया है जिसकी सूचना पर SDRF टीम ने तेजी से रेस्क्यू आपरेशन कर राहत बचाव आरभ किया .. ओर घटनास्थल पर पहुँचकर रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतर वाहन (वाहन संख्या HP 08A 3768) तक पहुंच बनायीं वही तीन शवों को वाहन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया। तीनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतकों का विवरण:- 1) दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हि०प्र०. उम्र लगभग - 24वर्ष 2) पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली, हिमांचल प्रदेश ,उम्र 34वर्ष तीसरे व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है।...
मुख्यमंत्री ने खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी*

मुख्यमंत्री ने खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी*

उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री ने खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। खटीमा में उत्तराखण्ड आन्दोलन के दौरान शहीद आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मानित कर वे स्वयं को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। शहीदों ने इस राज्य हेतु मां की ममता, बहन की राखी परिवार का सुख-दुख छोड़ हंसते-हंसते प्राणों को न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा शहीदों का स्मरण करना हम सभी के लिए अत्यधिक गर्व के क्षण होते हैं, आने वाले पीढ़ी हमारे शहीदों के संघर्ष को ना भूले इसके लिए शहीदों से जुड़े कार्यक्रम हर वर्ष मनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य स...

नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

उत्तराखंड, देहरादून
नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाये। सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान द...

जिसके बाद प्रदेश सरकार में अंदरखाने हड़कंप मची हुई है। इस पूरे प्रकरण से भाजपा के अंदरखाने भी कयासबाजी शुरू हो गई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसकी गाज गिरनी तय है।

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा में हुई भर्ती प्रकरण प्रदेश की धामी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करने लगा है। प्रदेश की सियासत में मुद्दा गरमाने के बाद अब दिल्ली हाईकमान ने इस पूरे प्रकरण को लेकर संज्ञान लिया है। जिसके बाद प्रदेश सरकार में अंदरखाने हड़कंप मची हुई है। इस पूरे प्रकरण से भाजपा के अंदरखाने भी कयासबाजी शुरू हो गई है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि इसकी गाज गिरनी तय है। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग प्रकरण में अब तक हुई कार्रवाई को लेकर जहां एक तरफ धामी सरकार की पीठ थपथपाई जा रही है। वहीं विधानसभाम में हुई भर्तियों को लेकर धामी सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में अब तक की सभी सरकारें सवालों के घेरे में है। लेकिन जिस तरह से बीते दिनों विधानसभा के अध्यक्ष रहे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का बयान सामने आया, उससे सरकार की इमेज पर काफी असर पड़ा है। ऐसे में भाजपा का हाईकमान लो...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25- आदर्श चम्पावत अन्तर्गत प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार, हैस्को, यू-कॉस्ट एवं अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ‘ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र’ विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25- आदर्श चम्पावत अन्तर्गत प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार, हैस्को, यू-कॉस्ट एवं अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ‘ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र’ विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कार्यालय स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड @ 25- आदर्श चम्पावत अन्तर्गत प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार भारत सरकार, हैस्को, यू-कॉस्ट एवं अन्य विषय विशेषज्ञों के साथ‘ हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र’ विचार मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भारत, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, वैज्ञानिक सचिव प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. परविन्दर मैनी, डीजी यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड केवल एक पर्वतीय राज्य ही नहीं, यह हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र का एक अभिन्न अंग भी है। उत्तराखण्ड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विषय विशेषज्ञों के साथ विचारों की श्रृंखला बोधिसत्व कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके तहत नीति आयोग के ...
संकट में हैं बुग्याल, बुग्यालों के बचाव को लेकर सामुहिक पहल जरूरी

संकट में हैं बुग्याल, बुग्यालों के बचाव को लेकर सामुहिक पहल जरूरी

उत्तराखंड, देहरादून
संकट में हैं बुग्याल, बुग्यालों के बचाव को लेकर सामुहिक पहल जरूरी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व मैती फाउंडेशन के द्वारा बुग्याल अमृत महोत्सव का आयोजन बुग्याल संरक्षण पर कार्य कर रहे बुग्याल वीरों को गिरी गंगा गौरव सम्मान देकर किया सम्मानित देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व मैती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बुग्याल अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने उत्तराखण्ड के बुग्यालों को संरक्षित करने के लिए महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर अनुभव सांझा किए। बुग्याल संरक्षण पर कार्य कर रहे बुग्याल वीरों को गिरी गंगा गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पटेल नगर कैंपस के लाइफ साइंस ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उदय सिंह रावत व मैती फाउंडेशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह राव...