Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

लोकभाषाओं के सरंक्षण एवम् संवद्धन पर सरकारों व आम जन को करने होंगे भागीरथ प्रयास

उत्तराखंड, देहरादून
लोकभाषाओं के सरंक्षण एवम् संवद्धन पर सरकारों व आम जन को करने होंगे भागीरथ प्रयास श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन देहरादून। लोकभाषाओं के संरक्षण एवम् संवद्धन पर सरकारों, जन सरोकारों से जुड़ी संस्थानों व आमजन को भागीरथ प्रयास करने होंगे। आज कई लोकभाषाएं लुप्त होने के कगार पर हैं। यदि समय रहते भी न चेते तो आने वाली पीढ़ियों के लिए यह लोकभाषाएं मात्र इतिहास बनकर रह जाएंगी। यह बात श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर विशेषज्ञों ने कही। मंगलवार को संगोष्ठी के अंतिम दिन स्टेट काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी के पूर्व महानिदेशक डॉ राजेन्द्र डोभाल ने कहा विज्ञान से जुड़े व...

जनपद देहरादून – भारी बरसात से ढहा मकान, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन नवजात शिशु सहित 2 महिलाओं की मौत

उत्तराखंड, देहरादून
जनपद देहरादून - भारी बरसात से ढहा मकान, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन नवजात शिशु सहित 2 महिलाओं की मौत आज दिनाँक 29 अगस्त 2022 को सुबह जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा सूचित कराया गया है ,कि काट बंगला राजपुर रोड के पास दो महिला व एक बच्चा मकान में दबे होने की सूचना है। मौके पर SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को घटनास्थल पर दो महिलाओं व एक बच्चे के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। नाम/पता मृतक :- 1-श्रीमती संगीता पत्नी श्री दिनेश निवासी काट बंगला थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष 2-श्री दिनेश का 10 दिवस का नवजात शिशु 3-श्रीमती लक्ष्मी पत्नी श्री मन्नू राजपुरा हल्द्वानी उम्र 2...
सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।

सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।

उत्तराखंड, देहरादून
सितारगंज सड़क हादसा मामला सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।  • मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभ...

रानीपोखरी/ देहरादून नागाघेर रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर डाली

उत्तराखंड, देहरादून
रानीपोखरी/ देहरादून नागाघेर रानीपोखरी में एक व्यक्ति ने की अपने परिवार के 5 सदस्यों की हत्या कर डाली आज सुबह थाना रानीपोखरी को सूचना मिली की नागाघेर रानी पोखरी में एक व्यक्ति द्वारा अपने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है जिसके बाद देहरादून ssp सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचे रानी पोखरी क्षेत्र में हुई घटना में आरोपी महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश द्वारा अपनी माता, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है *नाम पता मृतक :-* 1- बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माताजी) 2- नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी) 3- अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री) 4- अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री) 5- स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री)...

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारम्भ।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का हुआ शुभारम्भ। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर किया योजना का शुभारम्भ। मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना तथा प्रत्येक जनपद में 08-08 खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुलिस लाईन मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना‘‘ का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के खिलाड़ियों के उन्नयन हेतु कई घोषणाएं भी की गई। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के अन्तर्गत खेल प्रशिक्षकों की कमी को देखते हुए प्रत्येक जनपद के लिए 08-08 विभागीय खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। खिलाड़ियों को त्वरित नियमानुसार वित्तीय लाभ दिये जाने हेतु मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की जायेगी। इसके साथ ही खेल विभाग, ...
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिये दायर अभिनव थापर की जनहित याचिका में कोर्ट सख्त

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिये दायर अभिनव थापर की जनहित याचिका में कोर्ट सख्त

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिये दायर अभिनव थापर की जनहित याचिका में कोर्ट सख्त पिछले वर्ष पूरे भारत मे कोरोना महामारी व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की शिथिलता और पहाड़ में अन्य बीमारियों हेतु भी स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव के दृष्टिगत, अतः प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट नैनीताल में जुलाई 2021 पर जनहित याचिका पर कोर्ट ने 1 माह के भीतर सरकार से जवाब माँगा था, किंतु आज 1 वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया । इस पर याचिकाकर्ता ने विषय को महत्वपूर्ण बताते हुये सुनवाई की अपील करी, जिसका माननीय हाईकोर्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया। *याचिकाकर्ता अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट के समक्ष मुख्य बिंदु में आवास विभाग की हॉस्पिटल, नर्सिंग होम व स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में पी.आई.सी.यू ( बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई ) का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल जाना।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में पी.आई.सी.यू ( बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई ) का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीआईसीयू के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, उन्होंने एम्स ऋषिकेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उम्मीदों का केंद्र बताया, उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश के प्रति लोगो में अपेक्षाएं और विश्वास है। उत्तराखंड राज्य के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों के लिए एम्स ऋषिकेश एक वरदान के रुप में काम करता है। अपनी सेवा के माध्यम से जनता में विश्वास जगाता है। उन्होंने डॉक्टरों को भगवान का रूप बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ सेवा को बढ़ाने का कार्य संपूर्ण देश में लगातार जारी है। मुख्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को ऋषिकेश एम्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य, जन सेवा कार्यों, एम्स में मौजूद डॉक्टर, फैकल्टी, छात्रों एवं एडमिट मरीजों की संख्या, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी को ऋषिकेश एम्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य, जन सेवा कार्यों, एम्स में मौजूद डॉक्टर, फैकल्टी, छात्रों एवं एडमिट मरीजों की संख्या, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया।   एम्स कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि ऐम्स ऋषिकेश में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है, उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश में हेली सर्विस के माध्यम से दूरदराज पहाड़ों से गंभीर मरीजों को इलाज हेतु लाया जाता है उत्तराखंड राज्य के साथ ही अन्य राज्य से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश आते हैं। प्रो. मीनू सिंह ने कहा की आने वाले समय में एम्स ऋषिकेश ड्रोन के माध्यम से दूरदराज पहाड़ी इलाकों में आवश्यक दवाइयों को पहुंचा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट का पहला गूलर से शिवपुरी टनल ब्रेक-थ्रू का दीपक प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतर्गत रेलवे प्रोजेक्ट का पहला गूलर से शिवपुरी टनल ब्रेक-थ्रू का दीपक प्रज्वलित कर उदघाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रधानमंत्री का सपना है। उन्होंने इस महत्वकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने के लिए सभी का धन्यबाद ज्ञापित किया। प्रधानमंत्री जी का सपना है कि वर्ष 2024 तक समयान्तर्गत रेलवे लाइन का कार्य हो जाये, प्रधानमंत्री द्वारा लगातार रेलवे लाइन का अपडेट लिया जा रहा है। पहाड़ों में रेलवे लाइन का काम काफी कठिन होने के बावजूद आगे भी सफलतापूर्वक करने के लिए उन्होंने सभी को सुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि और भी रेलवे लाइनों, सड़को के निर्माण हेतु स्वीकृति मिल चुकी हैं, जिन पर शीघ्र ही कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। कहा कि देश के सभी एम्स में से ऋषिकेश का एम्स श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा की प्...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून – अल्मोड़ा – पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून - अल्मोड़ा - पिथौरागढ़ हैली सेवा का फ्लैग ऑफ किया। यह हैली सेवा देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ तक चलेगी। 7 सीटर पवन हंस की यह सेवा अभी सप्ताह में एक दिन चलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हैली सेवा को शुरू करवाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के तहत राज्य में जो हैली सेवाएं चल रही हैं, ये उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इन सेवाओं से लोगों को आवागमन की सुविधा आसान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मि...