Tuesday, November 3News That Matters

Tag: उत्तराखंड बुलेटिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूद्रपुर में 33वें राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सिनियर (महिला एवं पुरूष) चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूद्रपुर में 33वें राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सिनियर (महिला एवं पुरूष) चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल हमें जीने की कला सिखाता है। खेल हमें सिखाता है कि गिरते-उठते, पीछे छूटते व कई बार पटकी लगने के बावजूद भी आगे बढ़ते हैं और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए खिलाड़ी आपस में गले मिलकर खेल को समाप्त करते हैं। खेल जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण ह,ै जोकि हमें आशा-उमंग व शक्ति का संचार करता है और जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया है। मुख्यमंत्री ने गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्ट होने वाली सभी 8 टीमों को बधाई दी। उन्होंने इण्डियन क...

मुख्यमंत्री ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया थानो मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण। आपदा राहत कार्यों का लिया जायजा। स्थानीय जनता के साथ आपदा पीड़ितों की सुनी समस्यायें। आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है राज्य सरकार।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर सायं रायपुर थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाये जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सरखेत में गुरुवार को लगाया निःशुल्क शिविर

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सरखेत में गुरुवार को लगाया निःशुल्क शिविर डॉक्टरों ने ग्रामीणों के बीच उनका हाल जाना, अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईंयां दीं गईं   देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, पटेल नगर, देहरादून ने रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत में गुरुवार को जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में रायपुर ब्लॉक के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के आसपास के जरूरतमंद ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श व निःशुल्क दवाएं दीं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय पंडिता ने दी। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम सुबह 10ः00 बजे सरखेत पहुंचीं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों व सहयोगी स्टाफ ने सरखेत के दुर्गम आपदा प्रभावित क्षेत्र ...

एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का सरखेत गांव में गुरुवार को निःशुल्क शिविर

उत्तराखंड, देहरादून
एसजीआरआर विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का सरखेत गांव में गुरुवार को निःशुल्क शिविर देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेल नगर, देहरादून रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्र सरखेत गांव में गुरुवार को जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के विशेषज्ञ जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श देंगे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। रायपुर ब्लाॅक के आपदा क्षेत्र के प्रभावित लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी। श्री महंत इन्दिरेश अस...

देहरादून दिनांक 24 अगस्त 2022 (जि.सू.का), विगत दिवस को भारी बारिश के कारण सरखेत, मालदेवता में आई आपदा से जनहानि एवं पशुहानि सहित कई भवन क्षतिग्रस्त हुए। आपदा के पाचंवे दिन सरखेत में सर्च आॅपरेशन टीम को 3 शव बरामद हुए।

उत्तराखंड, देहरादून
देहरादून दिनांक 24 अगस्त 2022 (जि.सू.का), विगत दिवस को भारी बारिश के कारण सरखेत, मालदेवता में आई आपदा से जनहानि एवं पशुहानि सहित कई भवन क्षतिग्रस्त हुए। आपदा के पाचंवे दिन सरखेत में सर्च आॅपरेशन टीम को 3 शव बरामद हुए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया, कि बरामद हुए शवों का मौके पर ही पोस्टमाडर्म आदि प्रक्रिया पूर्ण करते हुए शव को परिजन के सुपूर्द करें। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि सर्च आॅपरेशन को गतिमान रखेंगे। कहा कि लापता हुए लोगों के परिजनों से भी पूर्ण जानकारी लेते हुए उनके बताए गए संभावित स्थानों पर भी खोजबीन कार्य कराए जाए। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रही सर्च आॅपरेशन तथा राहत एवं बचाव कार्य की पल-पल की जानकारी ले रही है। साथ ही प्रशासन द्वारा क्षेत्र में प्रभावितों को मुहैया कराये जा ...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टीवीटी के संबंध मे विस्तार से चर्चा की।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टीवीटी के संबंध मे विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टीवीटी की आवश्यकता है। वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-देहरादून के लिये एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टीवीटी स्कीम के तहत गतिमान है। मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 सितम्बर, 2022 तक इस सम्बन्ध में एयरलाईन्स को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्तर से कार्यादेश जारी कर दिया जाये ताकि पिथौरागढ़ की कनेक्टिविटी स्थापित हेतु अग्रेतर कार्यवाही हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव दिया गया है कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के सामरिक महत्व को देखते हुए...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सरखेत गांव के पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री

उत्तराखंड, देहरादून
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने सरखेत गांव के पीड़ित परिवारों को बांटी खाद्य सामग्री देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) दल ने रायपुर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। विश्वविद्यालय की टीम ने सरखेत गांव के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री वितरित की। काबिलेगौर है कि सरखेत गांव के कुछ ग्रामीणों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से कट गया है, विश्वविद्यालय की टीम ने उनके बीच पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम व हालचाल जाना। मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों व छात्र-छात्राओं के दल ने पैदल मार्ग से सरखेत गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को विश्वविद्यालय की ओर से खाद्य सामग्री की किट उपलब्ध करवाई गई। विश्वविद्यालय की ओर से टीम में एन.एस.एस. समनव्यक डॉ दीपक सोम, एन.एस.एस. समनव्यक, डॉ गीता रावत, मनीष कुमार, डॉ मनवी...

उत्तराखंड में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बचाव और राहत के मोर्चे पर डटे रहे

उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बचाव और राहत के मोर्चे पर डटे रहे उत्तराखंड में आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार बचाव और राहत के मोर्चे पर डटे रहे। शनिवार को दिनभर वह आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचकर उन्हें ढाढस बंधाते रहे। सरकारी मशीनरी को एक्टिव करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी सदैव अलर्ट मोड पर रहें और विपरीत हालात होने पर त्वरित कार्यवाही करें। जनता को महसूस होना चाहिए कि शासन-प्रशासन को उनकी परवाह है। तूफानी दौरा कर मुख्यमंत्री हर उस स्थान पर पहुंचे जहां के लोगों पर प्रकृति ने कहर बरपाया है। जब भू कटाव और जलभराव की वजह से वाहन आगे नहीं बढ़ पाया तो मुख्यमंत्री धामी समय गंवाए बगैर कहीं जेसीबी में बैठकर तो कहीं पैदल चलकर पीड़ितों के बीच पहुंचे। शनिवार की सुबह देहरादून के कुछ स्थानों में अतिवृष्टि से आपदा आने की सूचना मिल...
आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम में मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का जायजा।

आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम में मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का जायजा।

उत्तराखंड, देहरादून
आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण के बाद सचिवालय स्थित आपदा प्रबन्धन कन्ट्रोल रूम में मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का जायजा। *आपदा प्रबन्धन से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ की स्थिति की समीक्षा।* *मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी, टिहरी व अल्मोड़ा आदि जिलों के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर ली स्थिति की जानकारी।* *मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये लापता लोगों को ढूढने तथा रास्ते में फसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश।* *आपदा प्रभावितों को खाद्यान्न, पेयजल तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी दिये निर्देश।* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर वाडिया इंस्ट्यिट एवं हेस्को द्वारा भी अपनी टीम के साथ किया आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण।* *प्रतिवर्ष आपदा से होने वाले नुकसान को रोकने के सम्बन्ध में देंगे अपने सुझाव।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के र...

मुख्यमंत्री ने किया मास्टर्स स्पोटर्स फाउण्डेशन के खेल पोस्टर का लोकार्पण।

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने किया मास्टर्स स्पोटर्स फाउण्डेशन के खेल पोस्टर का लोकार्पण।   फाउण्डेशन द्वारा नवम्बर में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स खेल प्रतियोगिता के लिये दी शुभकामना। *प्रधानमंत्री के फिट इंडिया तथा खेलो इंडिया के विचार को साकार करने में सभी बने सहयोगी।* *खेलों के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समय की जरूरत।* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मास्टर्स स्पोर्टस फाउण्डेशन के खेल पोस्टर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया एवं खेलों इंडिया के विचार को धरातल पर उतारने के लिये 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इससे जोड़ने के प्रयास होने चाहिए। इससे शारारिक स्वस्थता के प्रति समाज में जागरूकता का भी प्रसार होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिय...